ONE: NEXTGEN में फाइटर्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी

Pictures from the match between Julie Mezabarba and Mei Yamaguchi from ONE: EMPOWER

अपने सबसे पहले किकबॉक्सिंग कार्ड के धमाकेदार एक्शन के 2 हफ्ते बाद ONE Championship एक बार फिर जबरदस्त मैचों के साथ वापसी को तैयार है।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स और किकबॉक्सर्स बड़ी जीत दर्ज करते हुए अच्छी लय हासिल करना चाहेंगे।

लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां जानिए ONE: NEXTGEN में फाइटर्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी।

स्टैम्प फेयरटेक्स Vs. जूली मेज़ाबार्बा

211029 MU 1920x1080 Stamp VS Mezabarba

मेन इवेंट में थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स और ब्राजीलियाई एथलीट जूली मेज़ाबार्बा के बीच ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का सेमीफाइनल मैच होगा।

स्टैम्प 3-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से आगे बढ़ रही हैं। 23 वर्षीय एथलीट अभी तक ONE एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं। वहीं ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में एल्योना रसोहायना से अपने MMA करियर की एकमात्र हार का बदला पूरा किया था।

अगर इस शुक्रवार स्टैम्प को जीत मिली तो वो “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने से केवल एक कदम दूर रह जाएंगी।

मेज़ाबार्बा के पास चाहे ऐसी उपलब्धि प्राप्त करना का अवसर ना हो, लेकिन वो विमेंस एटमवेट डिविजन में अपनी मौजूदगी को दर्ज करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ग्रां प्री में स्टैम्प को हराकर वो पूरे डिविजन को सावधान कर सकती हैं।

ब्राजीलियाई स्टार इससे पहले ग्रां प्री का हिस्सा नहीं थीं। अल्टरनेट बाउट में उन्होंने 2 बार की ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची के खिलाफ जीत हासिल की थी। हैम सिओ ही को चोट के कारण स्टैम्प के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा, इसलिए उन्हें मेज़ाबार्बा से रिप्लेस किया गया है।

अब मेज़ाबार्बा अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए “गोल्डन गर्ल” कही जाने वाली स्टैम्प को नॉकआउट करना चाहती हैं।

ऋतु फोगाट Vs. जेनेलिन ओलसिम

211029 MU 1920x1080 Phogat VS Olsim

कार्ड में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का दूसरा सेमीफाइनल मैच भी शामिल है।

2019 में अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने के बाद से ही ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट शानदार प्रदर्शन करती आई हैं।

उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 6-1 का है और अभी तक अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग के जरिए मैचों को जीता है। रेसलिंग गेम, हार ना मानने की मानसिकता और बेहतरीन ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक ने उन्हें चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो पर धमाकेदार जीत दिलाई थी।

मगर अब “द इंडियन टाइग्रेस” का सामना एक वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली एथलीट से होगा।

फोगाट का सामना जापानी जूडोका इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा से होने वाला था, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा। उनकी जगह अब Team Lakay की सबसे उभरती हुई स्टार्स में से एक जेनेलिन ओलसिम ने ली है।

ओलसिम ने अभी तक ONE में शानदार प्रदर्शन किया है। फिलीपीना स्ट्राइकर ने फोगाट की टीम मेंबर माइरा मज़ार को सबमिशन से हराकर विमेंस स्ट्रॉवेट डिविजन में पांचवां स्थान हासिल किया। उसके बाद अपने एटमवेट डेब्यू में बी “किलर बी” गुयेन को हराया, जो अभी तक फोगाट को हराने वाली एकमात्र एथलीट हैं।

इस मैच में जिसे भी जीत मिलेगी, वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में पहुंचने के अलावा अपने देश की सबसे पहली फीमेल MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने के एक कदम करीब पहुंच जाएगी। मगर फोगाट को इस मैच में जीत मिली तो वो ONE के विमेंस एटमवेट डिविजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में प्रिसिला हरटाटी “ठाठी” लुम्बन गॉल की बराबरी कर लेंगी।

इराज अज़ीज़पोर Vs. एंडरसन सिल्वा

211029 MU 1920x1080 Silva VS Azizpour

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री से पहले फैंस को 2 हेवीवेट स्टार्स की भिड़ंत देखने को मिलेगी।

