मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनकर अपनी विरासत को मजबूती देकर खुश हैं रेगिअन इरसल – ‘अब आपको मुझे चैम्प-चैम्प कहना होगा’

Regian Eersel Sinsamut Klinmee ONE on Prime Video 3 1920X1280 62 768x512

22 अक्टूबर को रेगिअन इरसल ऐसे केवल तीसरे एथलीट बने, जिन्होंने 2 खेलों में ONE वर्ल्ड टाइटल जीता हो।

इरसल लंबे समय से लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं, लेकिन ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade में उन्होंने सिंसामट क्लिनमी को हराकर सबसे पहला ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम कर लिया है।

इस जीत के बाद “द इम्मोर्टल” ने सैम-ए गैयानघादाओ और स्टैम्प फेयरटेक्स को 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियंस के क्लब में जॉइन कर लिया है।

दूसरी ओर, मलेशिया में मिली खिताबी जीत के बाद उनका ONE रिकॉर्ड 8-0 का हो गया है।

जीत के बाद डच-सूरीनामी एथलीट ने कहा:

“2 बेल्ट्स जीतना मेरे जीवन के सबसे बड़े सपनों में से एक रहा और अब मैंने ऐसा कर दिखाया है। अब आपको मुझे चैम्प-चैम्प कहना होगा।”

ये उपलब्धि प्राप्त करना इरसल के लिए आसान नहीं था, जो 4 साल बाद मॉय थाई में वापसी कर रहे थे।

वहीं 29 वर्षीय स्टार ने कठिन चुनौती को पार करते हुए अच्छी लय प्राप्त की और थाई नॉकआउट आर्टिस्ट को हराकर उनके मोमेंटम को बिगाड़ने में सफलता पाई।

वो अब 2 डिविजंस के चैंपियन हैं और लगातार 20 जीत दर्ज कर चुके हैं। ये रिकॉर्ड इस बात का सबूत है कि उन्हें क्यों दुनिया के सबसे बेस्ट लाइटवेट स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है।

“द इम्मोर्टल” ने कहा:

“मेरा जिम Sityodtong Amsterdam है और सब जानते हैं कि सिटयोटोंग थाइलैंड में एक थाई जिम से संबंध रखते हैं। हमने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई पर भी फोकस किया है। मैं ONE Championship में आने से पहले मॉय थाई चैंपियन हुआ करता था इसलिए ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं।

“मैं ये नहीं कहता कि नए खेल से तालमेल बिठाना आसान था, लेकिन मैंने इस अनुभव को इंजॉय किया।

“4-औंस के छोटे ग्लव्स से फाइट करना सबसे कठिन काम रहा। इन्हें पहनकर डिफेंस बहुत मुश्किल होता है इसलिए सामने से आ रहे पंच आपको बहुत क्षति पहुंचा सकते हैं।”

किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं इरसल: ‘बस मुझे फाइट दीजिए’

रेगिअन इरसल ने सिंसामट क्लिनमी के खिलाफ 5 राउंड्स की कांटेदार टक्कर के बाद 3 में से 2 जजों को प्रभावित करने में सफलता पाई। उनका मानना है कि इस फाइट का परिणाम विभाजित निर्णय से नहीं आना चाहिए था।

हालांकि सिंसामट ने भी अच्छी फाइटिंग की, लेकिन इरसल का मानना है कि अधिकांश मैच में उन्होंने बढ़त बनाई हुई थी।

उन्होंने बताया:

“मेरी नजर में वो करीबी फाइट नहीं थी। अगर आप मैच को देखेंगे तो पहले 2 राउंड्स में मैंने उनकी कड़ी परीक्षा ली। वहीं तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड्स में मैंने उनपर दबाव बनाया, जिसके कारण अंत में उनके चेहरे की हालत बिगड़ गई थी।

“मैं विभाजित निर्णय की जीत से संतुष्ट नहीं हूं, लेकिन जीत आखिर जीत होती है। ये मॉय थाई का खेल है, जहां मैंने एक थाई एथलीट को हराया। जीत दर्ज करना सबसे महत्वपूर्ण है और मैंने दिखाया कि मैं किस दर्जे का एथलीट हूं।”

इरसल अब ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग के अलावा मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए हैं और ऐसे कई फाइटर्स हैं जिन्होंने उन्हें अपना निशाना बनाया हुआ है।

उन्हें अगला चैलेंजर ONE Championship द्वारा ही दिया जाएगा।

वो किसी भी चैलेंजर से भिड़ने को तैयार हैं और खुद को असली चैंपियन साबित करने को बेताब हैं।

इरसल ने कहा:

“मेरे पास ऐसा कोई नाम नहीं है, जिससे मैं भिड़ना चाहता हूं। मैं ONE Championship द्वारा मिले किसी भी चैलेंजर का सामना करने को तैयार हूं। इसलिए मैं किसी विशेष फाइटर का चुनाव नहीं करना चाहता। बस मुझे फाइट दीजिए, मुझे फाइटर्स के नाम से फर्क नहीं पड़ता।”

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.