ONE: FULL BLAST II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Chinese kickboxer Wang Wenfeng

FULL BLAST सीरीज की धमाकेदार शुरुआत के बाद ONE Championship सीरीज के दूसरे इवेंट की तैयारियों में जुटा है।

शुक्रवार, 11 जून को ONE: FULL BLAST II का प्रसारण किया जाएगा और हर एक एथलीट को बड़ी जीत बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

कोई ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश करना चाहता है, कोई वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करना चाहता है और कोई जीत की लय वापस प्राप्त करने को बेताब है।

आइए जानते हैं ONE: FULL BLAST II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी और इलायस महमूदी

Mongkolpetch Petchyindee Academy fights Elias Mahmoudi at ONE: FULL BLAST II on 11 June!

मेन इवेंट में चाहे 62.8 किलोग्राम कैचवेट कॉन्टेस्ट होने वाला है, लेकिन इसका फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स पर गहरा असर पड़ने वाला है।

इलायस “द स्नाइपर” महमूदी डिविजन में अपने चौथे स्थान को बेहतर करना चाहेंगे और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार को मई 2019 में सबसे पहले ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसलिए इस मैच में वो अपने पुराने प्रतिद्वंदी के टीम मेंबर को हराकर उस हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।

लेकिन उनके विरोधी मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी भी किसी का आसान शिकार बनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

थाई स्टार का ONE Super Series का सफर अभी तक शानदार रहा है और सभी 3 मैचों में जीत प्राप्त कर चुके हैं। वो अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे, महमूदी को रैंकिंग्स से बाहर का रास्ता दिखाने के अलावा “द स्नाइपर” के खिलाफ Petchyindee Adacmey को 2-0 की बढ़त भी दिलाना चाहेंगे।

बेन विलहेम और अमरसना त्सोगुखू

Ben Wilhelm fights Amarsanaa Tsogookhuu at ONE: FULL BLAST II on 11 June!

को-मेन इवेंट में 2 लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स डिविजन में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेंगे।

इतिहास को देखा जाए तो हवाई (अमेरिकी राज्य) निवासी एथलीट्स अभी तक ग्लोबल स्टेज पर सफल रहे हैं। अब बेन विलहेम भी ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और लोवेन टायनानेस के नक्शेकदम पर चलने को तैयार हैं।

विलहेम अभी तक अपने प्रोफेशनल करियर में अपराजित रहे हैं। अपने सभी 5 प्रतिद्वंदियों को सबमिशन से हराया है और पिछली 4 जीत पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर दर्ज की हैं।

Gracie Technics टीम के स्टार लगातार छठी जीत दर्ज करना चाहेंगे, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें ऐसे एथलीट का सामना करना होगा, जिन्होंने ONE में अपने पहले 2 मैचों के प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

मंगोलियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार अमरसाना “स्पीयर” त्सोगुखू का रिकॉर्ड 6-2 का है, जिनमें उनकी शेनन “वनशिन” विराचाई के खिलाफ धमाकेदार जीत भी शामिल है।

त्सोगुखू पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “द लैंडस्लाइड” फोलायंग को भी कड़ी चुनौती दे चुके हैं, लेकिन एक गलत मूव के कारण लगी चोट के चलते उन्हें तकनीकी निर्णय से हार झेलनी पड़ी। इस शुक्रवार वो बड़ी जीत दर्ज कर पूरे लाइटवेट डिविजन को सावधान करना चाहेंगे।



मा जिया वेन और यूं चांग मिन

Ma Ji Wen fights Yoon Chang Min at ONE: FULL BLAST II on 11 June!

बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसलिए “कैनन” मा जिया वेन और “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन को रैंकिंग्स में प्रवेश करने के लिए एक यादगार जीत दर्ज करनी होगी।

दोनों एथलीट्स अपने-अपने पिछले मैचों में हार झेल चुके हैं। मा को त्सोगुखू के टीम मेंबर शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग और यूं को रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी के खिलाफ हार मिली। इसलिए दोनों जीत की लय में वापसी करने को बेताब हैं।

वो चाहे डिविजन के सबसे युवा एथलीट्स में शामिल हों, लेकिन अपनी स्किल्स से टॉप लेवल के एथलीट्स को कड़ी टक्कर देते आए हैं। मा एक रेसलर हैं और यूं एक स्ट्राइकर।

इस शुक्रवार फैंस को पता चलेगा कि दोनों ने बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल होने के लिए खुद में कितना सुधार किया है।

वांग वेनफेंग और टाईकी नाइटो

Wang Wenfeng fights Taiki Naito at ONE: FULL BLAST II on 11 June!

शो की शुरुआत एक अहम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट से होगी।

पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग अब #4 रैंक के कंटेंडर हैं और इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि के खिलाफ चैंपियनशिप रीमैच प्राप्त करना चाहते हैं। इससे पहले डच स्टार के खिलाफ उन्हें नवंबर 2019 में हार मिली थी।

चीनी स्ट्राइकर अपने पिछले मैच में अज्वान शे विल पर जीत प्राप्त कर अच्छा मोमेंटम प्राप्त कर चुके हैं और उसी लय को बरकरार रखना चाहते हैं।

वहीं टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश करेंगे। जापानी काउंटर-स्ट्राइकर अभी तक मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में भी अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं, लेकिन अभी तक टॉप पर नहीं पहुंच पाए हैं।

शुक्रवार को “साइलेंट स्नाइपर” बड़ी जीत दर्ज कर फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन को सावधान करना चाहेंगे, रैंकिंग्स में जगह बनाना और वर्ल्ड टाइटल शॉट के एक कदम करीब भी पहुंचना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: जॉनसन के खिलाफ किकबॉक्सिंग मैच के लिए तैयार हैं रोडटंग

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty