ONE: REIGN OF DYNASTIES के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Amir Khan IMGL6166 768x512

9 अक्टूबर को ONE: REIGN OF DYNASTIES के मेन इवेंट में सबसे महान स्ट्राइकर्स में से एक और एक प्रतिभाशाली एथलीट आमने-सामने आ रहे हैं।

लेकिन इससे पहले इवेंट में 5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच भी होने वाले हैं, जिन्हें देख फैंस जरूर ही चौंक उठेंगे।

यहां हम ONE: REIGN OF DYNASTIES के उन 3 मैचों को आपके सामने रख रहे हैं जो आपको जरूर देखने चाहिए।

रीस मैकलेरन Vs. अलेक्सी टोइवोनन

#5-रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन और अभी तक अपराजित रहे अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन के बीच फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में कांटेदार टक्कर देखने को मिलने वाली है।

फ्लाइवेट डिविजन में आने से पहले भी मैकलेरन बेंटमवेट डिविजन में भी सफलता प्राप्त करने में सफल रहे थे।

उन्हें अच्छा खासा अनुभव प्राप्त है, इसके अलावा वो एक बेहतरीन ग्रैपलर भी हैं। जो रेसलिंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु गेम की मदद से अपने प्रतिद्वंदियों को मात देते आए हैं।

अगस्त 2017 में अनतपोंग “मक मक” बुनरड के खिलाफ जीत दर्ज कर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था क्योंकि उस मैच में वो लगातार अपनी पोजिशन बदल रहे थे। अंत में उन्होंने डार्स चोक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर किया था।

“लाइटनिंग” का ग्राउंड एंड पाउंड अटैक भी प्रभावशाली होता है, जिसका प्रयोग उन्होंने मार्क स्ट्रीग्ल और गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत के खिलाफ मैच में किया था। मैकलेरन ने अपने प्रतिद्वंदी की स्ट्राइक्स को ब्लॉक किया और अंत में रीयर-नेकेड चोक लगाने में सफल रहे थे।

टोइवोनन शायद मैकलेरन के उन अटैक्स को विफल करने में सफल हो सकते हैं।

फिनलैंड के स्टार एक बेहतरीन ग्रैपलर हैं, 3 बार के IBJJF नो-गी यूरोपीयन चैंपियन रहे हैं, इसलिए अनुभवी “द जायंट” मैकलेरन के सबमिशन के प्रयासों से पहले ही वाकिफ होंगे। संभव है कि वो खुद ऑस्ट्रेलियाई स्टार को अपने सबमिशन मूव में जकड़ लें, वैसे भी वो अभी तक 6 मैचों में सबमिशन से जीत प्राप्त कर चुके हैं।

टोइवोनन की स्ट्राइकिंग भी दमदार है, जिसकी मदद से उन्होंने अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा को हराया था। उन्होंने जापानी स्टार को लेग किक्स लगाईं, जिनका प्रभाव फुजिसावा पर साफ देखा जा सकता था और अंत में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज की।

ये फ्लाइवेट कॉन्टेस्ट एक्शन से भरपूर रहने वाला है और विजेता को ONE एथलीट रैंकिंग्स में काफी फायदा भी पहुंच सकता है।



अमीर खान Vs. राहुल राजू

Amir Khan fights Rahul Raju at ONE: REIGN OF DYNASTIES

अमीर खान और राहुल “द केरल क्रशर” राजू अपने अगले मुकाबले को किसी भी हालत में हारना नहीं चाहेंगे।

राजू 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और जीत की हैट्रिक पूरी कर वो डिविजन के टॉप स्टार्स में शामिल हो सकते हैं। वो रैंकिंग्स में जगह बनाकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब भी पहुंचना चाहते हैं।

भारतीय स्टार शानदार डबल-लेग टेकडाउन लगाते हैं, जिसका प्रयोग कर उन्होंने फुरकान “द लॉयन” चीमा को हराने के लिए किया था। अगर वो खान के पंचों से खुद को बचा पाते हैं तो संभव ही उनके लिए रीयर-नेकेड चोक लगाने के दरवाजे खुल जाएंगे।

