जॉनसन के खिलाफ किकबॉक्सिंग मैच के लिए तैयार हैं रोडटंग

Rodtang Jitmuangnon Demetrious Johnson

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने के बाद डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन ने ONE Super Series किकबॉक्सिंग डिविजन में जाने के संकेत दिए थे।

इसके बाद फैंस उम्मीद करने लगे हैं कि 12 बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन का इस नए खेल में पहला मैच किसके साथ हो सकता है।

अभी तक कई नाम सामने आ चुके हैं और अब ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने भी MMA लैजेंड के खिलाफ किकबॉक्सिंग बाउट की इच्छा जताई है।

रोडटंग ने कहा, “मैं इस मैच को तुरंत स्वीकार कर लूंगा, लेकिन ये सब ONE पर निर्भर करता है। व्यक्तिगत तौर पर, मैं जरूर लैजेंड एथलीट्स में से एक का सामना करना चाहूंगा क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते।”

रोडटंग को सबसे खतरनाक मॉय थाई फाइटर्स में से एक माना जाता है और उन्होंने भी कुछ समय पहले ही अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू किया है।

इसी साल फरवरी में हुए ONE: FISTS OF FURY में “द आयरन मैन” का सामना “समिंगप्री” तगीर खलीलोव से हुआ, जिसमें उन्हें विभाजित निर्णय से जीत हासिल हुई थी।

Tagir Khalilov Rodtang Jitmuangnon ONE FISTS OF FURY 1920X1280 23.jpg

उस मैच में रोडटंग को अपने मॉय थाई गेम से हटकर केवल किक्स और पंचों पर ध्यान देना था। इस बीच दोनों एथलीट्स के बीच बेहद करीबी मुकाबला हुआ।

जॉनसन के खिलाफ रोडटंग के लिए स्थिति अलग होगी और अमेरिकी स्टार का स्किलसेट काफी अलग होगा।

रोडटंग ने स्वीकारते हुए कहा, “तेज मूवमेंट के मामले में वो मुझसे बेहतर हैं। मैं जीतने का हर संभव प्रयास करूंगा, लेकिन ये नहीं कह सकता कि मैं उन्हें नॉकआउट कर सकता हूं क्योंकि उनका फुटवर्क बहुत शानदार है।”

Tatsumitsu Wada and Demetrious Johnson size each other up in the ring

चाहे “द आयरन मैन” के मन में जॉनसन को फिनिश करने के प्रति झिझक हो, लेकिन उनका मानना है कि अमेरिकी लैजेंड को हराना नामुमकिन नहीं है। यहां तक कि उन्होंने “माइटी माउस” के गेम में कुछ कमजोरियां भी ढूंढ निकाली हैं।

थाई सुपरस्टार ने कहा, “मैंने उनके मैच देखे हैं। स्किल्स शानदार हैं और बहुत तेजी से मूव करते हैं, लेकिन उनके मोरेस के खिलाफ मुकाबले में मुझे उनकी कमजोरियां भी पता चलीं।”

“अगर जॉनसन के विरोधी उनके मूव्स को काउंटर करने में सफल हुए तो उनकी जीत की संभावनाएं बहुत बढ़ जाएंगी।”

Rodtang Jitmuangnon fights Tagir Khalilov at ONE: FISTS OF FURY

Jitmuangnon टीम के स्टार “ONE on TNT I” में जॉनसन के ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ मैच का जिक्र कर रहे हैं, जहां मोरेस ने “माइटी माउस” को ग्राउंड गेम में नी लगाकर नॉकआउट कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

मगर किकबॉक्सिंग के नियम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से बहुत अलग अलग होते हैं, जिसमें एथलीट्स को ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाने की अनुमति नहीं होती।

अगर उनका जॉनसन से मुकाबला हुआ तो रोडटंग उसी गेम प्लान पर टिके रहना चाहेंगे, जिसने उन्हें ONE वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।

रोडटंग ने कहा, “मुझे उनपर बढ़त मिल सकती है क्योंकि मुझे बॉक्सिंग में उनसे ज्यादा अनुभव हासिल है।”

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर क्रिश्चियन ली और एडी अल्वारेज़ के बीच तनातनी

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34