ONE: REIGN OF DYNASTIES में अपना नया रूप दिखाने को तैयार हैं अमीर खान

Singaporean MMA fighter Amir Khan kicks Ev Ting

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को होने वाला मैच अमीर खान के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर के सबसे अहम मैचों में से एक होगा।

उस रात 25 वर्षीय स्टार का सामना ONE: REIGN OF DYNASTIES के लाइटवेट मुकाबले में भारतीय स्टार राहुल “द केरल क्रशर” राजू से होगा।

सिंगापुर के नॉकआउट आर्टिस्ट की ये बाउट किसी आम बाउट की तरह लग सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

जब वो सर्कल में उतरेंगे तो वो अपने पिता, अपने भविष्य और ONE Championship के सिंगापुर में रहने वाले टॉप लाइटवेट एथलीट्स में अपना नाम बनाना चाहेंगे।

उन्होेंने कहा, “मुझे इस मैच से किसी भी तरह की कोई हैरानी नहीं हुई क्योंकि फैंस यही चाहते थे और राजू भी। उन्होंने अपनी आखिरी फाइट के बाद मुझे मैच के लिए चुनौती दी थी।”

“एक शूट के दौरान हमने बात की थी। मैंने कहा, ‘ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हम एक दूसरे का मुकाबला करने वाले हैं।’ उन्होंने भी इस बात में सहमति जताई। ऐसे में मुझे हैरानी नहीं है। मैं इस मैच की उम्मीद कर रहा था।”

हालांकि, Evolve टीम के प्रतिनिधि को जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये बाउट इन परिस्थितियों में होगी।



ग्लोबल स्टेज पर करियर की शुरुआत में शानदार कामयाबी हासिल करने के बाद खान पिछले पांच मैचों में से चार गंवा चुके हैं। उनकी इकलौती जीत पिछले साल नवंबर महीने में ONE: EDGE OF GREATNESS में ईव “ET” टिंग के खिलाफ विभाजित निर्णय से आई थी।

उनकी निजी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल मची हुई है। उनके पिता, जिन्होंने उनके करियर और जिंदगी में भरपूर साथ दिया, चौथी स्टेज के ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, उनके पिता के पास अब केवल तीन महीनों का समय है। ऐसे में खान अगले शुक्रवार को ये मुकाबला अपने पिता के लिए जीतना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं एक उद्देश्य के लिए फाइट कर रहा हूं। मेरे पिता के गुजरने से पहले ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहता हूं।”

“लेकिन जब मैं एरीना में उतरूंगा तो मेरा पूरा ध्यान राहुल पर लगा होगा क्योंकि उनको हराने के बाद ही मैं अपने मिशन के करीब पहुंच सकता हूं। अगर मैंने 100 फीसदी ध्यान नहीं दिया तो अपने प्लान को अमल में नहीं ला पाऊंगा।”

खान इस बात में पूरी तरह से वाकिफ हैं कि उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ अलग तरह के प्लान पर ध्यान देना होगा।

राजू ने आखिरी बार ONE: EDGE OF GREATNESS में मुकाबला किया था, जहां उन्होंने दूसरे राउंड में पाकिस्तानी वॉरियर फुरकान “द लॉयन” चीमा को सबमिशन के जरिए मात दी थी। रीयर-नेकेड चोक लगाकर बाउट को फिनिश करने से पहले भारतीय स्टार ने अपनी शानदार स्किल्स का नमूना भी पेश किया था।

खान ने कहा, “वो खुद में लगातार सुधार कर रहे हैं। जब भी मैं केज में उन्हें में देखता हूं तो पुराने राहुल की उम्मीद नहीं कर सकता।”

तो खान क्या उम्मीद कर रहे हैं?

उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “अच्छी ग्रैपलिंग। वो प्रतिद्वंदियों को मैट पर गिराकर थका देते हैं। वो मुझे नीचे गिराकर थकाने के बाद सबमिशन से फिनिश करने की कोशिश करेंगे।”

इसी बात को ध्यान में रखकर खान ने ऐसी ही परिस्थितियों से निकलने की ट्रेनिंग की है। इस तरह की ट्रेनिंग से उनके अंदर काफी आत्मविश्वास भी आया है।

Evolve टीम के स्टार ने कहा, “हम फाइट में सामने आने वाली कई सारी परिस्थितियों की प्रैक्टिस कर रहे हैं। लेकिन हम ज्यादा चिंतित नहीं हैं क्योंकि मुझे पता है कि मैं उनसे सभी विभागों में बेहतर हूं, चाहे बात रेसलिंग या ग्रैपलिंग की ही क्यों ना हो।”

“लेकिन हम उस जगह फाइट नहीं करना चाहेंगे, जो उनका मजबूत पक्ष है। हम एक अच्छा फ्लो लेकर आने की प्रैक्टिस कर रहे हैं और एक बार अच्छा फ्लो आ गया तो मैं उन्होंने फिनिश कर दूंगा।”

यहां फ्लो से खान का मतलब है कि वो दूरी बनाकर “द केरल क्रशर” को अच्छे शॉट मारना चाहेंगे। नॉकआउट किंग का मानना है कि राजू की स्ट्राइकिंग कुछ खास नहीं है।

खान ने कहा, “जब भी एक दूसरे को पंच लगाने की बात आती है तो उनमें अनुशासन की कमी है। अगर उन्होंने मुझ पर एक खराब शॉट लगाने की कोशिश की तो मैं उन्हें मजा चखाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।”

खान के पूरे करियर में इसी तरह की रणनीति रही है लेकिन इस बार सिंगापुर के एथलीट कुछ ज्यादा खास करने की फिराक में हैं।

उन्होंने कहा, “हम उन्हें ब्रेक (तोड़ना) करना चाहते हैं। हम उन्हें सिर्फ हराना ही नहीं बल्कि अच्छी मार लगाना चाहते हैं।”

खान को कभी भी प्रेरणा की कमी नहीं हुई, लेकिन वो मानते हैं कि हाल ही के समय में उनकी जिंदगी में जो कुछ भी हुआ है, उसने उनके अंदर एक आग सी पैदा कर दी है। ये आग उन्हें ट्रेनिंग कैंप के दौरान लगातार अच्छा करने के लिए पुश कर रही थी।

खान ने बताया, “मुझे जिस चीज की जरूरत थी, जब भी कभी खुद पर शक होता या फिर खुद को पुश करने के लिए प्रेरणा चाहिए होती तो वो मुझे इस कारण मिली।”

इस तरह की प्रेरणा किसी भी साधारण एथलीट को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती है, अगर वो खुद में दिन-प्रतिदिन सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध रहे।

Evolve टीम के प्रतिनिधि ने बताया कि वो दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि नया और पहले से कहीं ज्यादा भूखा खान क्या कर सकता है।”

“मुझे ऐसा लग रहा कि ये मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट साबित होगा।”

“पिछला करीब ढाई साल मेरे लिए काफी मुश्किल रहा है, लेकिन मेरा मानना है कि ये बाउट मेरी असली पर्सनैलिटी को दिखाएगी। आप मेरा एक नया रूप देखेंगे

ये भी पढ़ें: राहुल राजू ने खुद को कम आंके जाने पर दी चेतावनी, अमीर खान को आसानी से हराने की कही बात

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)