मोरेस के खिलाफ रीमैच चाहते हैं किंगड: ‘मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं’

Danny Kingad ONE FIRE FURY DC IMGL3694 768x512

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ पहले मैच में सफलता ना मिलने के बाद #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड का मानना है कि उन्होंने अपने गेम में काफी सुधार किया है जो उन्हें मोरेस के खिलाफ एक और मैच दिला सकता है।

दोनों की भिड़ंत 4 साल पहले हुई थी, जिसमें मोरेस ने पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर अपने टाइटल को डिफेंड किया था। अब किंगड का मानना है कि उनका गेम बहुत बेहतर हो चुका है और इस बार वो ब्राजीलियाई स्टार के ग्रैपलिंग गेम को मात दे सकते हैं।

किंगड ने कहा, “अगर मुझे मोरेस के खिलाफ मैच मिला तो इस बार मैं जरूर चैंपियन बनूंगा।”

“पिछली बार की तुलना में मैंने बहुत सुधार किया है, काफी अनुभव प्राप्त किया है और मुझे लगता है कि मैं इस वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए तैयार हूं।”

उस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के बाद किंगड का रिकॉर्ड 7-1 रहा है, इस दौरान उनकी एकमात्र हार ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में 12 बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ आई थी।

जॉनसन ने उसके बाद मोरेस को चैलेंज किया, लेकिन उन्हें अपने करियर में पहली नॉकआउट हार झेलनी पड़ी। जॉनसन की उस हार से किंगड को चैंपियनशिप रीमैच मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

अगर “द किंग” को दूसरा मौका मिला तो इस बार उनका लक्ष्य ना केवल खुद को बेहतर एथलीट साबित करना बल्कि Team Lakay को भी एक बेहतर टीम के रूप में प्रदर्शित करना होगा। इस जिम ने बहुत छोटे स्तर से शुरुआत कर वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग सेंटर का दर्जा प्राप्त किया है।

किंगड ने कहा, “उस मुकाबले की तुलना में मुझमें बहुत सुधार हुआ है। उस समय मैं काफी युवा था और उसके बाद Team Lakay के ट्रेनिंग करने के तरीके में भी सुधार आया है।”

“जिम में अच्छी ट्रेनिंग कर रहे हैं, साधनों की कोई कमी नहीं है, वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं जिनसे मैंने बहुत कुश सीखा है। मोरेस के खिलाफ दोबारा मैच मिला तो इस बार उन्हें बहुत कड़ी प्रतिद्वंदिता का सामना करना पड़ेगा।”



उन्होंने अपने लिए बैकअप प्लान भी तैयार किया है। अगर उन्हें “मिकीन्यो” के खिलाफ मैच नहीं मिल पाया तो उन्होंने एक अन्य टॉप कंटेंडर पर भी अपनी नजरें बनाई हुई हैं।

उनका जॉनसन से पहले ही सामना हो चुका है, #3 रैंक के कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु और #5 रैंक के कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन को हरा चुके हैं और अब उनकी नजरें #4 रैंक के कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव को हराने पर हैं।

किंगड और अख्मेतोव का 2 बार मैच बुक तो किया गया, लेकिन पहले मैच में “द कज़ाख” को चोट के कारण ग्रां प्री के सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा, वहीं पिछले साल दिसंबर में COVID-19 के कारण लगी पाबंदियों की वजह से ये मुकाबला नहीं हो सका।

किंगड ने कहा, “मैं उनके खिलाफ मैच के लिए बेताब हूं। उनके रेसलिंग और स्ट्राइकिंग गेम के खिलाफ खुद को परखना चाहता हूं, लेकिन हर खेल में ऐसी चीजें होती हैं इसलिए मैं इस मैच के अभी तक ना होने से निराश नहीं हूं।”

“मैच भविष्य में जरूर होगा और तब तक मुझे केवल अपनी ट्रेनिंग पर फोकस रखना होगा।”

Danny Kingad prepares to unleash his overhand right at ONE: DAWN OF HEROES.

ये मायने नहीं रखता कि “द किंग” को अगला मैच किसके खिलाफ मिलता है। Team Lakay के स्टार खुद को केवल एक बेहतर एथलीट के रूप में साबित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “पिछले मैचों की तुलना में अब मैं बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। मुझे अभी भी अपने ग्राउंड गेम और रेसलिंग में सुधार करना है क्योंकि प्रोफेशनल एथलीट्स का काम खुद में सुधार करते रहना ही तो होता है।”

“मैच मिलने के बाद हम अपने प्रतिद्वंदियों की कमजोरियों को ढूंढने में लगे रहते हैं। अब चाहे मेरे पास कोई मैच ना हो, फिर भी मैं जिम में लगातार खुद में सुधार की कोशिश कर रहा हूं।

“लोगों को हर बाउट में मेरा अलग रूप देखने को मिलेगा और अगले मैच में भी मैं सभी को प्रभावित करूंगा।”

Danny Kingad defeats Xie Wei ONE FIRE & FURY

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो हमें ONE: FULL BLAST से पता चलीं

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4