ONE Fight Night 18 के मेन इवेंट में सुपरलैक अपनी किकबॉक्सिंग बेल्ट को इलायस महमूदी के खिलाफ करेंगे डिफेंड

Superlek Kiatmoo9 Danial Williams ONE Fight Night 8 70

साल 2024 में ONE के पहले यूएस प्राइमटाइम इवेंट के लिए “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 और इलायस “द स्नाइपर” महमूदी के धमाकेदार मेन इवेंट मैच की घोषणा कर दी गई है।

थाई सुपरस्टार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 13 जनवरी को होने वाले ONE Fight Night 18 में अपने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को महमूदी के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

दुनिया के किसी भी स्ट्राइकर की तुलना में सुपरलैक के लिए ये साल बहुत ही शानदार रहा है और वो लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करते आए हैं।

उनका प्रोमोशनल रिकॉर्ड 12-1 का है और ONE करियर की एकमात्र हार 2021 में इलियास एनाहाचि के खिलाफ फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में आई थी।

“द किकिंग मशीन” उसके बाद से लगातार 10 फाइट जीत चुके हैं। उन्होंने एनाहाचि द्वारा वेकेंट (रिक्त) वर्ल्ड टाइटल को जीता और फिर उसे डिफेंड भी किया। इस कड़ी में उन्होंने फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में 1 नंबर की रैंकिंग भी हासिल की।

लगातार तीन मैचों को फिनिश करने के बाद सुपरलैक ने एक बेहद करीबी मुकाबले में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन को हराया। वेट मिस करने की वजह से उन्हें वर्ल्ड टाइटल नहीं मिल पाया, लेकिन ये मैच 2023 फाइटर ऑफ द ईयर का दावेदार बन गया है।

अब 28 वर्षीय स्टार वापसी करते हुए अपने किकबॉक्सिंग ताज को डिफेंड करेंगे और उनका सामना महमूदी के रूप में एक कड़े प्रतिद्वंदी से होगा।

“द स्नाइपर” 2019 में पेचडम पेटयिंडी के खिलाफ ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने के बेहद करीब आ गए थे, लेकिन तकनीकी निर्णय के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तब से वो खिताबी मैच का मौका तलाश रहे थे।

उन्होंने फ्लाइवेट डिविजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और अगस्त महीने में एडगर तबारेस को पहले राउंड में स्टॉपेज से मात दी थी। इस तरह 25 वर्षीय स्टार ने दिखाया कि वो टाइटल मैच के लिए तैयार हैं।

इस मैच में गजब का एक्शन देखने को मिलेगा क्योंकि सुपरलैक की तकनीक कमाल की है और महमूदी हाल ही में हासिल की गई नॉकआउट जीत से शानदार फॉर्म में हैं।

ऐसे में 13 जनवरी को फैंस एक बेहतरीन किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच की उम्मीद रहेगी।

ONE Fight Night 18 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400