राहुल राजू ने सिंगापुर की बाउट के लिए अमीर खान को बनाया अपना निशाना

Rahul Raju ASH_8031 768x511

राहुल “द केरल क्रशर” राजू 2020 खत्म होने तक लाइटवेट डिविजन के नंबर एक दावेदार बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सिंगापुर के एक अन्य एथलीट पर नज़रें जमा दी हैं।

भारतीय स्टार “द लॉयन सिटी” के Juggernaut Fight Club में ट्रेनिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने एक के बाद एक आई जीत के साथ साल का अंत किया था। उन्हें तब ग्लोबल स्टेज पर अपनी प्रतिभा का एहसास भी हो गया था।

मई में ONE: ENTER THE DRAGON में उन्होंने रिचर्ड “नोटोरियस” कोर्मिनल को पहले ही राउंड में सबमिशन के जरिए हराते हुए अपनी शुरुआत की थी। उसके बाद नवंबर में उन्होंने ONE: EDGE OF GREATNESS में पाकिस्तानी विरोधी फुरकान “द लॉयन” चीमा को दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर टैपआउट कर दिया था।

अब वो अपनी जीत का क्रम जारी रखते हुए ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली से बाउट करना चाहते हैं। उनका मानना है कि टॉप दावेदार बनने के लिए उन्हें बस बड़े नाम वाले एथलीट को हराना है।

राजू ने बताया, “सच कहूं तो अब वो समय आ गया है, जब मैं वर्ल्ड टाइटल उठाने के लिए तैयार हो गया हूं। मुझे बस एक अन्य प्रमुख दावेदार के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने की जरूरत है।”

“मैं और मेरी टीम अमीर खान को काफी करीब से देख रही है। मुझे लगता है कि वो मेरे लिए बेहतरीन विरोधी साबित होंगे।”



खान के साथ मुकाबले की संभावना सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में भविष्य के कार्ड की संभावनाएं लेकर आएगी।

उन्होंने बताया, “उनसे मुकाबला करना सम्मान की बात होगी और सिंगापुर के फैंस को इसे देखने में बहुत मजा आएगा। मुझे लगता है कि ये बाउट जुलाई में सिंगापुर के कार्ड पर हो सकेगी।”

29 साल के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्राउन बेल्ट एथलीट को पता है कि खान के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। वो सिंगापुर के मॉय थाई चैंपियन हैं और The Home of Martial Arts में सबसे ज्यादा नॉकआउट करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने आठ मुकाबले अपनी स्ट्राइकिंग से जीते हैं।

इस Evolve स्टार के पास 83 प्रतिशत का फिनिशिंग रेट, दमदार पंच, किक और एल्बो जैसे हथियार हैं। हालांकि, उनकी इन प्रभावशाली चीजों के बावजूद राजू को लगता है कि वो इस शेर को आसानी से ढेर कर सकते हैं।

Rahul Raju rear-naked choke on Furqan cheema

उन्होंने बताया, “अमीर हर क्षेत्र में माहिर एथलीट हैं। वो शानदार मॉय थाई फाइटर हैं, जिनकी स्ट्राइकिंग बहुत अच्छी है और उनकी जिउ-जित्सु स्किल भी शानदार हैं।”

“मैं एक ऐसा एथलीट हूं, जो अब भी खुद को निखार रहा है। मैं हर दिन बेहतर होता जा रहा हूं लेकिन मैं मानता हूं कि हमारी स्किल्स एक समान हैं।”

“द केरल क्रशर” ने जिम में ग्रैपलिंग को समय-समय पर अपग्रेड करके ग्लोबल स्टेज पर लगातार सबमिशन के जरिए सफलताएं पाई हैं।

अब जब राजू ने मान लिया कि मुकाबले में वो खान पर भारी पड़ेंगे। ऐसे में वो ये बताते हैं कि अगर पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने उन्हें कम आंकने की कोशिश की तो वो उन्हें अपनी स्ट्राइकिंग से चौंका देंगे।

The Indian star Rahul “The Kerala Krusher” Raju

राजू ने बताया, “ग्राउंड गेम में मेरा पलड़ा भारी है। अगर स्ट्राइकिंग की बारी आई तो मैं उन्हें अपनी तरह की फाइटिंग स्टाइल में घसीट लूंगा।”

“मैं अपनी ताकत पर ही उनसे मुकाबला करना चाहता हूं न कि खड़े होकर मॉय थाई स्टाइल में चीजों को होने दूंगा, जिसमें वो माहिर हैं।”

अगर लाइटवेट वॉरियर्स के सर्कल में मुकाबला होने का समय आया, तो ऐसे में केरल के एथलीट एक बात की गारंटी देते हैं कि दो सबसे बेहतरीन एथलीट्स के बीच में धांसू मुकाबला जरूर होगा।

उन्होंने कहा, “मैं जितना हो सकेगा इस मुकाबले को उतना दिलचस्प बनाने की कोशिश करूंगा। मैं कई चीजों के मेल को शामिल करूंगा। मैं उनके साथ स्ट्राइक और ग्रैपलिंग करूंगा।”

“तीन राउंड की फाइट के लिए तैयार हो जाइये।”

ये भी पढ़ें: क्यों राहुल राजू भारत के अगले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार बन सकते हैं

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)