ग्रिगोरियन पर दबदबा बनाकर सुपरबोन ने वर्ल्ड टाइटल बरकरार रखा

Superbon Singha Mawynn Marat Grigorian ONE X 1920X1280 5 768x512

सुपरबोन सिंघा माविन के लिए सर्कल में हिसाब-किताब बराबर करने वाला तरीका काफी सही साबित हुआ।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने न सिर्फ शनिवार, 26 मार्च को ONE X: ग्रैंड फिनाले में #1 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड किया बल्कि साल 2018 का पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया।

पहले और दूसरे राउंड में ग्रिगोरियन काफी मजबूती के साथ बॉक्सिंग कॉम्बो लगाने लगे। उन्हें उम्मीद थी कि इससे सुपरबोन धीमे पड़कर एक सीधे खड़े टारगेट बनकर रह जाएंगे, ताकि वो उन्हें राइट हैंड से नॉकआउट कर सकें।

लेकिन डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ने समझदारी से पैर पीछे करके हमले किए और अपनी लो किक्स व स्टेप इन नीज़ के साथ चैंलेजर को परेशान करते रहे।

थाई एथलीट की शानदार स्किल्स ऐसी रहीं, जिन्हें सराहा जाना चाहिए। जब ग्रिगोरियन पंच लगाने के लिए आगे बढ़ते तो सुपरबोन चालाकी दिखाते हुए हट जाते और पीछे से वापस आ जाते। वहीं, जब अर्मेनियाई एथलीट मुड़ते तो उन्हें जैब और पुश किक का सामना करना पड़ता। सुपरबोन सिंघा माविन ने मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ आगे कदम बढ़ाते हुए नी लगाईं।

Superbon Singha Mawynn throws a step-in knee at Marat Grigorian

तीसरे राउंड में ग्रिगोरियन को अपने गजब के पंचों से शुरुआत में सफलता मिली, लेकिन सुपरबोन ने अपने विरोधी की बॉक्सिंग रेंज को बराबरी से उनके करीब आकर रोक दिया। थाई स्टार की तरकीबों ने उन्हें किसी बड़े नुकसान से बचाए रखा और दोनों एथलीट वर्ल्ड चैंपियनशिप राउंड्स में आगे बढते गए।

चौथा और 5वां राउंड ग्रिगोरियन को और परेशानी में डालता गया, जिससे बाहर आने के लिए उन्हें और ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।

डिफेंडिंग चैंपियन ने इसके बाद अपनी बॉडी किक्स को दोगुना कर दिया, जिसका असर ग्रिगोरियन की पसलियों पर साफ देखा जा सकता था। अपने हमलों को और बढ़ाने के लिए सुपरबोन स्टेप इन नीज़ पर वापस आ गए और विरोधी को थकावट के बावजूद शॉट्स लगाने पर मजबूर कर दिया।

Superbon Singha Mawynn beats Marat Grigorian at ONE X

15 मिनट के एक्शन के बाद सभी तीन जजों ने सुपरबोन को विजेता घोषित कर दिया।

इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को बढ़ाकर 113-34 का कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पहला टाइटल डिफेंस भी कर लिया। अब आगे ये थाई सुपरस्टार नए ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव से अगला मुकाबला करेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE X – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty