ग्रैपलिंग सुपरस्टार मज़ार को ओलसिम की वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग का नहीं है कोई डर

Maira Mazar Choi Jeong Yun inside the matrix iv 4 768x512

माइरा मज़ार को ONE Championship में आदर्श शुरुआत तो नहीं मिली, लेकिन ब्राजीलियाई स्टार ने पिछले साल नवंबर में चोई जिओंग युन को हराकर जीत की लय में वापसी की थी।

अब वो Evolve-Team Lakay की प्रतिद्वंदिता को जारी रखते हुए ONE एथलीट रैंकिंग्स में ऊपर के स्थानों पर पहुंचने की कोशिश करेंगी।

शुक्रवार, 19 मार्च को ONE: FISTS OF FURY III में #5 रैंक की स्ट्रॉवेट कंटेंडर का सामना फिलीपींस की जेनेलिन ओलसिम से होगा।

Brazilian MMA fighter Maira Mazar throws a punch on her way to the cage

मज़ार ने अभी तक ओलसिम जैसी वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर का सामना नहीं किया है, जो फिलीपींस में मॉय थाई चैंपियन रह चुकी हैं। वहीं Evolve टीम की स्टार इस मुकाबले को अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स में सुधार करने के एक अवसर के रूप में देख रही हैं।

मज़ार ने कहा, “मैंने किकबॉक्सिंग और बॉक्सिंग की बहुत कड़ी ट्रेनिंग की है, इसलिए एक स्ट्राइकर के खिलाफ बाउट में मैं जान पाऊंगी की वाकई में मेरे गेम में सुधार हुआ है।”

दूसरी ओर ओलसिम को निरंतर अटैक करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी को थकाना बहुत पसंद है। इसलिए उनकी स्ट्राइक्स से बचने के लिए मज़ार को करीब रहकर अटैक करने की रणनीति अपनानी होगी।

उन्होंने कहा, “उनके पिछले प्रतिद्वंदी उनसे दूर रहकर अटैक कर रहे थे, इसलिए उन्होंने भी आक्रामक रुख अपनाया हुआ था। लेकिन मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगी, उनसे ज्यादा आक्रामक होकर उनके करीब रहकर अटैक करूंगी।”



अगर दूर रहकर अटैक करने की स्थिति भी सामने आई, तो भी मज़ार का मानना है कि 4 सेंटीमीटर की लंबाई उनके लिए लाभप्रद होगी। पूर्व न्यूज़ रिपोर्टर को ग्राउंड गेम में अटैक करने में भी कोई समस्या नहीं है।

ब्राजीलियाई स्टार ने कहा, “वो लंबाई में मुझसे छोटी हैं, जिससे मुझे उनके मूव्स काउंटर करने में मदद मिलेगी। अक्सर ज्यादा लंबे होने पर काउंटर करना भी मुश्किल हो जाता है।”

“मुझे ग्राउंड गेम से भी कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हमें इस बात को भी ध्यान रखना था कि ये बाउट के दौरान मुझे कितना फायदा पहुंचा सकता है।

“डमी के साथ हमने ग्राउंड-एंड-पाउंड की बहुत कड़ी ट्रेनिंग की है, मेरा ग्राउंड गेम भी बेहतर हुआ है जो अगले मुकाबले में मेरी सबसे बड़ी ताकत भी साबित हो सकता है।“

Brazilian MMA star Maira Mazar fights South Korean knockout artist Choi Jeong Yun at ONE: INSIDE THE MATRIX IV

ब्राजीलियाई एथलीट अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए मैच के परिणाम का रुख अपनी ओर मोड़ने का हर संभव प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं दूसरे राउंड या उससे पहले नॉकआउट या ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक कर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज करना चाहती हूं।”

अगर Evolve टीम की स्टार ONE में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रहीं, तो ना केवल उनकी स्ट्रॉवेट रैंकिंग्स में जगह पक्की हो जाएगी बल्कि उन्हें #4 रैंक की कंटेंडर अयाका मियूरा के खिलाफ रीमैच भी मिल सकता है। अगर नहीं तो उन्हें किसी अन्य टॉप कंटेंडर के खिलाफ मैच मिलना तय हो जाएगा।

मज़ार के लिए ये जीत डिविजन के टॉप पर पहुंचने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “मेरी उम्र 35 साल है, मेरे पास हारने के बाद सीखने पर ध्यान देने का समय नहीं है। मुझे तेजी से आगे बढ़ना होगा, क्योंकि मेरे पास युवा स्टार्स जितना समय नहीं है।

“जीवन भर इस खेल से जुड़ी रही हूं। ब्राजील में मुझे सफलता के खास मौके नहीं मिले, इसलिए ONE Championship में मेरे पास अपने सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर है। दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि खुद पर विश्वास आपको मजबूत बनाता है और कड़ी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

“मैं यहां सिंगापुर में दुनिया के टॉप जिम में से एक में ट्रेनिंग कर रही हूं। ONE Championship दुनिया के सबसे अच्छे मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन्स में से एक है। तो भला मैं वर्ल्ड चैंपियन क्यों नहीं बन सकती।”

🎥 TRIFECTA: Did Maira Mazar 🇧🇷 take home the win or did Choi Jeong Yun 🇰🇷 come through in the first fight of ONE: INSIDE THE MATRIV IV? Watch and find out!

🎥 TRIFECTA: Did Maira Mazar 🇧🇷 take home the win or did Choi Jeong Yun 🇰🇷 come through in the first fight of ONE: INSIDE THE MATRIV IV? Watch and find out! #InsideTheMatrix4

Posted by ONE Championship on Friday, November 20, 2020

मज़ार के लिए वर्ल्ड चैंपियन बनना केवल एक बेल्ट जीतना नहीं है, बल्कि वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड के टॉप पर पहुंचकर ये साबित करना चाहती हैं कि उनके द्वारा किए गए त्याग और कड़ी मेहनत रंग लाई है।

उन्होंने कहा, “इस चैंपियनशिप बेल्ट को जीतना मेरा सपना है, लेकिन अभी उसके लिए सही समय नहीं आया है।”

“खुद को, परिवार और अन्य लोगों को ये बताना चाहती हूं कि हां हम सब साथ मिलकर इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं।”

ये भी पढ़ें: ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की सभी फाइटर्स पर एक नजर

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.