अपडेटेड ONE एथलीट रैंकिंग्स में चिंगिज़ अलाज़ोव, टांग काई ने टॉप कंटेंडर के पायदान पर कब्जा जमाया

Fighters Chingiz Allazov and Tang Kai crash the rankings

विश्व के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने अपनी 10वीं एनिवर्सिरी का जश्न ONE X में मनाया। इसके साथ ही शनिवार को तीन शानदार हिस्सों में हुए आयोजनों के परिणामों ने आधिकारिक रूप से ONE एथलीट रैंकिंग्स पर बड़ा असर डाला है।

सभी बदलावों को हम नीचें विस्तार से बताने जा रहे हैं।

एटमवेट MMA रैंकिंग्स

ONE X के दौरान हुई कई सारी बाउट्स के चलते विमंस एटमवेट MMA रैंकिंग काफी अलग दिखाई दे रही है।

मेन इवेंट में वर्तमान ONE विमंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली से हार के बावजूद स्टैम्प फेयरटेक्स चोटी पर काबिज हैं।

दक्षिण कोरियाई अनुभवी एथलीट हैम सिओ ही ने #2 रैंक वाली कंटेंडर की जगह हासिल की है और डेनिस ज़ाम्बोआंगा को हराकर ली के खिलाफ उन्हें अगला मौका मिल सकता है। इसके चलते लिस्ट में डेनिस एक पायदान नीचे आ गई हैं।

एल्योना रसोहायना ने स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ पिछले 15 महीनों में दो प्रतिद्वंदी बाउट्स बांटने के बाद वो रैंकिंग्स में चौथे पायदान पर शामिल हो गई हैं।

इसके साथ ही एटमवेट के टॉप-5 में जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन ने जगह हासिल कर ली है, जिन्होंने शनिवार को तेज-तेर्रार जापानी एथलीट इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा को पहली हार का स्वाद चखाया था।

  • वर्ल्ड चैंपियन: एंजेला ली
  • #1: स्टैम्प फेयरटेक्स
  • #2: हैम सिओ ही (+1)
  • #3: डेनिस ज़ाम्बोआंगा (-1)
  • #4: एल्योना रसोहायना (NR)
  • #5: जिहिन राडज़ुआन (NR)

स्ट्रॉवेट MMA रैंकिंग्स

मेंस स्ट्रॉवेट MMA रैंकिंग्स में बड़े बदलाव नहीं देखें गए हैं।

इस लिस्ट के बॉटम में एक बदलाव देखा गया है, जिसमें फिलीपीनो स्ट्राइकर जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो ने अपने हमवतन स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल करते हुए #5 रैंक वाले कंटेंडर की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

  • वर्ल्ड चैंपियन: जोशुआ पैचीओ
  • #1: बोकांग मासूनयाने
  • #2: जैरेड ब्रूक्स
  • #3: योसूके सारूटा
  • #4: हिरोबा मिनोवा
  • #5: जेरेमी मिआडो (NR)

फ्लाइवेट MMA रैंकिंग्स

मेंस फ्लाइवेट MMA डिविजन में भी थोड़ा-बहुत फेरबदल देखने को मिला है।

पहले #2-रैंक वाले युया वाकामत्सु पर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को मिली सबमिशन जीत के बाद जापानी एथलीट इस लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसक गए हैं।

अब वाकामत्सु की जगह पूर्व फ्लाइवेट किंग काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव आ गए हैं, जो लगातार चार मैच जीत चुके हैं। इसमें 2021 में #4-रैंक वाले डैनी “द किंग” किंगड पर उनकी जीत भी शामिल है।

इसके अलावा, बाकी के टॉप फाइव डिविजन काफी कुछ वैसे ही हैं।

  • वर्ल्ड चैंपियन: एड्रियानो मोरेस
  • #1: डिमिट्रियस जॉनसन
  • #2: काइरत अख्मेतोव (+1)
  • #3: युया वाकामत्सु (-1)
  • #4: डैनी किंगड
  • #5: रीस मैकलेरन

बेंटमवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स

स्टॉवेट MMA डिविजन की ही तरह मेंस बेंटमवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स में भी केवल एक बदलाव देखा गया है, लेकिन ये बदलाव लिस्ट के टॉप पर आया है।

ONE X में उभरते हुए जापानी सितारे हिरोकी अकिमोटो डिफेंडिंग टाइटल होल्डर कैपिटन पेटयिंडी को हराते हुए नए ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

खिताब को जीतने के बाद थाई एथलीट वर्ल्ड चैंपियनशिप के पायदान से हटकर #1 कंटेंडर की जगह पर आ गए हैं।

  • वर्ल्ड चैंपियन: हिरोकी अकिमोटो
  • #1: कैपिटन पेटयिंडी (-1)
  • #2: अलावेर्दी रामज़ानोव
  • #3: नोंग-ओ गैयानघादाओ
  • #4: पेटटानोंग पेटफर्गस
  • #5: फिलिपे लोबो

फेंदरवेट MMA रैंकिंग्स

मेंस फेदरवेट MMA डिविजन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

चीनी नॉकआउट एथलीट टांग काई की “द फ़ाइटिंग गॉड” किम जे वूंग पर पहले राउंड वाली धमाकेदार जीत ने उन्हें #1 पायदान पर पहुंचा दिया है और हो सकता है कि यह ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली के खिलाफ उन्हें अगला मौका भी दिला दे।

रैंकिंग में इस बड़ी छलांग ने करीब-करीब सभी को एक पायदान नीचे खिसका दिया है, जिसमें किम, पूर्व फेदरवेट किंग मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन और हाल ही के वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन भी शामिल हैं।

  • वर्ल्ड चैंपियन: थान ली
  • #1: टांग काई (+3)
  • #2: किम जे वूंग (-1)
  • #3: मार्टिन गुयेन (-1)
  • #4: गैरी टोनन (-1)
  • #5: योशिकी नाकाहारा

फेदरवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स

समान भार वर्ग में मेंस किकबॉक्सिंग रैंकिंग लगभग एक-जैसे परिवर्तनों के माध्यम से आगे बढ़ी है।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन को उस समय सुकून मिला, जब उन्होंने #1 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ ONE X: ग्रैंड फिनाले की शुरुआती बाउट में हावी होकर अपना दबदबा बना लिया था।

उसके पहले उसी शाम को ONE X: Part I में चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव ने सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को सर्वसम्मत निर्णय के जरिए हराकर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप जीत ली थी।

टूर्नामेंट में अपनी इस शानदार की जीत के साथ अलाज़ोव ने तीन पायदान की छलांग लगते हुए रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है और उन्हें सुपरबोन के खिलाफ अगला मौका भी मिल गया है। इसके चलते ग्रिगोरियन, जियोर्जियो पेट्रोसियन और सिटीचाई एक-एक पायदान नीचे खिसक गए हैं।

  • वर्ल्ड चैंपियन: सुपरबोन सिंघा माविन
  • #1: चिंगिज़ अलाज़ोव (+3)
  • #2: मरात ग्रिगोरियन (-1)
  • #3: जियोर्जियो पेट्रोसियन (-1)
  • #4: सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग (-1)
  • #5: टायफुन ओज़्कान

दूसरे स्पो्सर्ट और डिविजन की रैंकिंग की फुल लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400