ONE X: पार्ट II में अकिमोटो बने नए चैंपियन, नोंग-ओ ने खिताब का बचाव किया

Capitan Petchyindee Hiroki Akimoto ONE X 1920X1280 39 768x512

26 मार्च को ONE X के पार्ट II में 5 धमाकेदार मुकाबले देखे गए और फाइट्स में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।

पार्ट II के कार्ड में 2 ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल बेल्ट्स दांव पर लगी थीं और 3 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले हुए, जिनका डिविजंस पर गहरा प्रभाव पड़ना तय है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE X: पार्ट II के मुकाबलों में क्या हुआ और उनके परिणामों के बारे में पूरी जानकारी आप यहां प्राप्त कर सकते हैं।

लोबो पर नॉकआउट जीत के साथ नोंग-ओ का बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर प्रभुत्व कायम

ONE X: पार्ट II का अंत ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ की तीसरे राउंड में फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो के खिलाफ नॉकआउट जीत से हुई।

लोबो ONE Super Series में लगातार 2 बड़े उलटफेर कर चुके थे, लेकिन ONE Super Series के सबसे प्रभावशाली वर्ल्ड चैंपियन ने उन्हें हराकर अपनी लगातार तीसरी नॉकआउट जीत प्राप्त की।

नोंग-ओ ने अपने ब्राजीलियाई विरोधी को जैब्स और लो किक्स से क्षति पहुंचाई, वहीं “डिमोलिशन मैन” के अधिकतर शॉट्स मिस हो रहे थे। लोबो ने तीसरे राउंड में आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, लेकिन ये रणनीति बाद में चलकर उनकी हार का कारण बनी।

ब्राजीलियाई स्टार ने जैसे ही आगे आकर जैब लगाना चाहा, तभी थाई लैजेंड ने एक कदम पीछे लेकर खतरनाक राइट अपरकट लगाया, जिसके प्रभाव से “डिमोलिशन मैन” तीसरे राउंड में 2:15 मिनट पर अपनी सुधबुध खो बैठे।

इस जीत के साथ नोंग-ओ का करियर रिकॉर्ड 263-54-10 का हो गया है। ये उनकी ONE में लगातार आठवीं जीत और लगातार पांचवां सफल वर्ल्ड टाइटल डिफेंस रहा।

कैपिटन को हराकर नए बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने अकिमोटो

“वन पंच मैन” कैपिटन पेटयिंडी और हिरोकी अकिमोटो ने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में धमाकेदार एक्शन का वादा किया था और उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए फैंस को ONE Super Series के सबसे शानदार मुकाबलों में से एक दिया है।

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद #2 रैंक के कंटेंडर अकिमोटो ने थाई स्टार को हराकर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

जापानी एथलीट ने अपनी स्पीड, पावर और आक्रामक स्टाइल के जरिए कैपिटन को खूब क्षति पहुंचाई। उन्होंने लगातार डिफेंडिंग चैंपियन की लीड लेग पर प्रहार करना जारी रखा और खतरनाक किक्स लगाते हुए कैपिटन की बॉडी पर भी शॉट्स लगाने जारी रखे।

कैपिटन ने साबित किया कि वो आसानी से हार नहीं मानते। अकिमोटो ने उनकी ठोड़ी, पसलियों और लीड लेग पर निरंतर प्रहार किए, इसके बावजूद उन्होंने अंत तक हार नहीं मानी।

इस बीच थाई एथलीट को अत्यधिक क्लिंचिंग करने के कारण 2 येलो कार्ड दिखाए गए और उनके 1 पॉइंट को भी कम किया गया। वहीं 29 वर्षीय चैलेंजर ने शुरू से लेकर अंत तक परफेक्ट तरीके से अपने गेम प्लान पर अमल किया।

वर्ल्ड टाइटल जीतने के अलावा अकिमोटो ने ग्लोबल स्टेज पर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की, उनका रिकॉर्ड 26-1 का हो गया है और साथ ही 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता।

हैम ने रीमैच में भी ज़ाम्बोआंगा को हराया

Seo Hee Ham Celebrates Win

विमेंस एटमवेट रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर मौजूद “हैमज़ैंग” हैम सिओ ही ने अपने विवादित मुकाबले को पीछे छोड़ते हुए #2 रैंक की कंटेंडर डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा को शानदार अंदाज में हराया।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने पिछले साल सितंबर में ज़ाम्बोआंगा को विभाजित निर्णय से हराया था, लेकिन इस बार उनके रेसलिंग गेम और टॉप कंट्रोल ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई है।

शुरुआत में दोनों एथलीट्स का सिर टकराने के कारण मैच को रोका गया, लेकिन छोटे ब्रेक के बाद हैम ने फाइटिंग जारी रखी। उन्होंने Marrock Force टीम की स्टार को पंचिंग कॉम्बिनेशंस लगाते हुए टेकडाउन को काउंटर किया और टॉप पोजिशन हासिल की, जहां रहते हुए उन्होंने लगभग पूरे मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

Ham Seo Hee Fights Jihin Radzuan

इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 25-8 का हो गया है और अब हैम की नजरें ONE X के मेन इवेंट की विजेता और डिफेंड चैंपियन एंजेला ली पर टिक गई होंगी।

हिराटा को हराने वाली पहली एथलीट बनीं जिहिन

Result for Jihin Radzuan and Itsuki Hirata

काफी लोगों का मानना था कि इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा की जूडो स्किल्स के सामने जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन को संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन जिहिन ने हर क्षेत्र में जापानी एथलीट को मात देते हुए उनके अपराजित रिकॉर्ड का अंत किया।

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के दौरान जिहिन के पास Krazy Bee टीम की एथलीट के हर एक अटैक का जवाब था। क्लिंच की बात करें या हिराटा के ग्राउंड गेम के खिलाफ डिफेंस की, मलेशियाई स्टार ने हर क्षेत्र में अपनी विरोधी पर बढ़त बनाए रखी।

इस बेहद करीबी मुकाबले में 23 वर्षीय स्टार ने विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की है। वो “एंड्रॉइड 18” को हराने वाली पहली एथलीट बनीं और खुद के रिकॉर्ड को 8-2 पर पहुंचा दिया है।

टांग काई ने किम को नॉकआउट कर वर्ल्ड टाइटल शॉट का दावा ठोका

टांग काई और “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग ने अपने फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले से पहले खुद को एक-दूसरे से बेहतर स्ट्राइकर बताया था, लेकिन अंत में चीनी एथलीट अपने वादे पर खरे उतरे और साथ ही 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता।

Sunkin International Fight Club के स्टार ने शुरुआत में अपने दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंदी पर जैब और लो किक्स लगाईं, लेकिन समय बीतने के साथ उनके शॉट्स क्लीन तरीके से लैंड होने लगे थे।

वहीं जब “द फाइटिंग गॉड” ने आगे आकर राइट हैंड लगाना चाहा, तभी टांग ने खतरनाक क्रॉस-हुक कॉम्बिनेशन लगाया जिसके प्रभाव से उनके विरोधी मैट पर जा गिरे। उन्होंने 2 अन्य शॉट्स लगाए और इसी के साथ #4 रैंक के कंटेंडर ने पहले राउंड में 2:07 मिनट पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

डिविजन के टॉप कंटेंडर को हराने और अपने ONE रिकॉर्ड को 6-0 पर पहुंचाने के साथ ही टांग को ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली के खिलाफ टाइटल शॉट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE X – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty