ONE Super Series में टाईकी नाइटो की 3 सबसे बड़ी जीत

Taiki Naito defeats Alexi Serepisos at ONE DAWN OF VALOR DC DUX_0696 768x512

टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो साल 2019 में ONE Super Series को जॉइन करने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

अब सफलता की ओर एक और कदम आगे बढ़ाने के लिए उन्हें शुक्रवार, 11 जून को ONE: FULL BLAST II में #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग की चुनौती से पार पाना होगा।

इस मुकाबले के शुरू होने से पहले यहां आप नाइटो की ONE में 3 सबसे बड़ी जीतों को देख सकते हैं।

#1 ONE Super Series डेब्यू में बड़ी जीत प्राप्त की

ONE: DAWN OF VALOR में “साइलेंट स्नाइपर” ने अपने डेब्यू मैच में कीवी स्टार अलेक्सी “फेट” सेरपिसोस के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

जापानी स्ट्राइकर ने शानदार कॉम्बिनेशंस, पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स लगाकर अपने विरोधी को खूब क्षति पहुंचाई।

सेरपिसोस पहले राउंड में लो किक्स का प्रभाव झेलने के बाद बैकफुट पर चले गए। दूसरे राउंड में उन्होंने जवाबी हमला करने की कोशिश की, मगर नाइटो उसके लिए पहले से तैयार थे।

तीसरे राउंड में “साइलेंट स्नाइपर” ने आक्रामक रुख अपनाते हुए “फेट” को दमदार राइट हैंड लगाया। कीवी स्टार दोबारा आगे आए और इस बार भी उन्हें पंच और नी स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा और 15 सेकंड शेष रहते नाइटो ने मैच को फिनिश किया।



#2 बोटेल्हो के खिलाफ अच्छी रणनीति ने जीत दिलाई

उसके 2 महीने बाद ही ONE: MARK OF GREATNESS में नाइटो का सामना रुई बोटेल्हो से हुआ।

जापानी स्टार फ्रंटफुट पर रहकर शानदार कॉम्बिनेशंस लगा रहे थे और पुर्तगाली एथलीट के काउंटर अटैक्स के खिलाफ उनका डिफेंस भी बेहतरीन रहा।

लंबी रीच का फायदा उठाकर नाइटो दूर रहकर अटैक करने में सफल हो रहे थे, इस दौरान उन्होंने जैब्स, बॉडी और सिर पर फ्रंट किक्स भी लगाईं।

बोटेल्हो जानते थे कि तीसरे राउंड में उनके लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, लेकिन Bell Wood Fight Team के मेंबर ने धैर्य बनाए रखा, मौका मिलते ही पंच लगाते रहे और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की।

#3 माइकल के खिलाफ राइट हैंड ने जीत दिलाई

फरवरी 2020 में हुए ONE: WARRIOR’S CODE में नाइटो की भिड़ंत “द बेबी फेस किलर” सवास माइकल पेटयिंडी एकेडमी से हुई।

फैंस को इस मुकाबले में तगड़े एक्शन के देखे जाने की उम्मीद थी, शुरुआती अटैक माइकल की ओर से हुआ। उन्होंने लंबी रीच का फायदा उठाकर नाइटो पर जैब और उसके बाद बॉडी पर नी को लैंड कराया।

इन शॉट्स से “साइलेंट स्नाइपर” की बॉडी पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। दूसरे राउंड में “द बेबी फेस किलर” ने आगे आकर अटैक करने की कोशिश की, वहीं नाइटो ने उससे बचते हुए अपने विरोधी को खतरनाक राइट हैंड लगाया।

माइकल नॉकडाउन स्कोर करने की तलाश में खतरनाक तरीके से अटैक कर रहे थे, लेकिन नाइटो ने धैर्य बनाए रखा और अपने मौके का इंतज़ार किया।

नाइटो को मौका तीसरे राउंड में मिला क्योंकि उनका जबरदस्त तरीके से लगाया गया काउंटर-राइट हैंड एकदम सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ। इस जीत से उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 का हो चला।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST II के स्टार मोंग्कोल पेच के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34