राजू की जीत में सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि खान को एक जीत की फिलहाल सख्त जरूरत है। उनके पिता स्टेज 4 के ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं और शायद ही ज्यादा समय तक जीवित रह पाएं। वो अपने पिता से ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को जीतने के वादे को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं।

फैंस को ये उम्मीद भी रखनी चाहिए कि खान अब उस फ़ॉर्म में नहीं हैं, जब वो एक के बाद एक कर अपने प्रतिद्वंदियों को लगातार नॉकआउट कर रहे थे। उनकी उम्र बढ़ रही है और पिछले 5 में से 4 मैचों को हार चुके हैं।

अगर खान, राजू के टेकडाउन के प्रयासों को विफल कर उन्हें स्टैंड-अप गेम में रहने पर मजबूर कर पाते हैं तो जरूर अपने भारतीय प्रतिद्वंदी को फिनिश कर पाएंगे।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण राजू का पिछला मैच रहा। चाहे “द केरल क्रशर” को सबमिशन से जीत मिली लेकिन टेकडाउन के प्रयास के दौरान उन्हें कई बार उन्हें चीमा की दमदार स्ट्राइक्स का प्रभाव भी झेलना पड़ा था।

अगर खान भी उसी तरह राजू के डिफेंस में कमी निकालकर एक क्लीन स्ट्राइक को लैंड करवा पाते हैं तो अगले ही पल भारतीय एथलीट मैट पर गिरे हुए नजर आएंगे।

एको रोनी सपुत्रा Vs. मुरुगन सिल्वाराजू

Eko Roni Saputra fights Murugan Silvarajoo at ONE: REIGN OF DYNASTIES

ONE: REIGN OF DYNASTIES के सबसे दिलचस्प मैचों में से एक में एको रोनी सपुत्रा और अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू आमने-सामने आ रहे हैं।

फैंस कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन सपुत्रा से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वो अपनी शानदार ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से अभी तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता प्राप्त करते आए हैं।

हाल ही में उन्होंने खॉन सिचान के खिलाफ इसी तरह जीत दर्ज की थी।

मैच के शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद सपुत्रा ने कुन खमेर स्पेशलिस्ट पर दमदार राइट हैंड लगाया और अच्छा मोमेंटम प्राप्त किया। यहां से सपुत्रा ने लगातार पोजिशन बदलनी शुरू कर दीं, ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं और सबमिशन का प्रयास करने लगे। आखिरकार वो रीयर-नेकेड चोक लगाने में सफल रहे और पहले राउंड में जीत दर्ज की।

एक तरफ सपुत्रा को उनकी रेसलिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके आलोचकों ने उन्हें अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स में सुधार करने के लिए भी प्रेरित किया है।

इन्हीं स्ट्राइकिंग स्किल्स से वो सिल्वाराजू की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

मलेशियाई स्टार को इतनी लोकप्रियता प्राप्त नहीं है, लेकिन F3 बॉक्सिंग चैंपियन ONE लाइटवेट स्टार रिचर्ड “नोटोरियस” कॉर्मिनल की निगरानी में ट्रेनिंग लेते हैं, उनके पास सपुत्रा के मोमेंटम को बिगाड़ने की काबिलियत है। यहां तक कि सिल्वाराजू अपने प्रतिद्वंदी से 7 सेंटीमीटर लंबे भी हैं और अपने करियर में सबमिशन से भी जीत दर्ज कर चुके हैं।

सपुत्रा अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ना चाहते हैं, वहीं सिल्वाराजू यादगार अंदाज में अपना डेब्यू करना चाहते हैं।

इसके अलावा इंडोनेशिया और मलेशियाई एथलीट्स की प्रतिद्वंदिता भी इस मैच को खास बना रही है।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES के स्टार्स के सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)