5 MMA फाइट्स जिन्हें ONE Fight Night 3 और ONE 162 के बाद सब देखना चाहेंगे

John Lineker Fabricio Andrade ONE on Prime Video 3 1920X1280 47 768x512

ONE Championship ने 21 और 22 अक्टूबर को मलेशिया में 2 धमाकेदार इवेंट्स का आयोजन किया।

ONE 162: Zhang vs. Di Bella के जबरदस्त एक्शन के बाद ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade ने भी ग्लोबल फैंस का खूब मनोरंजन किया।

कुछ एथलीट्स का प्रदर्शन सबसे अनोखा रहा, वहीं कुछ अन्य मैचों के फिनिश होने के तरीके ने सुर्खियां बटोरीं।

अक्टूबर के धमाकेदार एक्शन के खत्म होने के बाद आइए जानते हैं उन 5 मैचों के बारे में, जिन्हें आने वाले महीनों में सब देखना चाहेंगे।

जॉन लिनेकर vs. फैब्रिसियो एंड्राडे II

जॉन लिनेकर को ONE Fight Night 3 में फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना था, लेकिन अपने वेट मिस (वजन की तय सीमा पार) करने के कारण उनसे टाइटल ले लिया गया।

एंड्राडे के पास चैंपियन बनने का मौका था और वो टाइटल को जीतने के बहुत करीब भी आ गए थे।

“वंडर बॉय” ने कई मौकों पर अपने विरोधी पर दमदार शॉट्स लगाए और तीसरे राउंड में उन्हें फिनिश करने के नजदीक भी आ गए थे, लेकिन इस दौरान वो लिनेकर के पेट के निचले हिस्से पर नी स्ट्राइक लगा बैठे।

इसी स्ट्राइक के कारण मैच को नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी।

अब एंड्राडे का कहना है कि उनके प्रतिद्वंदी ने मैच छोड़ने की आसान राह चुनी, लेकिन लिनेकर ने कहा कि उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था और अब रीमैच के लिए तैयार हैं।

उनका रीमैच खुद-ब-खुद बुक हो चला है क्योंकि केवल फैंस ही नहीं बल्कि एंड्राडे और लिनेकर भी दोबारा एक-दूसरे से भिड़ना चाहते हैं।

जेरेमी मिआडो vs. गुस्तावो बलार्ट

जेरेमी मिआडो ने “मिनी टी” डेनियल विलियम्स की शानदार स्ट्रीक का अंत कर अपनी जीत के सिलसिले को 4 मैचों तक पहुंचा दिया है।

विलियम्स स्ट्रॉवेट रैंकिंग्स में पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन “द जैगुआर” ने उन्हें हराकर साबित किया है कि वो डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बनने के काबिल हैं।

डिविजन के मौजूदा चैंपियन जोशुआ पैचीओ ONE 164 में जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे, लेकिन एक और जीत मिआडो को अगला वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बना सकती है।

दूसरी ओर, #4 रैंक के कंटेंडर गुस्तावो बलार्ट ने ONE 162 में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की।

बलार्ट की विनिंग स्ट्रीक 3 मैचों की हो चुकी है और उनकी फॉर्म मिआडो से काफी मेल खा रही है। खास बात ये है कि उनमें से किसी ने ब्रूक्स और पैचीओ का कभी सामना नहीं किया है।

उनके मैच का विजेता जबरदस्त लय को साथ लिए चैंपियन को चैलेंज कर सकते हैं।

शामिल गासानोव vs. गैरी टोनन

ONE Fight Night 3 में सबसे शानदार जीत अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले शामिल गासानोव ने दर्ज की।

अपराजित रूसी स्टार ने #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर किम जे वूंग को पहले राउंड में 2 मिनट 9 सेकंड के समय पर फिनिश किया। अब उनका MMA रिकॉर्ड 13-0 का है और ये उनकी नौवीं सबमिशन जीत रही।

ऐसे कई फाइटर्स हैं जो गासानोव के सामने मुश्किल खड़ी कर सकते हैं, लेकिन “द कोबरा” ने BJJ आइकॉन गैरी टोनन के खिलाफ फाइट करने की इच्छा जताई है।

टोनन को थान ली के खिलाफ ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपने MMA करियर की पहली हार मिली थी, लेकिन वो अभी भी डिविजन में #2 रैंक के कंटेंडर हैं।

दोनों एथलीट्स खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट हैं और ये ग्रैपलर vs. ग्रैपलर बाउट ऐतिहासिक रह सकती है।

इस मैच का विजेता डिविजन का बेस्ट ग्राउंड फाइटर कहलाएगा, जो डिविजन के मौजूदा चैंपियन टांग काई के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

एको रोनी सपुत्रा vs. डैनी किंगड

ONE 162 में योडकाइकेउ फेयरटेक्स को हराकर एको रोनी सपुत्रा ने लगातार सातवीं जीत दर्ज कर दिखाया कि वो दुनिया के टॉप फ्लाइवेट स्टार्स में से एक हैं।

उन्हें अभी केवल 8 मैचों का अनुभव है, लेकिन स्ट्राइकिंग और सबमिशन मूव्स की ट्रेनिंग कर अपनी MMA स्किल्स में सुधार कर रहे हैं। अपने अगले मैच में उन्हें टॉप-5 कंटेंडर से मैच की उम्मीद होगी।

रैंकिंग्स में चौथे स्थान पर मौजूद डैनी किंगड उनके लिए आदर्श प्रतिद्वंदी रह सकते हैं क्योंकि Team Lakay के स्टार की खतरनाक स्ट्राइकिंग उनके सामने मुश्किल खड़ी कर सकती है।

“द किंग” के 17 में से 13 मुकाबले अंतिम राउंड तक चले हैं इसलिए वो इंडोनेशियाई एथलीट की कंडीशनिंग की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

दोनों एथलीट्स खुद को टॉप फ्लाइवेट कंटेंडर्स में अपनी स्थिति को पुख्ता करना चाहते हैं, लेकिन इस मैच का विजेता चैंपियन के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में उभर कर सामने आएगा।

रीस मैकलेरन vs. एड्रियानो मोरेस

ONE 162 में विंडसन रामोस पर जीत के बाद रीस मैकलेरन अपने पिछले 5 में से 4 मुकाबलों को जीत चुके हैं और उनकी सभी जीत स्टॉपेज से आई हैं।

ऑस्ट्रेलियाई BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर पिछले 5 सालों से ONE फ्लाइवेट डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक बने हुए हैं, लेकिन अभी तक चैंपियन नहीं बन पाए हैं।

उनकी शानदार लय को देखते हुए अगले मैच में एक टॉप कंटेंडर के खिलाफ जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है।

काइरत अख्मेतोव को छोड़ रैंकिंग्स में मैकलैरन से ऊपर मौजूद 2 कंटेंडर्स को डिमिट्रियस जॉनसन पहले ही हरा चुके हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई स्टार चैंपियन के लिए एक नई चुनौती के रूप में उभर सकते हैं।

एड्रियानो मोरेस इस समय जॉनसन के साथ तीसरे मैच की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन ये उन्हें तुरंत मिलने से रहा। अगर “मिकीन्यो” और मैकलेरन का मैच हुआ तो इसके विजेता को बहुत फायदा मिल सकता है।

दोनों एथलीट्स शानदार ग्रैपलर्स हैं और स्टैंड-अप फाइटिंग करना भी जानते हैं। अब अगर “लाइटनिंग” #1 रैंक के कंटेंडर की चुनौती से पार पा सके तो उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.