बी गुयेन को ग्राउंड गेम में मात देना चाहती हैं जेनेलिन ओलसिम

Jenelyn Olsim Maira Mazar FISTS OF FURY III 1920X1280 19 768x512

जेनेलिन ओलसिम ONE Championship में ये साबित करना चाहती हैं कि वो मेन रोस्टर में भी सफलता हासिल कर सकती हैं। अब वो दूसरी एथलीट्स को सचेत करना चाहती हैं।

शुक्रवार, 27 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND III में Team Lakay की स्टार का सामना बी “किलर बी” गुयेन से होगा, जिसमें वो ONE की अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेंगी।

एक और जीत ओलसिम को ONE: EMPOWER में होने वाली ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में जगह दिला सकती है, जहां उनका सामना ग्रेस “थाई किटन” क्लीवलैंड से होगा।

ओलसिम #5 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर हैं और पिछले मैच में माइरा मज़ार पर जीत हासिल कर चुकी हैं, लेकिन वो एक बार फिर एटमवेट डिविजन में खुद को परखना चाहती हैं।

जेनेलिन ओलसिम ने कहा, “मैं इसे एटमवेट डिविजन में शुरुआत के बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रही हूं।”

“वो चाहे रैंकिंग्स में शामिल ना हों, लेकिन मैं जानती हूं कि उन्हें हराना आसान नहीं है। मगर उनके खिलाफ एक जीत डिविजन की अन्य एथलीट्स को सचेत कर देगी।”

MMA fighters Jenelyn Olsim and Maira Mazar throw down at ONE: FISTS OF FURY III

ONE के सबसे पहले विमेंस फाइट कार्ड में जगह मिलना और वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह बनाने का मौका मिलना ही उनके लिए बड़ी प्रेरणा का स्रोत है। वो “किलर बी” को अपने लिए आसान प्रतिद्वंदी समझने की भूल नहीं करना चाहतीं।

पिछले मैच में गुयेन ने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट पर विभाजित निर्णय से जीत हासिल की थी। वो कहती हैं कि उन्हें ओलसिम पर स्ट्राइकिंग गेम में भी जीत मिल सकती है, लेकिन फिलीपीना एथलीट मानती हैं कि स्ट्राइकिंग में वो बेहतर हैं।

गुयेन के आत्मविश्वास से ओलसिम प्रभावित हुई हैं, मगर उन्हें अपनी स्किल्स पर भी पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, “मुझे गुयेन की फाइटिंग स्पीरिट और आत्मविश्वास पसंद है, इस बात का मैं सम्मान करती हूं।”

“लेकिन मुझे अपने गेम प्लान पर भरोसा है। अगर वो मानती हैं कि उन्हें मुझपर स्टैंड-अप गेम में बढ़त मिल सकती है तो मैं उन्हें चुनौती देती हूं। उन्हें खुद पर भरोसा है, लेकिन मैं भी अपनी स्ट्राइकिंग को लेकर आश्वस्त हूं।

“मेरे हिसाब से मैच अगर स्टैंड-अप गेम में आगे बढ़ा तो मेरी जीत की संभावनाएं ज्यादा होंगी। मैं स्ट्राइकिंग बैकग्राउंड से आती हूं, मॉय थाई नेशनल टीम का हिस्सा रही हूं, फिर भी वो स्ट्राइकिंग करना चाहती हैं तो उनका स्वागत है।”

ये स्पष्ट है कि ओलसिम स्ट्राइकिंग के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने दूसरे प्लान भी बनाए हैं।

पूर्व नेशनल मॉय थाई एथलीट के ग्राउंड गेम में भी सुधार देखा गया है क्योंकि Team Lakay को जॉइन करने के बाद वो ग्राउंड गेम को भी मजबूत बनाने पर जोर दे रही हैं।

इसलिए अगर फाइट ग्राउंड पर गई तो भी ओलसिम को कोई दिक्कत नहीं आएगी।

ओलसिम ने कहा, “फाइट के दौरान ग्रैपलिंग करने में भी मुझे कोई समस्या नहीं है। मैच से पहले शायद आपको ना लगे कि मैं टेकडाउन कर सकती हूं, लेकिन असल में मुझे ग्राउंड फाइटिंग करना भी पसंद है।”

“मैं जानती हूं कि मैं टॉप लेवल के ग्रैपलर्स को कड़ी टक्कर दे सकती हूं। इसी चीज ने मुझे मानसिक रूप से मजबूती भी दी है।”

MMA fighters Jenelyn Olsim and Maira Mazar throw down at ONE: FISTS OF FURY III

यही बढ़ा हुआ आत्मविश्वास ओलसिम को गुयेन पर जीत दिला सकता है। वो मानती हैं कि ग्रैपलिंग करने के दौरान गुयेन ताकतवर फाइटर्स के खिलाफ कमजोर पड़ने लगती हैं।

ओलसिम ने कहा, “वो ग्रैपलिंग के दौरान ताकत के मामले में कमजोर पड़ जाती हैं, जो उनकी कमजोरी है। इसलिए मैं ग्राउंड गेम में बढ़त बना सकती हूं। मैं खुद से संतुष्ट नहीं होना चाहती क्योंकि MMA में कुछ भी संभव है। मगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करती हूं।”

“मुझे उम्मीद है कि पिछले मैच में जीत के बाद गुयेन का भी आत्मविश्वास बढ़ा होगा। लेकिन मैंने भी पिछला मुकाबला जीता है और मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा है। ये मुकाबला धमाकेदार होगा इसलिए देखते हैं कौन पहले हार मानता है।”

फिलीपीना एथलीट चाहती हैं कि वो इस मैच को ग्राउंड गेम में रहते हुए जीतें।

उन्होंने कहा, “मैं फाइट को ग्राउंड पर रहकर फिनिश करना चाहती हूं, फिर चाहे सबमिशन से हो या ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के बाद तकनीकी नॉकआउट से।”

Bi Nguyen takes on Jenelyn Olsim at ONE: BATTLEGROUND III

ये भी पढ़ें: जेनेलिन ओलसिम किसी भी खेल में आगे जा सकती थीं, MMA में एंट्री कैसे हुई

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.