अलेक्सी टोइवोनेन ने पहले राउंड में बेदाग जीत के साथ ONE में किया डेब्यू

Aleksi Toivonen DC 5134 768x512

फिनिश दांव-पेच सनसनी अलेक्सी “द जाइंट” टोइवोनेन ने ONE Championship के ONE: मास्टर ऑफ डेस्टीनी में अकीहिरो “सुपरजाप” फुजीसावा के खिलाफ शानदार तरीके से एक यादगार जीत हासिल की।

मलेशिया के कुआलालंपुर में आशियाटा एरिना में 12 जुलाई, शुक्रवार को नॉर्डिक योद्धा ने पहले राउंड के समापन के साथ फ्लाईवेट डिवीजन में एक बड़े खतरे के रूप में खुद को स्थापित किया।

फुजीसावा ने मैच की शुरुआत में अपने प्रतिद्वंद्वी के चारों ओर चक्कर लगाते हुए उसे बड़े हमले करने से रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ना शुरू किया।

तीन बार के आईबीजेजेएफ नो-जीई यूरोपीय चैंपियन टोइवोनेन अपने प्रतिद्वंद्वी द्वारा पीछे धकेले जाने के बाद भी शांत दिखे, लेकिन उन्हें सुपरजाप को अंदर व बाहर करने के लिए अपना मार्क पकड़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

फुजीसावा ने हमले करना जारी रखा और लगभग दो मिनट की बाउट में खड़े होने के बदलावों में पूरे नियंत्रण में दिखे, क्योंकि उन्होंने अपने 27 वर्षीय विरोधी को कोने की ओर धकेल दिया था।

Akihiro Fujisawa DC 5016.jpg

बैंकाक निवासी के प्रभुत्व का यह जादू दूसरे ही पल में उस समय बदल गया जब टोइवोनेन ने अपने दाहिने पैर से जोरदार किक मारते हुए अपने जापानी समकक्ष को रिंग में गिरा दिया।

“सुपरजाप” ने सिंगल-लेग टेकडाउन लेकर उससे उभरने का प्रयास किया, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी ने तुरंत ही फर्ती दिखाते हुए अपने बेहतरीन दांव-पेच का प्रदर्शन कर सभी को चकित कर दिया।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी का बायाँ हाथ बड़ी ही कुशलता के साथ फंसा लिया था और जब उन्होंने अपने दाएं पैर को पकड़ते हुए शिंगी दोजो को काबू में कर लिया और टीम थाई-यो के प्रतिनिधि के पास उससे निकलने का कोई रास्ता नहीं था।

Aleksi Toivonen DC 3751.jpg

जैसा कि “द जाइंट” रिंग में पीठ के बल पड़ा हुआ था। उन्होंने गर्दन के पीछे के हिस्से को चोक किया, लेकिन 39 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को इसे टैप करने में कुछ सैकंड का ही समय लगा।

बाउट का अंत 3:27 के मार्क पर आया। टोइवोनेन के अपने पेशेवर रिकॉर्ड को 7-1 कर दिया और अपने जीत की दर क्रम को 100-प्रतिशत बनाए रखा।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35