इलायस महमूदी ONE Fight Night 24 में टाईकी नाइटो के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार – ‘मेरा लक्ष्य जीत है’

Elias Mahmoudi Edgar Tabares ONE Fight Night 13 38

इलायस “द स्नाइपर” महमूदी वापसी करते हुए ONE वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाना चाहते हैं।

26 वर्षीय अल्जीरियाई स्टार का सामना ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो से होगा और वो जानते हैं कि जापानी स्टार के खिलाफ जीत उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।

महमूदी की डिविजन में पांचवीं रैंकिंग है और वहीं उनके प्रतिद्वंदी तीसरे पायदान पर हैं। शनिवार, 3 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में जीत से वो बड़ी जम्प लगा सकते हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया: 

“मैंने उन्हें नहीं चुना। उनके खिलाफ मुझे ऑफर मिला और मैंने उसे स्वीकार किया। मुझे उनमें कोई खास बात नहीं दिखी। वो बाकी जापानी एथलीट्स की तरह अच्छे प्रतिद्वंदी हैं।

“मैं नाइटो के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए प्रेरित हूं और मेरा लक्ष्य जीत है।”

महमूदी ने ONE में रहते हुए बड़े प्रतिद्वंदियों का सामना किया है और नाइटो के साथ ही यही है। ऐसे में एक दूसरे का मुकाबला करने में दोनों को कोई परेशानी नहीं होगी।

“द स्नाइपर” जानते हैं कि उनके आगामी प्रतिद्वंदी मजबूत हैं, लेकिन उनकी नजरें फ्लाइवेट डिविजन के और बड़े स्टार्स पर हैं:

“नाइटो एक पूर्ण फाइटर हैं, जिनमें कमियों से ज्यादा खूबियां हैं। मुझे नहीं लगता कि हम में से किसी एक को ज्यादा बढ़त है। हम दोनों अनुभवी फाइटर्स हैं। जो ज्यादा दृढ़निश्चय वाला होगा, जीत उसी की होगी।

“एक चीज तो तय है कि मैं डबल बोनस के लिए आ रहा हूं और कम से कम एक के लिए। ऐसा करने के लिए मुझे जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा।”

महमूदी किकबॉक्सिंग जीत के बाद मॉय थाई गोल्ड की तरफ बढ़ना चाहते हैं 

इलायस महमूदी इस साल की शुरुआत में चोट के चलते ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन वो उसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

वो जनवरी में सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ निर्धारित फाइट से हटने को एक सिर्फ एक धक्का मानते हैं और कह रहे हैं कि इसके लिए दोबारा आएंगे:

“जिंदगी ऐसी ही होती है। मैं टाइटल के लिए फाइट चाहता था, लेकिन वो मेरे भाग्य में नहीं था। मैंने समय लेकर उबरने का काम किया। मुझे अपनी काबिलियत में 100 फीसदी विश्वास है।

“(एडगर) तबारेस के खिलाफ मैच के बाद दाहिने हाथ में लगी चोट के बाद मैं एक किकबॉक्सिंग फाइट चाहता था।”

भले ही वो किकबॉक्सिंग डिविजन में ऊपरी पायदान पर हैं, लेकिन सिर्फ वही बेल्ट हासिल करना महमूदी का एकमात्र लक्ष्य नहीं होगा।

पेरिस निवासी एथलीट की नजरें एक और वर्ल्ड टाइटल पर हैं और वो इसके लिए रास्ते बनाने में लगे हुए हैं।

महमूदी ने बताया:

“इस फाइट के बाद मैं मॉय थाई में डेनिस पुरिच से भिड़ना चाहूंगा, अगर मैं जीता तो मुझे ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच मिल सकता है। लेकिन ये मुझ पर निर्भर नहीं करता। ये सिर्फ संगठन ही तय करेगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)