मॉरो सेरिली को एकतरफा अंदाज में हराना चाहते हैं वागाबोव

Abdulbasir Vagaboc studio elbow 1200X800 768x512

इस शुक्रवार, 29 जनवरी को प्रसारित होने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE II में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले रूसी स्टार अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव को पहली चुनौती से कोई घबराहट महसूस नहीं हो रही है।

यहां तक कि हेवीवेट स्टार ने कहा कि उनके पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर प्रतिद्वंदी मॉरो “द हैमर” सेरिली को घबराहट महसूस होनी चाहिए।

वागाबोव ने अपने ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू को लेकर कहा, “मुझे कोई डर नहीं लग रहा, इसके बजाय मेरे प्रतिद्वंदी को घबराहट होनी चाहिए।”

“मैं पहले भी कई लीग्स का हिस्सा रह चुका हूं, लेकिन ONE मेरे करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। मैं टॉप लेवल के एथलीट्स के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखना चाहता हूं।”

स्वीडन में स्थित Allstars Training Center का प्रतिनिधित्व कर रहे वागाबोव असल में रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग से आते हैं।

ONE से जुड़े सबसे नए एथलीट्स में से एक बनने से पहले 29 वर्षीय स्टार रूस में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, सैम्बो और रेसलिंग में भी चैंपियन रह चुके हैं।

उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-1 का है, जिनमें से 11 मैचों को उन्होंने फिनिश किया है। 10 जीत उन्होंने पहले राउंड में स्टॉपेज से प्राप्त की हैं, जिनमें 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक भी शामिल है, जिसने उन्हें ONE Championship में जगह दिलाई।

“दागेस्तान मशीन” को दुनिया के सबसे उभरते हुए हेवीवेट मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता मेरे पार्टनर्स मुझे ‘दागेस्तान मशीन’ क्यों कहते हैं? आपको इलिर लतीफी और अलेक्जेंडर गुस्ताफसन से खुद पूछना चाहिए।”



ONE: UNBREAKABLE II का प्रसारण शुरू होने के बाद ही फैंस देख पाएंगे कि वो क्या करने में सक्षम हैं। ये उनके पास ग्लोबल स्टेज पर छाने का सुनहरा अवसर है और वो चाहते हैं कि उनका परिवार और टीम उनपर गर्व महसूस करे।

सेंट पीटर्सबर्ग निवासी एथलीट ONE में बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं और वो उन सभी लोगों के सदा आभारी रहेंगे, जिन्होंने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने में मदद की है।

वागाबोव ने कहा, “सबसे पहले मेरे लिए परिवार आता है, उसके बाद देश और उसके बाद फैंस।”

“ब्रेंडन वेरा एक अच्छे फाइटर हैं, काफी अनुभव है। मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन अब युवा स्टार्स के छाने का समय आ गया है।

“ONE में चैंपियन होने का मतलब आपसे बेहतर कोई भी नहीं है। मैं चैंपियन बनकर रूस के युवाओं को इस खेल में आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं।”

हेवीवेट चैंपियन को चुनौती देने के लिए वागाबोव को सेरिली से पार पाना होगा, जिनका रिकॉर्ड 13-4 का है। इटालियन स्टार एक खतरनाक एथलीट हैं, लेकिन रूसी स्टार ने उनके लिए एक गेम प्लान तैयार किया है।

उन्होंने बताया, “असल में मेरे पास इस मैच के लिए कोई खास रणनीति नहीं है। लोग हेवीवेट एथलीट्स की भिड़ंत को इसलिए देखना पसंद करते हैं क्योंकि इनमें नॉकआउट देखे जाने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।”

अब अपने सपनों को साथ लिए वागाबोव को भरोसा है कि वो सर्कल में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने इस मैच में लगातार आठवीं पहले राउंड में स्टॉपेज से जीत की कोई भविष्यवाणी नहीं की है, लेकिन वो हार नहीं मानेंगे। परिस्थितियां दर्शा रही हैं कि “दागेस्तान मशीन” और “द हैमर” के मैच में फिनिश जरूर देखने को मिलेगा।

वागाबोव ने कहा, “मैं कभी मैच को पहले राउंड में फिनिश करने का प्लान नहीं बनाता। मैच में कुछ भी हो सकता है और मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात खुद पर भरोसा बनाए रहना है।”

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4