2021 में धमाकेदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं एको रोनी सपुत्रा

Eko Roni Saputra Ramon Gonzales Inside The Matrix II 3 768x512

साल 2020 में कई एथलीट्स ने सफलता प्राप्त की, लेकिन एको रोनी सपुत्रा अपने “डायनामाइट” निकनेम पर पूरी तरह खरे उतरे।

इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन ने Evolve में ट्रेनिंग करते हुए अपनी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और स्ट्राइकिंग में भी काफी सुधार किया। इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्होंने लगातार 4 मैचों में पहले राउंड में सबमिशन से जीत दर्ज कीं।

पहले फरवरी में सपुत्रा ने खॉन सिचान को रीयर-नेकेड चोक लगाकर हराया, उसके बाद अक्टूबर में मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू को शोल्डर लॉक लगाकर टैप आउट करने पर मजबूर किया। वहीं उसके एक महीने बाद उन्होंने अपने ट्रेडमार्क रीयर-नेकेड चोक से रामोन “बिकोलानो” गोंजालेस को मात दी।

2020 में इतनी सफलता प्राप्त करने के बाद सपुत्रा 2021 में और भी धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहते हैं। इंडोनेशियाई स्टार ने अपने लक्ष्य, उभरते हुए फ्लाइवेट स्टार्स के बारे में बात की और ये भी बताया कि वो क्या साबित करना चाहते हैं।

ONE Championship: सिंगापुर में सब कैसा है?

एको रोनी सपुत्रा: पहले हम 4 लोगों के ग्रुप में रहकर ट्रेनिंग करते थे, लेकिन अब हम एक नए दौर में प्रवेश का रहे हैं और 8 लोगों को एकसाथ ट्रेनिंग करने की अनुमति मिली है। अब ग्रैपलिंग करने की भी इजाजत मिल चुकी है और सब मिलाकर यहां स्थिति अच्छी है।

ONE: क्या आप बता सकते हैं कि आप कब तक वापसी करेंगे?

सपुत्रा: मुझे एक ऑफर मिला था, लेकिन मेरे कोच की सोच थोड़ी अलग रही। वो ये सुनिश्चित करना चाहते थे कि मैच के दौरान मैं अपनी बेस्ट शेप में रहूं। मेरा अगला प्रतिद्वंदी संभव ही डिविजन के टॉप एथलीट्स में से एक होगा इसलिए मुझे अच्छे मोमेंटम की जरूरत होगी, जिसकी ट्रेनिंग के लिए मुझे ज्यादा समय की जरूरत थी।

मैं हफ्ते में बिना ब्रेक लिए ट्रेनिंग कर रहा हूं और पिछले कुछ हफ्तों में डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक और एलेक्स सिल्वा जैसे पार्टनर्स से बहुत कुछ सीखा है।



ONE: आपकी मुरुगन सिल्वाराजू के खिलाफ जीत ने 2020 के टॉप 5 सबमिशंस में जगह बनाई। उसके बारे में क्या कहना चाहेंगे?

सपुत्रा: मैं गौरवान्वित महसूस करने के साथ चौंक भी उठा। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनने के कारण ही मैं उनके हाथ को अपने पैरों के बीच फंसा पाया और अनोखा सबमिशन मूव लगाकर जीत दर्ज की।

इस तरह के मूव के बारे में मैंने पहले नहीं सोचा था, मैं ऐसा इसलिए कर पाया क्योंकि मैंने ग्राउंड गेम के अभ्यास के समय कई अलग-अलग तरह के लॉक लगाने का अभ्यास किया था। मैं परिस्थिति को भांपने और उसका फायदा उठाकर खुश महसूस कर रहा हूं।

लोग उसे “एको लॉक” भी कहने लगे हैं और मेरे करीबियों में ये बहुत लोकप्रिय हो चला है। Evolve में मेरे स्टूडेंट्स ने भी उसकी तारीफ की और कहा कि वो भी उस तकनीक को सीखना चाहते हैं।

Eko Roni Saputra 🇮🇩 takes out Murugan with a CRAZY submission 👀

Eko Roni Saputra 🇮🇩 takes out Murugan Silvarajoo with a CRAZY submission in the first round 👀 #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

ONE: अब आप लगातार 4 मैचों में पहले राउंड में सबमिशन से जीत दर्ज कर चुके हैं, जो एक शानदार उपलब्धि है। उन सभी मैचों में जीत के बाद आपको कैसा लगा?

सपुत्रा: मैं असल में खॉन सिचान के खिलाफ मैच से पहले काफी घबराया हुआ था क्योंकि उससे पहले काजी एबिन के खिलाफ मैच अजीब तरीके से समाप्त हुआ था। इसलिए मैं दबाव महसूस कर रहा था।

मैच जीतने के बाद मेरा आत्मविश्वास वापस लौटा और खुद पर भरोसा जताते हुए मैंने खुद से कहा कि मैं बड़े स्टार्स से भरे फ्लाइवेट डिविजन में आगे बढ़ सकता हूं। लेकिन मुझे सबमिशन से जीतता देख फैंस के मन में अभी भी संशय की स्थिति बन हुई थी। मेरे रेसलिंग बैकग्राउंड को देखते हुए सबमिशन जीत मेरे लिए सामान्य बात थी, लेकिन फैंस मुझसे स्ट्राइकिंग की उम्मीद कर रहे थे।

