कैसे परिवार के साथ ने मॉरो सेरिली के MMA करियर को खत्म होने से बचाया

Mauro Cerilli IMG_7978 768x512

मॉरो “द हैमर” सेरिली की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में जैसे जमीन-आसमान का अंतर है।

सर्कल में उतरने के बाद वो अधिकतर हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स की तरह अपनी आक्रामकता और ताकत का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।

लेकिन व्यक्तिगत तौर पर 37 वर्षीय स्टार एक पारिवारिक इंसान हैं, जो अपने परिवार को सबसे अधिक तवज्जो देते हैं।

शुक्रवार, 29 जनवरी को प्रसारित होने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE II के मेन इवेंट में अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव के खिलाफ मैच से पहले जानिए “द हैमर” इतने खतरनाक एथलीट कैसे बने।

बचपन अच्छे माहौल में गुजरा

Mauro Cerilli at ONE CENTURY ASH_5785.jpg

सेरिली का जन्म इटली के टेरासीना नाम के शहर में हुआ और पले-बढ़े भी वहीं हैं, उनके परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है।

वो बचपन से ही काफी एक्टिव रहे हैं, सौभाग्य से उनके पिता ने अपने बेटे को सही राह दिखाई।

सेरिली ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे एक जूडो जिम में दाखिला दिलाया, जहां वो खुद भी ट्रेनिंग करते थे।”

“ये मेरे धैर्य की पहली परीक्षा थी और इससे मुझे कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिलने वाली थीं।”

सेरिली को मार्शल आर्ट्स से लगाव रहा है और उनका बचपन एक अच्छे माहौल में गुजरा। उन्होंने अपने कई दोस्तों को गलत राह पर आगे बढ़ते भी देखा है।

उन्होंने कहा, “जब मैं युवावस्था में दाखिल हुआ तो जिंदगी मेरी कड़ी परीक्षा लेने लगी थी।”

“उस समय मैंने अपने कई दोस्तों को दुर्घटनाओं के कारण मरते देखा और कुछ गलत राह पर भी आगे बढ़ रहे थे।”

‘मार्शल आर्ट्स ने मेरे जीवन को नई राह दिखाई’

सेरिली को जूडो ट्रेनिंग करना अच्छा लगता था, लेकिन उस समय वो मार्शल आर्ट्स में आगे बढ़ने के बारे में नहीं सोचते थे।

इसके बजाय वो अपनी पत्नी और बेटी निकोल पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे।

उन्होंने बताया, “युवावस्था से निकलने के बाद का जीवन मेरे लिए कठिन रहा और मैंने किसी दूसरे मार्शल आर्ट्स में भी पैर पसारने के बारे में नहीं सोचा था।”

“मेरी पहली शादी शादी कम उम्र में ही हो गई थी इसलिए मेरी पहली प्राथमिकता मेरा परिवार ही रहा।”

लेकिन जब सेरिली अपनी पहली पत्नी से अलग हुए तो उन्हें मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग का समय मिला, जो उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला था।

उन्होंने कहा, “ब्रेकअप की वजह से ही मैं इस खेल से जुड़ पाया। वजन घटाने के लिए मैं ट्रेनिंग करने लगा और दोबारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।”

“मार्शल आर्ट्स ने मेरे जीवन को बदल दिया है। इसी की वजह से मैं आज एक अच्छा इंसान बन पाया हूं। तलाक के बाद अपनी बेटी के साथ मैं अकेलापन महसूस करता और बेटी को बड़ा करना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी रही।”

कुछ समय बाद सेरिली ने दूसरी शादी की, जिससे उन्हें एक बेटा मैनुएल और एक बेटी मेलिसा भी हुई।

उन्होंने आगे कहा, “मैं 3 बच्चों का पिता हूं, शादीशुदा हूं और अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं। मुझे अपने बच्चों से बहुत प्यार है।”



कठिनाइयों से सामना हुआ

उन्हें “द हैमर” निकनेम इसलिए मिला क्योंकि वो पहले एक लोहार का काम करते थे। अप्रैल 2012 में प्रोफेशनल करियर की शुरुआत के बाद वो अपने निकनेम पर खरे उतरे हैं।

उन्होंने लगातार 7 जीत दर्ज कीं, जिनमें से 4 स्टॉपेज से आईं और इसी रिकॉर्ड की बदौलत यूरोपियन हेवीवेट सर्किट के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक बने।

लेकिन वजन कम कर लाइट हेवीवेट डिविजन के बाद उनका मोमेंटम बिगड़ा हुआ नजर आया और उन्हें लगातार 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी।

सेरिली ने बताया, “मैंने 93 किलोग्राम के भार वर्ग में हाथ आजमाए, लेकिन जल्द ही मुझे अहसास हुआ कि यहां मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, इस कारण मैंने रिटायरमेंट के बारे में भी सोचा।”

“मैंने भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने दिया। मैं अपने परिवार के बहुत करीब हूं। मेरी पत्नी और ट्रेनिंग पार्टनर ने मुझे हेवीवेट डिविजन में वापसी करने की सलाह दी।”

इटालियन स्टार दोबारा हेवीवेट डिविजन में सफलता प्राप्त करने के सफर पर निकल पड़े। उन्होंने अगले 2 साल में लगातार 5 मैच जीते, जिनमें 4 प्रतिद्वंदियों को फिनिश भी किया।

उनकी सबसे खास जीत Cage Warriors हेवीवेट टाइटल को पहली बार डिफेंड करते हुए आई, जहां उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को केवल 15 सेकंड में फिनिश कर दिया था। इसी जीत ने उन्हें ग्लोबल स्टेज पर भी जगह दिलाई।

‘डर का सामना करो’

सेरिली का ONE में आने का सपना पूरा हुआ और अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने से गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ वो अपने प्लान के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन एलन “द पैंथर” गलानी के खिलाफ पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से आई जीत ने उनका मनोबल जरूर बढ़ाया होगा।

उन्होंने खुद में काफी सुधार किया है और उन्हें भरोसा है कि अब वो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं।

इटालियन स्टार ने कहा, “सुबह जल्दी उठना और दिन में 2 बार ट्रेनिंग करना मेरे लिए थकाऊ काम नहीं है क्योंकि मैं जानता हूं कि यही ट्रेनिंग मुझे अच्छे परिणाम दिलाने में मदद करेगी।”

“मैं खुद को हेवीवेट चैंपियनशिप का टॉप कंटेंडर साबित करना चाहता हूं। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से भी तैयार हूं।”

“द हैमर” को उनकी पत्नी और बच्चों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। दूसरी ओर फैंस के समर्थन से उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदियों क खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

सेरिली ने कहा, “मेरा परिवार ही मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैं जो भी करता हूं, उन्हीं के लिए करता हूं।”

“बच्चे मेरे लिए सब कुछ हैं, वो ही मुझे डर पर काबू रखने में मदद करते हैं। मैं हमेशा उनका सुपरहीरो बनने की कशिश करता हूं। मैं उन्हें दिखाना चाहता हूं कि मैं एक ऐसा इंसान हूं जो सच्ची निष्ठा, खेल भावना और विनम्र स्वभाव से आगे बढ़ता हूं।

“अपने बच्चों को सिखाना चाहता हूं कि अपने डर पर विजय प्राप्त करना कितना जरूरी है, ये जीवन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से एक है। डर पर विजय प्राप्त कर ही हम आगे बढ़ पाएंगे।”

ये भी पढ़ें: मॉरो सेरिली को एक्टर्फा अंदाज में हराना चाहते हैं वागाबोव

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.