ONE Super Series के फ्लाइवेट एथलीट्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Rodtang Jitmuangnon defeats Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW DA ASH_9247 768x511

ONE: FULL BLAST II में 2 खतरनाक फ्लाइवेट एथलीट्स ONE Super Series मॉय थाई बाउट में धमाकेदार एक्शन के लिए कमर कस चुके हैं।

शुक्रवार, 11 जून के मेन इवेंट में मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी की भिड़ंत #4 रैंक के कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी से होगी और दोनों ही वर्ल्ड टाइटल मैच की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं।

दोनों में से किसी को भी यादगार जीत मिली तो उनकी गिनती ONE Super Series के सबसे बेहतरीन किकबॉक्सिंग और मॉय थाई एथलीट्स में की जाने लगेगी।

मोंग्कोलपेच और महमूदी की भिड़ंत से पहले यहां देखिए ONE Super Series में फ्लाइवेट एथलीट्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 रोडटंग ने हैगर्टी के शरीर को क्षति पहुंचाकर उन्हें फिनिश किया

जनवरी 2020 में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का अपने पुराने प्रतिद्वंदी जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी से रीमैच हुआ।

ONE: A NEW TOMORROW में दोनों के बीच तगड़ा एक्शन देखा गया, जहां हैगर्टी इस बाउट से करीब 4 महीने पहले वर्ल्ड टाइटल हार का बदला पूरा करना चाहते थे। दूसरी ओर “द आयरन मैन” खुद को डिविजन का अनडिस्प्यूटेड चैंपियन साबित करना चाहते थे।

शुरुआती बढ़त हैगर्टी को मिली क्योंकि वो दूर रहकर थाई स्टार को जैब्स और पुश किक्स से खूब क्षति पहुंचा रहे थे। लेकिन जैसे मैच आगे बढ़ा, रोडटंग के दमदार शॉट्स का प्रभाव ब्रिटिश स्टार की बॉडी पर साफ नजर आने लगा था और अंत में थाई स्टार को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से बड़ी जीत प्राप्त हुई।

#2 पेचडम को हराकर एनाहाचि बने चैंपियन

अगस्त 2019 में इलियास एनाहाचि ने अपने ONE Super Series डेब्यू में उस समय के ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी को हराकर इतिहास रचा था।

पेचडम उससे 3 महीने पहले ही डिविजन के सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन बने थे और लंबे समय तक चैंपियन बने रहना चाहते थे। लेकिन एनाहाचि ने ONE: DREAMS OF GOLD में पेचडम को फिनिश कर उनके सपनों पर पानी फेर दिया था।

तीसरे राउंड में डच-मोरक्कन स्ट्राइकर के लेफ्ट हैंड और कुछ पंचों के प्रभाव से पेचडम मैट पर जा गिरे। वहीं “द बेबी शार्क” इस बार 8-काउंट का जवाब देने में सफल रहे, लेकिन ज्यादा समय तक मैच में बने नहीं रह सके। एनाहाचि को अपने विरोधी की हालत का अंदाजा हो चुका था इसलिए उन्होंने कुछ और पंच लगाने के बाद मैच को अंतिम रूप दिया।

#3 ‘मोमोटारो’ ने थाई लैजेंड को नॉकआउट कर इतिहास रचा

जापानी स्ट्राइकर मोमोटारो ने Lumpinee Stadium और WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सिंगटोंगनोई पोर टेलाकुन को 41 सेकंड में नॉकआउट कर ONE Super Series में उस समय का सबसे तेज नॉकआउट फिनिश अपने नाम किया था।

सितंबर 2019 में हुए ONE: IMMORTAL TRIUMPH में दोनों की भिड़ंत हुई, जिससे ये पता चलना था कि कौन अगले मैच में टॉप कंटेंडर्स में से एक का सामना करेगा। अंत में “मोमोटारो” ने धमाकेदार जीत हासिल कर खुद को टॉप कंटेंडर्स में जगह दिलाई थी।

शुरुआत में जापानी WBC मॉय थाई इंटरनेशनल चैंपियन ने कुछ पंच लगाए, जिनमें एक स्पिनिंग बैकफिस्ट भी शामिल रही जिसने थाई स्टार को झकझोर दिया था। “मोमोटारो” ने उसके बाद पंच, एल्बोज़ और नी स्ट्राइक्स लगाकर मैच को फिनिश किया।

उस मैच के बाद ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने 6 सेकंड में पेटटानोंग पेटफर्गस को नॉकआउट कर “मोमोटारो” के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

#4 पेचडम की बॉडी किक के आगे पस्त हुए टोना

एनाहाचि के खिलाफ मुकाबले से करीब 13 महीने पहले पेचडम ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार जोश “टाइमबॉम्ब” टोना के खिलाफ अपना डेब्यू कर ONE Super Series फैंस को प्रभावित किया था।

ONE: PURSUIT OF POWER में दोनों मॉय थाई एथलीट्स प्रोमोशन में अच्छी पहचान प्राप्त करना चाहते थे। हालांकि आगे चलकर दोनों ही फ्लाइवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से शामिल हुए, लेकिन इस मैच में जीत पेचडम के हाथ लगी थी।

धमाकेदार फिनिश दूसरे राउंड में आया जब टोना के राइट हैंड से बचते हुए पेचडम ने प्रभावशाली लेफ्ट राउंडहाउस किक लगाई। थाई स्टार की किक ने टोना को 2 जगहों पर क्षति पहुंचाई। उनकी शिन (पैर का अगला हिस्सा) टोना की पसलियों पर जा लगी, वहीं नी ठोड़ी पर जाकर लैंड हुई, जिनके प्रभाव से ऑस्ट्रेलियाई स्टार अपनी सुधबुध हो चुके थे।

#5 नाइटो ने अंतिम क्षणों में सेरपिसोस को हराया

टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो ने अपने ONE Super Series फ्लाइवेट मॉय थाई डेब्यू में अलेक्सी “फेट” सेरपिसोस पर शानदार अंदाज में जीत दर्ज कर सुर्खियां बटोरी थीं।

ONE: DAWN OF VALOR में जापानी एथलीट ने 3 राउंड्स तक सेरपिसोस को खूब क्षति पहुंचाई, जो नाइटो के पंच और नी स्ट्राइक्स से बचने का हर संभव प्रयास कर रहे थे। वहीं “साइलेंट स्नाइपर” ने मैच के अंतिम क्षणों में शानदार अंदाज में अटैक कर जीत दर्ज की थी।

2 राउंड्स के तगड़े एक्शन के बाद नाइटो ने तीसरे राउंड में दमदार राइट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से “फेट” बैकफुट पर चले गए, लेकिन मैच के फिनिश की शुरुआत हो चुकी थी। आखिरी राउंड को खत्म होने में जब 15 सेकंड शेष थे तभी नाइटो ने कई लगातार कई दमदार पंच लगाते हुए धमाकेदार अंदाज में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: 5 स्ट्राइकर्स जिनके खिलाफ डिमिट्रियस जॉनसन अपना ONE Super Series डेब्यू कर सकते हैं

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty