मोंग्कोलपेच की महमूदी को चेतावनी: ‘मेरे पंचों से बचकर रहना’

Mongkolpetch Petchyindee Academy Sok Thy NS3 1920X1280 24 768x512

शुक्रवार, 11 जून को #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी की स्ट्राइकिंग स्किल्स की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

दोनों स्टार्स ONE: FULL BLAST II के मेन इवेंट में ONE Super Series कैचवेट कॉन्टेस्ट में आमने-सामने होंगे। एक बड़ी जीत थाई स्टार को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में प्रवेश और वर्ल्ड टाइटल शॉट के एक कदम करीब पहुंचा देगी।

लेकिन महमूदी जैसे टॉप स्ट्राइकर को हराना मोंग्कोलपेच के लिए आसान नहीं होगा, जिनका ONE Super Series रिकॉर्ड 3-0 का है।

मोंग्कोलपेच ने कहा, “इलायस को मॉय थाई और किकबॉक्सिंग का भी अनुभव है। उनके मूव्स दमदार होने के साथ सटीक निशाने पर भी लैंड होते हैं, खासतौर पर एल्बोज़ और पंच।”

फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार ने ONE: MARK OF GREATNESS में लर्डसीला फुकेत टॉप टीम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड को चौंका दिया था।

फिर भी थाई स्टार का मानना है कि महमूदी के गेम में कुछ कमजोरियां हैं, जिनका वो पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, “उनके पैर और ठोड़ी उनकी कमजोरी हैं। वो अलावेर्दी “बेबीफेस” रामज़ानोव जैसे लंबे हैं, जिनका सामना मेरे टीम मेंबर कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी से हुआ था। इसलिए हमने साथ मिलकर उनकी पिंडलियों पर प्रहार करने का गेम प्लान तैयार किया है।”

“उम्मीद है कि ये रणनीति कारगर साबित होगी क्योंकि वो बहुत लंबे हैं। मैंने अपने पंचों को भी विशिष्ट तौर पर उनके लिए मजबूत बनाने की कोशिश की है।”

मोंग्कोलपेच ONE: UNBREAKABLE के मैच का जिक्र कर रहे हैं, जिसमें कैपिटन की किक से “बेबीफेस किलर” को बहुत क्षति पहुंची थी। इसी की मदद से उन्होंने रूसी स्टार को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग टाइटल अपने नाम किया था।



कैपिटन के अलावा मोंग्कोलपेच को पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी का भी साथ मिल रहा है।

2 साल पहले ONE: WARRIORS OF LIGHT में महमूदी को हराकर पेचडम नए ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने थे। उनसे जरूर “द स्नाइपर” को अपने अगले विरोधी के बारे में बहुत जानकारी प्राप्त हुई होगी।

मोंग्कोलपेच ने कहा, “मैंने अपने ट्रेनर्स के साथ मिलकर इलायस के गेम को करीब से परखा है, खासतौर पर उनके पेचडम के खिलाफ मैच को।”

“चाहे उनके बीच किकबॉक्सिंग मैच हुआ हो, लेकिन हमें उनकी मॉय थाई तकनीक और काउंटर गेम प्लान के बारे में काफी जानकारी मिली है।”

थाई स्टार महमूदी पर एकतरफा जीत दर्ज कर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट के खिलाफ मैच हासिल करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हर चुनौती के लिए तैयार हूं। ONE में लगातार 3 जीत दर्ज कर चुका हूं और इस मैच को जीतने के बाद रैंकिंग्स में प्रवेश पा सकता हूं और भविष्य में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करना मेरा लक्ष्य है।”

“मैं इलायस को पहले ही चेतावनी दे दूं कि मैं उन्हें नॉकआउट करने वाला हूं: ‘मेरे पंचों से बचकर रहना।'”

Mongkolpetch Petchyindee Academy Sok Thy NS3 1920X1280 27.jpg

ये भी पढ़ें: महमूदी vs मोंग्कोलपेच: ONE: FULL BLAST II में जीत के 4 तरीके

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.