इन 5 कारणों से आपको ONE: FULL CIRCLE जरूर देखना चाहिए

DC 0452 768x512

ऐसे कई दिलचस्प कारण हैं, जिनसे मार्शल आर्ट्स फैंस को शुक्रवार, 25 फरवरी की शाम ONE: FULL CIRCLE जरूर देखना चाहिए।

कार्ड में कई बेहतरीन मुकाबले शामिल हैं, जिनमें कई बड़े स्टार्स वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में फाइट करेंगे, वहीं डेब्यू कर रहे फाइटर्स भी ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

इवेंट में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बाउट्स को मिलकर कुल 12 मुकाबले होंगे, जिनमें जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है।

इससे पहले सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में लाइव एक्शन शुरू हो, यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में जिनसे आपको ONE: FULL CIRCLE को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

#1 दो वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स

इवेंट को दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करने वाले हैं, जिनमें ONE में शामिल दो खेलों की एक-एक बेल्ट दांव पर लगी होगी।

मेन इवेंट में रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड करना होगा।

किर्गिस्तानी एथलीट दूसरे डिविजन में चैंपियन बनने की चाह के कारण एक डिविजन ऊपर आकर फाइट करेंगे। मगर “द डच नाइट” का मानना है कि उनके विरोधी अपनी काबिलियत से ज्यादा चीज़ें करने की कोशिश कर रहे हैं।

मेन इवेंट से पहले रोमन क्रीकलिआ को मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग टाइटल का बचाव करना होगा। पहले उनकी भिड़ंत नहीं हो पाई थी, लेकिन अब दोनों आखिरकार आमने-सामने आने को तैयार हैं।

शानदार तकनीक और दमदार पंचों की ये भिड़ंत दिलचस्प रहने वाली है और कई बार इस मैच के रद्द होने के कारण फैंस भी इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे।

#2 आंग ला न संग Vs. विटाली बिगडैश III पर सबकी नजर 

उन बातों को 5 साल बीत चुके हैं जब आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग और विटाली बिगडैश लगातार 2 मिडलवेट टाइटल बाउट्स में आमने-सामने आए थे।

दोनों इस प्रतिद्वंदिता में 1-1 की बराबरी पर हैं, लेकिन इस शुक्रवार आंग ला न संग और बिगडैश इस प्रतिद्वंदिता में आगे निकलना चाहेंगे।

दोनों सुपरस्टार्स पिछले मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं और इस शुक्रवार एक जीत उन्हें रैंकिंग्स में पहला स्थान दिलाएगी। “द बर्मीज़ पाइथन” ने इससे पहले लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस को नॉकआउट किया, वहीं बिगडैश ने “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग को सबमिशन से हराया।

इस मैच के विजेता को संभवत ही टाइटल शॉट मिल सकता है और दोनों एथलीट्स दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए फैंस को उनकी भिड़ंत के धमाकेदार रहने की उम्मीद होगी।



#3 बेंटमवेट कॉन्टेस्ट में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा

फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ONE के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं और केवल 18 महीने के अंदर 3 लगातार मैच जीतने के बाद रैंकिंग्स में चौथा स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

दूसरी ओर, Team Lakay के जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव अपने विरोधी के शानदार मोमेंटम को बिगाड़ना चाहेंगे।

एक तरफ एंड्राडे मॉय थाई तो दूसरी ओर “द जगरनॉट” वुशु बैकग्राउंड से आते हैं। ये दर्शाता है कि दोनों बेहतरीन स्ट्राइकर्स हैं इसलिए उनके बीच सर्कल में खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

साथ ही इस बाउट के फिनिश होने की काफी अधिक संभावनाएं हैं क्योंकि दोनों फाइटर्स ग्राउंड गेम में भी फाइट को फिनिश करना अच्छे से जानते हैं।

एक चीज़ जरूर तय है कि इस बेंटमवेट कॉन्टेस्ट में दोनों को सांस लेने तक का मौका नहीं मिलेगा।

#4 महत्वपूर्ण फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच

https://www.instagram.com/p/CZjCVzmN_r2/

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के पहले राउंड में नॉकआउट होने के बाद जर्मनी के एनरिको “द हरिकेन” केह्ल और तुर्की के टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान दोबारा जीत की लय वापस पाने को प्रतिबद्ध हैं।

केह्ल और ओज़्कान को क्रमशः चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव और सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग जैसे हाई-प्रोफाइल प्रतिद्वंदियों के खिलाफ हार मिली थी इसलिए उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। मगर दोनों एथलीट्स तब तक खुश नहीं होंगे, जब तक वो वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में दोबारा शामिल नहीं हो जाते।

ओज़्कान अभी भी #5 रैंक के कंटेंडर हैं, वहीं केह्ल एक खतरनाक कंटेंडर हैं इसलिए एक जीत उन्हें दोबारा टाइटल जीतने की दौड़ में शामिल कर देगी।

“द हरिकेन” और “टरबाइन” के फाइटिंग स्टाइल बहुत खतरनाक हैं और दोनों एक-दूसरे को किसी हालत में बढ़त नहीं बनाने देना चाहेंगे।

दोनों को पीछे हटना बिल्कुल पसंद नहीं है, ऐसे में मैच बहुत तेजी से आगे बढ़ सकता है, जिसमें खतरनाक एक्शन देखने को जरूर मिलेगा।

#5 कई स्टार्स अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे 

इवेंट के कार्ड में कुछ ऐसे एथलीट्स शामिल हैं, जो अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

ग्युटो इनोसेंटे काफी समय से किकबॉक्सिंग से जुड़े हुए हैं और अब उनके पास ब्रूनो सुसानो को हराकर ONE Super Series के हेवीवेट डिविजन पर छाप छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

वहीं वालमीर “जूनियर” डा सिल्वा की सभी जीत नॉकआउट से आई हैं इसलिए लोगों को उम्मीद होगी कि वो पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

साथ ही 16-1 के शानदार रिकॉर्ड को लिए व्लादिमीर कुज़मिन मॉय थाई बाउट में स्कॉटलैंड के क्रिस शॉ से भिड़ेंगे। वहीं मिडलवेट बाउट में BJJ वर्ल्ड चैंपियन यूरी सिमोइस को हराकर दानियल जैनालोव अपने अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे।

अंत में स्मिला “द स्टॉर्म” संडेल और डियांड्रा मार्टिन पहली बार सर्कल में उतरेंगी और कैचवेट मॉय थाई बाउट में आमने-सामने आने को तैयार हैं। वहीं “द ईगल ऑफ यी” जिदुओ यिबु की भिड़ंत स्पेन के डेनियल पुएर्तस से होगी।

ये भी पढ़ें: 4 बड़ी बातें जो हमें ONE: BAD BLOOD से पता चलीं

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty