ONE FULL BLAST II के स्ट्राइकिंग स्टार इलायस महमूदी के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

Elias Mahmoudi defeats Lerdsila Phuket Top Team at ONE MARK OF GREATNESS

इलायस “द स्नाइपर” महमूदी ONE Championship के सबसे दिलचस्प स्ट्राइकर्स में से एक हैं और ग्लोबल स्टेज पर कई बड़ी जीत अपने नाम कर चुके हैं।

अब ONE: FULL BLAST II के मेन इवेंट में उन्हें #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी की चुनौती से पार पाना है और एक बड़ी जीत उन्हें रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है।

शुक्रवार, 11 जून के इस मुकाबले से पहले यहां जानिए इलायस महमूदी के बारे में 5 बेहद रोचक बातों को।

#1 उनका परिवार मार्शल आर्ट्स से जुड़ा रहा है

महमूदी के पिता और अंकल भी मार्शल आर्टिस्ट्स थे और साल 1984 में अपने ट्रेनिंग सेंटर Mahmoudi Gym की भी शुरुआत की थी।

परिवार के मार्शल आर्ट्स से जुड़े होने के चलते ये लगभग तय हो चला था कि इलायस भी आगे चलकर किसी ना किसी तरीके से इस खेल से जुड़ने वाले हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे पिता और अंकल भी मार्शल आर्ट्स का अभ्यास किया करते थे इसलिए मैं बचपन से ही इस खेल से जुड़ा रहा हूं।”

“बहुत छोटी उम्र में मैंने जिम जाना शुरू कर दिया था। बचपन से ही मुझे मार्शल आर्टिस्ट्स के साथ रहना पसंद रहा है।”

#2 11 साल की उम्र में अपना प्रोफेशनल डेब्यू मैच जीता

महमूदी अपने मॉय थाई करियर को लेकर बहुत गंभीर थे इसलिए 11 साल की उम्र में उन्होंने थाईलैंड आकर ट्रेनिंग करने का निर्णय लिया।

अपने अंकल नोर्दीन से उन्हें सपोर्ट मिल रहा था और इस दौरान उन्होंने पटाया में स्थित सिटयोटोंग कैम्प में दाखिला लिया।

ये सब युवा स्टार के लिए नया था, जो दिन में 6 घंटे ट्रेनिंग किया करते थे और उसी साल उन्होंने अपने प्रोफेशनल मॉय थाई करियर की शुरुआत भी की।

“द स्नाइपर” ने अपने डेब्यू में दूसरे राउंड में फ्लाइंग नी लगाकर नॉकआउट जीत प्राप्त की थी।



#3 कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं

महमूदी का लक्ष्य ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल हासिल करना है, लेकिन इससे पहले भी वो कई चैंपियनशिप्स जीत चुके हैं।

23 वर्षीय स्टार अभी तक कई फ्रेंच नेशनल टाइटल्स और IFMA मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं।

प्रोफेशनल करियर में उन्होंने WBC, WMF, WPMF और MTGP चैंपियनशिप भी अपने नाम की है और चीन, जापान, इटली, स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में जाकर परफॉर्म कर चुके हैं।

#4 वो एक मॉडल हैं

फाइटर्स की बॉडी और चेहरे पर अक्सर चोट के निशानों का देखा जाना आम बात होती है, इसके बावजूद “द स्नाइपर” अपने अच्छे लुक्स को बरकरार रखने में सफल रहे हैं।

खास बात ये है कि जब वो ट्रेनिंग नहीं कर रहे होते तो मॉडलिंग करना भी उन्हें बहुत पसंद है।

लेकिन जब वो सर्कल में होंगे तो फोटो शूट्स और ग्लैमर की दुनिया को खुद से दूर रख केवल जीत दर्ज करने पर ध्यान देंगे।

#5 फिशिंग करना बहुत पसंद है

एक एथलीट के लिए अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अच्छी स्थिति में रख पाना काफी कठिन होता है। फिशिंग करने से महमूदी को उन परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है।

“द स्नाइपर” को बचपन से ही फिशिंग करना पसंद है और आज भी जब उन्हें मौका मिलता है तब फिशिंग करने निकल पड़ते हैं।

जैसे वो मछलियों को अपने जाल में फंसाते हैं, उसी तरह सर्कल में अपने विरोधियों को भी अपने मूव्स से झांसा देकर खूब क्षति पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़ें: Throwback Thursday: थाईलैंड जाकर कैसे महमूदी के जीवन में आया बदलाव

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.