उसके बाद मेरा सामना ताकतवर और अच्छे स्टैमिना वाले मुरुगन से हुआ, लेकिन मैं उनके खिलाफ मैच को जल्दी फिनिश करने में सफल रहा।

रामोन गोंजालेस अभी तक मेरे सबसे अनुभवी प्रतिद्वंदी रहे, उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मुझसे कहीं ज्यादा अनुभव प्राप्त है क्योंकि उनकी ONE Championship के कई टॉप सुपरस्टार्स के साथ भिड़ंत हो चुकी है। मैं जानता था कि वो मुझे हराने के लिए प्रतिबद्ध थे। मैच से पहले मेरे कोच ने मुझे गोंजालेस के खतरनाक मूव्स से अवगत करा दिया था।

मैं केवल अपने गेम प्लान के जरिए उन्हें एल्बोज़ लगा रहा था और जैसे ही मौका मिला मैंने रीयर-नेकेड चोक लगा दिया। वो मेरी 2020 की सबसे पसंदीदा जीत रही। मैं एक बार फिर मैच को जल्दी फिनिश कर अच्छा महसूस कर रहा था, इसके बाद अब मुझे और भी कड़ी चुनौतियों का सामना करना है।

Indonesia MMA star Eko Roni Saputra fights Ramon Gonzales at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

ONE: आपके अगले मैचों के बारे में बात करें तो आप किस एथलीट का सबसे पहले सामना करना चाहेंगे?

सपुत्रा: ये सवाल मुझसे कई बार पूछा गया है लेकिन मैं इसका जवाब अभी तक नहीं ढूंढ पाया हूं। इसका जवाब देने के लिए मेरा ये जानना जरूरी है कि फिलहाल फ्लाइवेट डिविजन में मेरा स्थान क्या है, जिससे मैं अपने अगले प्रतिद्वंदी का अंदाजा लगा सकूं।

ऐसा नहीं है कि मैं टॉप कंटेंडर्स से मैच नहीं चाहता, मैं केवल लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहता। मैं फिलहाल किसी भी एथलीट के खिलाफ मैच के लिए तैयार हूं।

ONE: आपने कहा कि फ्लाइवेट डिविजन बड़े स्टार्स से भरा हुआ है। क्या आप किसी नए स्टार को अपने जैसी सफलता प्राप्त करते देख पा रहे हैं?

सपुत्रा: कुछ एथलीट्स हैं जिन्हें मेरे लेवल का माना जा सकता है। योडकाइकेउ फेयरटेक्स उभरकर सामने आए हैं, खासतौर पर अपनी पिछली जीत के बाद। उनकी लेग किक्स बेहतरीन हैं लेकिन तत्सुमित्सु वाडा के खिलाफ वो उसका फायदा नहीं उठा पाए।

अभी ऐसे कई एथलीट्स हैं, जिनकी चुनौती से मुझे पर पाना है और मैं किसी से भी भिड़ने को तैयार हूं। मुझे डर नहीं लग रहा लेकिन मैं कोई विशिष्ट नाम नहीं ले सकता। रामोन के खिलाफ भी मुझे 2 हफ्ते के नोटिस पर मैच मिला था, लेकिन उनकी खतरनाक कराटे स्किल्स और किक्स के बारे में जानते हुए भी मैंने उस चुनौती को स्वीकार किया।

ONE: टॉप स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैचों के लिए आप किस तरह खुद को तैयार करेंगे?

सपुत्रा: स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक अच्छा गेम प्लान बनाने की जरूरत होती है। स्ट्राइकिंग बैकग्राउंड वाले एथलीट्स टेकडाउन से बचते हुए दूर से अटैक करते हैं। मैंने हिरोकी अकिमोटो और अपने अन्य स्पारिंग पार्टनर्स से दमदार किक्स लगाने के लिए कहा क्योंकि स्ट्राइकर्स अधिकांश मौकों पर ऐसा ही तो करते हैं।

Indonesia MMA star Eko Roni Saputra fights Ramon Gonzales at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

ONE: लगातार 4 मैचों में पहले राउंड में सबमिशन जीत के बाद फ्लाइवेट डिविजन को क्या संदेश देना चाहते हैं?

सपुत्रा: मैं एक और चौंकाने वाली जीत की तैयारी कर रहा हूं। मैं नहीं जानता कि मेरा अगला मैच किस्से होगा, लेकिन मैं खुद को किसी भी चुनौती के लिए तैयार रखना चाहता हूं।

मैं स्ट्राइकर्स के खिलाफ अक्सर संघर्ष करता हूं और ये मेरा सपना है कि मैं नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट से कोई मैच जीतूं। मैं नहीं चाहता कि मेरे रेसलिंग बैकग्राउंड के कारण लोग मुझे केवल एक ग्राउंड फाइटर समझें। मैं उनकी इस बात को जरूर गलत साबित करूंगा।

ONE: क्या आप कह रहे हैं कि “डायनामाइट” अब छाने को तैयार हैं?

सपुत्रा: बिल्कुल, मैं अपनी ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग की मदद से धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेताब हूं। “डायनामाइट” धमाका करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: साल 2021 में अपने शानदार सफर को जारी रखने के लिए उत्साहित हैं क्रिश्चियन ली

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.