कियामरियन अबासोव ने कहा कि जल्द क्रिश्चियन ली को अपनी गलती का अहसास होगा – ‘लाइटवेट डिविजन में ही रहो’

Kiamrian Abbasov at ONE DAWN OF VALOR

कियामरियन अबासोव लाइटवेट किंग क्रिश्चियन ली का वेल्टरवेट डिविजन में खतरनाक तरीके से स्वागत करना चाहते हैं।

19 नवंबर को ONE Fight Night 4 में “ब्रेज़ेन” को सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार के खिलाफ अपने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है।

ONE Championship के सबसे सफल एथलीट्स में से एक होने के बावजूद अबासोव, ली को वेल्टरवेट बाउट में सबक सिखाने के लिए इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं।

वो मानते हैं कि 24 वर्षीय स्टार ने एक डिविजन ऊपर आकर गलती कर दी है और मैच शुरू होते ही उन्हें अपनी गलती का अहसास होने लगेगा।

अबासोव ने ONEFC.com से कहा:

“कई चीज़ें उनके प्लान के मुताबिक नहीं होंगी। वो अपने पिता/कोच से शिकायत कर रहे होंगे: ‘कोच, मैं बड़ी मुसीबत में पड़ गया हूं। कियामरियन अबासोव मेरे लिए बहुत बड़ी मुसीबत हैं, कृपया फाइट को रुकवा दीजिए।’

“जब हम सर्कल में होंगे, उन्हें बचाने के लिए मीडिया या उनका परिवार वहां मौजूद नहीं होगा। वहां हम दोनों होंगे और वो सोच रहे होंगे कि एक डिविजन ऊपर आना कितनी बड़ी गलती थी।”

Kyrgyz competitor Kiamrian Abbasov makes his way to the Circle at ONE: FULL CIRCLE

“ब्रेज़ेन” ने सीधे तौर पर अपने विरोधी को चेतावनी दी है, लेकिन वो फाइट के दौरान भी ली को कड़ा संदेश देना चाहते हैं।

अबासोव पहले भी अपने शब्दों पर खरे उतरते आए हैं और इस बार भी उनका रवैया पहले जैसा है:

“मैं फाइट के दौरान उनके कान में कहूंगा: ‘लाइटवेट डिविजन में ही रहो।'”

क्रिश्चियन ली को वेल्टरवेट डिविजन के लिए तैयार नहीं मानते कियामरियन अबासोव

एक तरफ कियामरियन अबासोव को भरोसा है कि वो क्रिश्चियन ली को हरा सकते हैं, फिर भी वो एक कठिन मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।

वो केवल अपने बड़े बॉडी साइज़ पर निर्भर नहीं रहना चाहते और कहते हैं कि कभी-कभी लुक्स आपको धोखा दे सकते हैं।

इसलिए वो ली के खिलाफ हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

“ब्रेज़ेन” ने कहा:

“ये मायने नहीं रखता कि ली का बॉडी साइज़ छोटा है या बड़ा। मैं जिम में हमेशा खुद से साइज़ में बड़े फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग करता हूं। वो चाहे इस डिविजन के हिसाब से छोटे हों, लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर नहीं हैं।

“कभी-कभी आप ताकतवर फाइटर को देखते हुए कहते हैं कि वो बहुत तगड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन वो शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं। इसलिए मैं ताकतवर फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग करता हूं, जिससे हर स्थिति के लिए खुद को तैयार कर पाऊं।”

ली एक डिविजन ऊपर आ रहे हैं, जहां उनकी मसल्स नहीं बल्कि तेजी अबासोव के लिए दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।

मगर अबासोव को अपने प्रतिद्वंदी की तेजी से कोई दिक्कत नहीं है।

ऐसा इसलिए क्योंकि “ब्रेज़ेन” भी अपने ONE Championship करियर में कई बार अपने दमदार हाथों से विरोधियों को क्षति पहुंचा चुके हैं। इसी पावर के दम पर उन्होंने ONE में अपनी 4 में से 2 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं उनकी तेजी से कैसे निजात पाऊंगा? मैं उन्हें दिखाऊंगा कि मेरे मूव्स में भी बहुत तेजी है और उन्हें पहले मेरे करीब आना होगा। मैंने हर क्षेत्र पर ध्यान दिया है, फिर वो चाहे तेजी या पावर ही क्यों ना हो। इसलिए मैं उनके तेज मूव्स को अपने लिए ज्यादा बड़ी समस्या नहीं मानता।

“वो अगर 2 डिविजंस ऊपर गए होते तो हम उनकी स्पीड के बारे में बात कर सकते थे, लेकिन हमारे वजन में ज्यादा अंतर नहीं है इसलिए मुझे नहीं लगता कि उनकी स्पीड मेरे लिए दिक्कत पैदा करेगी।”

अबासोव मानते हैं कि शारीरिक ताकत के मामले में ली उनसे कमजोर पड़ने वाले हैं।

इस मैच के लिए वजन बढ़ाने से “द वॉरियर” की ना केवल स्पीड बल्कि पावर भी कमजोर हो जाएगी, जो 19 नवंबर को उनकी हार का कारण बनेगी।

“ब्रेज़ेन” ने कहा:

“वजन बढ़ाने के कारण उन्हें कुछ मुसीबतें झेलनी पड़ सकती हैं क्योंकि ज्यादा वजन होने का उनकी तेजी पर असर पड़ेगा। मुझे लगता है कि मेरे खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए उन्हें शारीरिक रूप से बहुत मजबूत बनना होगा। ये एक अलग डिविजन है और यहां नियम भी अलग हैं।”

Kyrgyzstan MMA star Kiamrian Abbasov fights American athlete James Nakashima at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)