बोगडन स्टोइका: मूव्स जो उन्हें एक खतरनाक फाइटर बनाते हैं

Multiple-time kickboxing World Champion Bogdan Stoica

बोगडन “बुकारेस्ट बैड बॉय” स्टोइका के ONE Super Series को जॉइन करने से लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन ज्यादा दिलचस्प बन गया है।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में वो बेबुलट इसाएव के खिलाफ डेब्यू करेंगे और अपने अनोखे स्टाइल से जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे।

स्टोइका के डेब्यू मैच के शुरू होने से पहले यहां जानिए उन मूव्स के बारे में जो उन्हें एक बेहद खतरनाक फाइटर साबित करते हैं।

#1 दूर और करीब रहकर भी अटैक कर सकते हैं 

193 सेंटीमीटर की लंबाई स्टोइका का एक बड़ा हथियार है, जिसकी मदद से वो दूर रहकर भी अटैक कर पाते हैं।

“द बुकारेस्ट बैड बॉय” अपने विरोधी से दूर रहकर स्ट्रेट पंच और हाई किक्स लगाते हैं। साथ ही उन्हें करीब रहकर अपरकट्स, हुक्स, बॉडी शॉट्स और नी स्ट्राइक्स लगाना भी बहुत पसंद है।

उनके पास अपने प्रतिद्वंदी पर आक्रामक अंदाज में अटैक करने की काबिलियत भी है, वहीं बैकफुट पर रहकर खतरनाक तरीके से काउंटर स्ट्राइक्स भी लगाना जानते हैं।

स्टोइका बैकफुट पर रहकर दमदार पंच लगाते हैं और किक्स को पकड़ने के बाद खतरनाक पंच लगाने में माहिर हैं।

स्टोइका के गेम को परखना उनके विरोधियों के लिए काफी मुश्किल होता है।

#2 हवाई अटैक करना पसंद है

स्टोइका के अधिकांश मैचों में वो हवा में उछलते हुए नी स्ट्राइक्स लगाते दिख ही जाते हैं।

रोमानियाई स्टार को फ्लाइंग नी और स्विच नी स्ट्राइक्स लगाना पसंद है। खासतौर पर तब जब उनके प्रतिद्वंदी अटैक करने के लिए आगे आते हैं।

फॉरवर्ड मोमेंटम और बॉडी वेट उनकी नी स्ट्राइक्स के प्रभाव को दोगुना कर देता है और सटीक टाइमिंग के साथ लगी स्ट्राइक मैच को क्षण भर में समाप्त कर सकती है।



#3 उनकी किकिंग स्किल्स बहुत शानदार हैं

उन्हें अपने विरोधियों को नी स्ट्राइक्स लगाना पसंद है, लेकिन Stoica Brothers Fight Academy के मेंबर के अन्य मूव्स का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है।

पूर्व वुशु चैंपियन अलग-अलग तरीके के स्पिनिंग अटैक करते हैं, जिनमें स्पिनिंग बैक किक्स और हुक किक्स भी शामिल होती हैं।

उन्हें ऐक्स किक्स लगाना पसंद है, जो एक और खतरनाक मूव है जिनका कोई भी फाइटर शिकार नहीं बनना चाहेगा।

#4 उनके पंच भी बहुत खतरनाक हैं 

सभी किकबॉक्सर्स के पंच प्रभावशाली होते हैं और स्टोइका भी उन्हीं में से एक हैं। उनकी किक्स तो प्रभावशाली हैं ही, लेकिन उनकी बॉक्सिंग स्किल्स भी बेहतरीन हैं। उन्होंने हाल ही में अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू भी किया है।

31 वर्षीय एथलीट के दोनों हाथों में गज़ब की ताकत है। उनके ओवरहैंड राइट और लेफ्ट हुक किसी भी क्षण मैच को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

वहीं स्टोइका को अपने अपरकट्स को लैंड करवाने में भी महारत हासिल है। जब उनके प्रतिद्वंदी डिफेंसिव मोड में आ जाते हैं तब उन्हें बॉडी शॉट्स लगाना काफी पसंद है।

किक्स और नी स्ट्राइक्स के अलावा रोमानियाई स्टार अपने पंचों से भी नॉकआउट फिनिश हासिल कर सकते हैं। यानी उनकी हर एक स्ट्राइक उनके विरोधियों के लिए खतरनाक होने वाली है।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34