ONE Fight Night 4 में जोसेफ लसीरी Vs. रोडटंग जित्मुआंगनोन बाउट को लेकर स्टार्स ने की भविष्यवाणी

RodtangJitmuangnon JosephLasiri Faceoff 768x512

ONE Championship इतिहास के दो सबसे धमाकेदार स्ट्राइकर्स सर्कल में कदम रखने वाले हैं। ऐसे में फाइट ऑफ द ईयर कंटेंडर बनाने वाले इस मुकाबले से ग्लोबल फैंस को मनोरंजन की पूरी उम्मीद होगी।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर इस शुक्रवार, 18 नवंबर (भारत में शनिवार, 19 नवंबर) को स्ट्रॉवेट मॉय थाई किंग जोसेफ लसीरी एक डिविजन ऊपर जाकर मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन को ONE Fight Night 4 के को-मेन इवेंट में चुनौती देने वाले हैं।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने चार साल के समय में रोडटंग करीब-करीब अपराजित ही रहे हैं।

ONE Championship के बैनर तले थाई मेगास्टार का मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में 11-0 का रिकॉर्ड रहा है, जिसके चलते पूरे समय तक ऑल-स्ट्राइकिंग डिविजन में उनके पास सबसे ज्यादा प्रोमोशनल जीत दर्ज हैं।

इसके अलावा, “द आयरन मैन” ने अपनी बेहद मजबूत ठोड़ी, जबरदस्त फॉरवर्ड प्रेशर, जोरदार पंच, खतरनाक लो किक्स और सर्कल में धमाकेदार प्रदर्शन के बल पर खुद को स्थापित किया है।

ऐसे में हो सकता है कि रोडटंग सभी के चहेते हों, लेकिन लसीरी तख्तापलट कर खुद को साबित कर चुके हैं।

ONE के फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में अपने पहले चार मैच हारने के बाद इटालियन-मोरक्कन एथलीट ने भविष्य के ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो को अपने प्रोफेशनल करियर का पहला शिकार बनाया था।

इसके बाद एक वेट क्लास नीचे जाते ही लसीरी ने तीन लगातार बाउट्स जीतीं और दिग्गज प्राजनचाई पीके.साइन्चाई को फिनिश कर ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा जमा लिया था।

अब शनिवार को जब वो रोडटंग को फ्लाइवेट मॉय थाई बेल्ट के लिए चुनौती देंगे, तब वो वही जादू फिर से चलाना चाहेंगे।

इससे पहले कि दोनों मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ONE Fight Night 4 के को-मेन इवेंट में आपस में भिड़ें, ONE के उनके साथी व स्टार्स ने इस बाउट के बारे में भविष्यवाणियां की हैं।

आंग ला न संग

“ये जोसेफ के लिए काफी कड़ा मुकाबला होने वाला है। अगर रोडटंग सही मूड में फाइट करने के लिए आए तो जोसेफ के लिए ये काफी मुश्किल भरा हो सकता है। ऐसे में ये पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि जोसेफ को काफी कड़ी टक्कर मिलने वाली है।”

लियाम हैरिसन

“लसीरी मुझे सच में अच्छे लगते हैं, लेकिन 135 पाउंड में क्योंकि वो इतने बड़े और मजबूत नहीं हैं कि रोडटंग के लिए कोई परेशानी पैदा कर सकें। मुझे लगता है और उम्मीद करता हूं कि लसीरी 125 पाउंड पर जबरदस्त तरीके से चैंपियन बने रहें। वो थोड़े छोटे हैं।”

स्टैम्प फेयरटेक्स

https://www.instagram.com/p/Ckf4B42tERZ/?hl=en

“लसीरी काफी एक्टिव हैं, लेकिन रोडटंग जीत जाएंगे। अगर रोडटंग लापरवाह रहे तो लसीरी जीत सकते हैं क्योंकि उनके पास खतरनाक एल्बोज़ हैं।”

डिमिट्रियस जॉनसन

“मैं उम्मीद करता हूं कि जोसेफ लसीरी के पास मजबूत ठोड़ी हो क्योंकि अगर ऐसा नहीं है तो वो नॉकआउट होने वाले हैं।”

जैकी बुंटान

“ये अलग स्टाइल्स के बीच का एक गजब मुकाबला होने वाला है। मुझे लगता है कि रोडटंग जीत जाने वाले हैं। अगर जोसेफ के पास रोडटंग की हमेशा वाली ताकत को खपाने वाला गेम प्लान है तो हो सकता है कि जीत के साथ उनका हाथ उठाया जाए।”

जोनाथन डी बैला

“ये चैंपियंस के बीच काफी करीबी फाइट होने वाली है। मैं अपने देश के साथी एथलीट जोसेफ लसीरी का समर्थन करता हूं और उम्मीद है कि वो निर्णय के जरिए जीत हासिल कर लेंगे। मुझे लगता है कि लसीरी को रीच और फॉरवर्ड प्रेशर का फायदा मिलेगा।”

सेज नॉर्थकट

“वो दोनों ही महान एथलीट हैं, लेकिन रोडटंग गजब के मजबूत और आक्रामक एथलीट हैं। ऐसे में उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।”

मार्कस ‘बुशेशा’ अल्मेडा

“रोडटंग स्टील के बने एथलीट हैं। वो मुकाबले में जाएंगे और हर समय आगे बढ़ते रहेंगे और दबाव बनाकर जीत हासिल कर लेंगे।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)