महमूदी Vs. मोंग्कोलपेच: ONE: FULL BLAST II में जीत के 4 तरीके

Elias Mahmoudi and Mongkolpetch Petchyindee Academy will meet at ONE: FULL BLAST II

ONE: FULL BLAST II में इलायस “द स्नाइपर” महमूदी और मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी के रूप में 2 बेहतरीन मॉय थाई एथलीट्स आमने-सामने होंगे।

शुक्रवार, 11 जून के मेन इवेंट में टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स की इस भिड़ंत में जिसे भी जीत मिलेगी, वो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंच जाएगा।

महमूदी #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं, वहीं मोंग्कोलपेच ONE Championship में लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं।

यहां आप जान सकते हैं कि ONE: FULL BLAST II का मेन इवेंट किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 महमूदी निरंतर अपने विरोधी पर दबाव बनाएं

Elias Mahmoudi defeats Lerdsila Phuket Top Team at ONE MARK OF GREATNESS DW 1170.jpg

कई मौकों पर एथलीट्स को “द स्नाइपर” के फ्रंटफुट पर रहने वाले स्टाइल के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया है। दबाव बनाते हुए वो अपने विरोधी को काउंटर अटैक करने के बारे में सोचने तक का मौका नहीं देते।

मोंग्कोलपेच (156 मैच) की तुलना में फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार (36 मैच) को चाहे कम अनुभव हासिल हो, लेकिन वो थाई स्टार को बैकफुट पर धकेलकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं।

महमूदी अधिकतर मौकों पर एक बार में एक ही शॉट लगाते हैं। वो अपनी लंबी रीच की मदद से फ्रंट किक्स और स्ट्रेट पंच लगाने से भी हिचकते नहीं हैं। वहीं मौका मिलते ही अपने विरोधी के पैर, बॉडी और सिर पर भी खतरनाक कॉम्बिनेशन लगाना भी अच्छे से जानते हैं।

इस तरह की स्किल्स उन्हें एक बेहद खतरनाक एथलीट बनाती हैं। मोंग्कोलपेच के पास चाहे उनसे ज्यादा अनुभव हो, लेकिन महमूदी एक ऐसे एथलीट हैं जो बड़ी से बड़ी चुनौती से भी आज तक घबराए नहीं हैं।

#2 मोंग्कोलपेच के खतरनाक पंच और किक्स

Mongkolpetch Petchyindee Academy Sok Thy NS3 1920X1280 25.jpg

महमूदी के आक्रामक स्टाइल से बचने के लिए मोंग्कोलपेच को अच्छी टाइमिंग और उन्हें करीब ना आने देने के लिए अपने मूव्स को लैंड करवाना होगा।

सौभाग्य से, Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपने विरोधियों को रोकना अच्छे से जानते हैं। उनके जैब और स्ट्रेट राइट से “द स्नाइपर” को बचकर रहना होगा, वहीं उनकी पुश किक्स महमूदी को कोई अटैक करने से पहले 2 बार सोचने पर मजबूर कर सकती हैं।

खास बात ये है कि वो दोनों पैरों से पुश किक्स लगाते हैं। इससे उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के बैलेंस को बिगाड़ने में आसानी होती है, वहीं उनकी साइड किक बहुत प्रभावशाली साबित होती आई है, जिसे वो अपने विरोधी के चेहरे पर लैंड करवाने की कोशिश करते हैं।

अगर मोंग्कोलपेच अपने स्ट्रेट पंचों और किक्स से महमूदी को रोक पाए तो उनके अच्छे मोमेंटम से पार पाना Mahmoudi Gym के एथलीट के लिए बहुत मुश्किल होगा।



#3 महमूदी के स्पिनिंग अटैक

Elias Mahmoudi ASH_6314.jpg

मोंग्कोलपेच सीधे काफी खतरनाक अटैक करते हैं, ऐसे में महमूदी के लिए बिल्कुल सामने आकर अटैक करने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन वो स्पिनिंग अटैक कर अपने विरोधी के खिलाफ पॉइंट स्कोर कर सकते हैं।

उनका परिवार मार्शल आर्ट्स से जुड़ा रहा है, उन्होंने अपने पिता से कराटे की ट्रेनिंग ली थी और 23 वर्षीय महमूदी के मूवसेट में कई अलग-अलग तरह के मूव्स हैं।

उन्हें अक्सर स्पिनिंग बैकफिस्ट और हुक किक्स लगाते देखा जाता है और उनकी टायक्वोंडो स्टाइल से लगाई गईं किक्स का अंदाजा लगाना भी बहुत मुश्किल होता है।

महमूदी खास तरीके से स्पिनिंग अटैक करते हैं। अगर उनका स्पिनिंग बैकफिस्ट मिस हुआ तो अपने विरोधी के काउंटर अटैक से बचने के लिए वो कई किक्स और पंच लगाकर खुद का बचाव करते हैं।

“द स्नाइपर” के लिए अच्छी बात ये है कि मोंग्कोलपेच के करियर के अधिकतर मुकाबले थाईलैंड में हुए हैं, जहां इस तरह की अनऑर्थोडॉक्स स्ट्राइक्स कम ही देखी जाती हैं। यानी मोंग्कोलपेच को इस तरह की स्ट्राइक्स के खिलाफ डिफेंस का ज्यादा अनुभव नहीं है।

#4 मोंग्कोलपेच का शानदार क्लिंचिंग गेम

Mongkolpetch Petchyindee Academy defeats Alex Serepisos by unanimous decision at ONE: ETERNAL GLORY

अगर महमूदी लगातार अटैक करने की रणनीति से बढ़त बनाने में सफल रहे तो मोंग्कोलपेच क्लिंचिंग के जरिए भी खुद को डिफेंड कर सकते हैं।

25 वर्षीय Petchyindee Academy के स्टार “द स्नाइपर” को करीब आता देख उन्हें क्लिंच गेम में फंसा सकते हैं या फिर वो खुद महमूदी से दूरी को कम कर क्लिंच कर सकते हैं।

मोंग्कोलपेच अक्सर एल्बो लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने के बाद बॉडी पर दमदार नी-स्ट्राइक्स भी लगाते हैं।

अगर महमूदी का ध्यान थोड़ा सा भी भटका तो इस गलती के लिए उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। क्लिंच गेम से दूर जाते समय थाई स्टार खतरनाक राइट एल्बो भी लगाते हैं।

क्लिंच गेम से उन्हें महमूदी को थकाने में और अपने खतरनाक मूव्स को लैंड करवाने में भी आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: ONE Super Series के फ्लाइवेट एथलीट्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35