ईरानी किकबॉक्सिंग एथलीट इराज अज़ीज़पोर मौजूदा लाइट हेवीवेट किंग रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ सबसे पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले थे।

मगर हिराटा की तरह यूक्रेनियाई स्टार को भी स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण मैच से नाम वापस लेना पड़ा।

क्रीकलिआ और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच अब कार्ड से बाहर हैं, लेकिन अज़ीज़पोर अभी भी कार्ड का हिस्सा हैं। ईरानी एथलीट डेब्यू मैच में शानदार जीत दर्ज कर साबित करना चाहते हैं कि वो सबसे पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने के हकदार हैं।

एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा ने बहुत कम समय के नोटिस पर इस फाइट के ऑफर को स्वीकार किया है। सिल्वा का ये 70वां मैच होगा और इसमें जीत दर्ज कर वो चैंपियनशिप की रेस में शामिल होना चाहेंगे।



किरिल ग्रिशेंको Vs. डस्टिन जॉयनसन

211029 MU 1920x1080 Grishenko VS Joynson

सिल्वा vs अज़ीज़पोर फाइट के अलावा भी इवेंट में हेवीवेट एक्शन देखने को मिलेगा।

हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स किरिल ग्रिशेंको और डस्टिन जॉयनसन अपने-अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे।

इसी साल अप्रैल में ग्रिशेंको ने अपने ONE डेब्यू में “रग रग” ओमार केन को हराकर ना केवल अपने अपराजित रिकॉर्ड को बल्कि अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को भी बरकरार रखा।

जॉयनसन अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे होंगे और उनके विरोधी जानते हैं कि जॉयनसन एक जबरदस्त फिनिशर हैं। उनका फिनिशिंग रेट भी 67 प्रतिशत है।

इस शुक्रवार दोनों में से किसी एक को अपनी पहली हार झेलनी होगी और विजेता ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल हो जाएगा।

जेरेमी मिआडो Vs. मियाओ ली ताओ

211029 MU 1920x1080 Miao VS Miado

ये दोनों स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स दूसरी बार आमने-सामने आएंगे और दोनों खुद को एक बेहतर एथलीट साबित करना चाहते हैं।

नवंबर 2019 की भिड़ंत में फिलीपीनो स्ट्राइकर जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो ने चीनी एथलीट मियाओ ली ताओ को खतरनाक अंदाज में फ्लाइंग नी लगाकर नॉकआउट कर दिया था।

मियाओ उस दिन को भूले नहीं हैं क्योंकि उसी मैच में वो अपने करियर में पहली बार फिनिश हुए थे। उनके लिए वो दिन इसलिए भी यादगार बना क्योंकि उन्हें अपने होम क्राउड के सामने हारा हुआ घोषित किया गया था।

चीनी एथलीट अब बदला चाहते हैं और उनका मानना है कि वो “द जैगुआर” को फिनिश कने की काबिलियत रखते हैं।

दूसरी ओर, मिआडो एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले मैचों में टॉप-5 कंटेंडर्स से भिड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।

बेबुलट इसाएव Vs. बोगडन स्टोइका

211029 MU 1920x1080 Isaev VS Stoica

शो की शुरुआत 2 ऐसे एथलीट्स के बीच लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग मैच से होगी, जिन्होंने अपने लिए लॉन्ग-टर्म प्लान तैयार किए हुए हैं।

मिहायलो केकोयविच के खिलाफ 82 सेकंड में नॉकआउट जीत के बाद बेबुलट इसाएव एक बार फिर शानदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए ONE मिडलवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहते हैं।

दूसरी ओर, बोगडन “बुकारेस्ट बैड बॉय” स्टोइका अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे होंगे और क्रीकलिआ को चैलेंज करने के करीब पहुंचना चाहेंगे। लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचने के अलावा रोमानियाई स्टार से अपने भाई आंद्रेई की हार का बदला पूरा करने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं, जिन्हें पिछले साल क्रीकलिआ के खिलाफ हार मिली थी।

ये भी पढ़ें: 29 अक्टूबर को उन 5 कारणों से आपको ONE: NEXTGEN को जरूर देखना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34