Team Lakay की स्टार जेनेलिन ओलसिम से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Jenelyn Olsim enters the arena

शुक्रवार, 19 मार्च को ONE: FISTS OF FURY III में जेनेलिन ओलसिम का सामना #5 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर माइरा मज़ार से होना है।

24 वर्षीय ओलसिम के लिए ब्राजीलियाई एथलीट की कड़ी चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा, जिन्हें पिछले मुकाबले में दक्षिण कोरिया की चोई जिओंग युन पर बड़ी जीत मिली थी।

सिगापुर इंडोर स्टेडियम में फिलीपीना एथलीट के प्रोमोशनल डेब्यू से पहले यहां जानिए उनके बारे में 5 बेहद रोचक तथ्यों के बारे में।

#1 ONE में ओलसिम नाम की अकेली एथलीट नहीं हैं

Filipino MMA fighter Jerry Olsim lands a head kick

जेनेलिन मेन रोस्टर में जगह बनाने वाली अपने परिवार की पहली स्टार हैं, लेकिन ONE में ओलसिम नाम की वो अकेली एथलीट नहीं हैं। उनके बड़े भाई जैरी “द बोकोडियन” ओलसिम रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में परफॉर्म कर चुके हैं।

जैरी ने यहां तक कि OWS में काफी सफलता प्राप्त की और उनका रिकॉर्ड 4-1 का रहा। अब जेनेलिन अपने परिवार की विरासत को विमेंस स्ट्रॉवेट डिविजन में नए मुकाम पर पहुंचाने की कोशिश करेंगी।

#2 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने से पहले ओलसिम अंतर्राष्ट्रीय मॉय थाई टूर्नामेंट्स में द फिलीपींस का प्रतिनिधित्व करती थीं और इस दौरान कई मेडल भी जीते।

2018 पूर्वी एशियाई खेलों में ओलसिम ने 2 गोल्ड मेडल जीते और बेस्ट फाइटर के रूप में सम्मानित भी किया गया था।

2019 में उन्होंने फिलीपींस में हुए दक्षिण-पूर्व एशियाई खेलों में रजत पदक पर कब्जा जमाया, उसके बाद उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने का फैसला लिया।



#3 Team Lakay की सबसे नई सदस्य

जून 2020 में ओलसिम ने Team Lakay को जॉइन करने का निर्णय लिया था।

मार्क सांगियाओ का जिम आज भी फिलीपींस के सबसे सम्मानित जिम्स में से एक है। बागियो शहर में बड़े जिम्स की कोई कमी नहीं है, जहां महान एथलीट्स को तैयार किया जाता है। ओलसिम इससे पहले Tribal Torogi के लिए परफॉर्म किया करती थीं।

लेकिन जब उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पर फोकस किया, तब उनके साथ बड़े भाई जैरी और मौजूदा ONE सुपरस्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग Team Lakay से आ जुड़े।

Team Lakay द्वारा आयोजित इवेंट में उन्होंने 2016 का Grappler Cup भी अपने नाम किया था।

#4 एथलेटिक करियर के साथ पढ़ाई भी कर रही हैं

https://www.instagram.com/p/CEgXR0eBHmW/

एक एथलीट के करियर का अंत निश्चित है, लेकिन डिग्री हमेशा आपके साथ बनी रहेगी। इसलिए ओलसिम ने ONE Championship से जुड़े रहने के दौरान भी अपनी पढ़ाई जारी रखी।

एक तरफ वो अपने करियर के सबसे यादगार पल का इंतज़ार कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी ऑफ बागियो में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई भी कर रही हैं।

वो डिग्री प्राप्त करने से केवल 2 पाठ्यक्रम दूर हैं और बहुत से लोगों के लिए पढ़ाई और करियर में सामंजस्य बैठाना बहुत मुश्किल होता है। उनका मानना है कि COVID-19 के दौरान ऑनलाइन क्लास ने उनकी इस समस्या से निजात पाने में बहुत मदद की है।

#5 ग्लोबल स्टेज पर जगह बनाने वाली Team Lakay की तीसरी महिला एथलीट

MMA fighters Gina Iniong and April Osenio train at Team Lakay

Team Lakay ने फिलीपींस में कई टॉप लेवल के पुरुष मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को तैयार किया है, जिनमें से 5 ONE वर्ल्ड चैंपियंस भी बने।

अब हेड कोच मार्क नई पीढ़ी की महिला एथलीट्स को ONE में सफलता दिलाने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

इस टीम से ONE Championship में जगह बनाने वाली ओलसिम तीसरी एथलीट होंगी, उनसे पहले अप्रैल ओसेनियो और जीना “कंविक्शन” इनियोंग ऐसा कर चुकी हैं।

Team Lakay की महिला स्टार्स जरूर अपने साथी पुरुष एथलीट्स की तरह सफलता प्राप्त करने में सक्षम हैं। ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ और पूर्व लाइटवेट चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फ़ोलायांग ग्लोबल स्टेज के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रैपलिंग सुपरस्टार मज़ार को ओलसिम की वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग का नहीं है कोई डर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.