ONE: FULL CIRCLE के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 36 768x511

ONE: FULL CIRCLE में 3 वर्ल्ड टाइटल बाउट्स के अलावा टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स अपने पंचों, किक्स और एल्बोज़ से फाइट्स को फिनिश करना चाहेंगे।

शुक्रवार, 25 फरवरी को फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और किसी भी क्षण मैच समाप्त हो सकते हैं।

यहां आप जान सकते हैं ONE: FULL CIRCLE के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स के बारे में।

#1 डी रिडर की ग्राउंड नी स्ट्राइक्स ने गल्वाओ को फिनिश किया

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को अपने खतरनाक सबमिशन गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन जून 2019 में हुए ONE: LEGENDARY QUEST में उन्होंने जिल्बर्टो “जीबा” गल्वाओ को फिनिश कर दिखाया था कि उनकी स्ट्राइक्स भी प्रभावशाली साबित हो सकती हैं।

मौजूदा ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ने पहले राउंड को डोमिनेट किया और दूसरे राउंड में भी अपनी शानदार लय को जारी रखा।

उन्होंने ब्राजीलियाई एथलीट से दूरी को कम कर उन्हें मैट पर गिराया और अगले ही पल उनके पैरों को जकड़ लिया। गल्वाओ ने बचने की कोशिश की, लेकिन “द डच नाइट” ने हाथ अपने विरोधी की बगल के नीचे घुसाकर हेड-एंड-आर्म कंट्रोल हासिल किया।

“जीबा” को डार्स चोक लगने की उम्मीद थी, लेकिन डी रिडर ने उन्हें चौंकाते हुए दमदार स्ट्राइक्स लगाईं। डच स्टार ने गल्वाओ के पेट के ऊपरी हिस्से पर खतरनाक लेफ्ट नी लगाई।

गल्वाओ ने मैच में बने रहने की कोशिश की, लेकिन डी रिडर की एक और नी स्ट्राइक के बाद ब्राजीलियाई एथलीट मैट पर गिरे नजर आए और इसी के साथ उन्हें दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया।

अब ONE: FULL CIRCLE में डी रिडर को अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड करना है।

#2 अबासोव ने नाकाशीमा को नॉकआउट कर टाइटल का बचाव किया

नवंबर 2020 में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX II में कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव ने चौथे राउंड में जेम्स नाकाशीमा को नॉकआउट कर पहली बार अपने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया था।

दोनों के बीच 15 मिनट तक बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला और चैंपियनशिप राउंड्स में मैच का परिणाम किसी भी ओर जा सकता था।

चौथे राउंड में अबासोव ने अपने विरोधी के टेकडाउन से बचते हुए सटीक टाइमिंग के साथ अटैक किया। जैसे ही नाकाशीमा डबल-लेग टेकडाउन के लिए आगे आए, तभी डिफेंडिंग चैंपियन ने परफेक्ट टाइमिंग के साथ अमेरिकी एथलीट के जबड़े पर राइट नी लगाई।

नाकाशीमा इसके बाद भी मैच में बने रहे, लेकिन “ब्रेज़ेन” ने उन्हें बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया।

उन्होंने MMA Lab के एथलीट को पंच और किक्स से क्षति पहुंचानी जारी रखी और जब नाकाशीमा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो ये रणनीति उन्हीं पर भारी पड़ी। कुछ देर बाद अबासोव की नी और राइट हैंड के बाद रेफरी को मैच समाप्ति की पुष्टि करनी पड़ी।

अब वेल्टरवेट किंग एक डिविजन ऊपर जाकर डी रिडर को मिडलवेट टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले हैं।



#3 अपने ONE डेब्यू में क्रीकलिआ ने खबाबेज़ को फिनिश किया

ONE Super Series में रोमन क्रीकलिआ का सबसे शानदार प्रदर्शन उनके डेब्यू मैच में आया, जब उन्होंने नवंबर 2019 में हुए ONE: AGE OF DRAGONS में तारिक “द टैंक” खबाबेज़ को हराया था।

उस मैच में पहला ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा था। “द टैंक” ने दमदार शॉट्स लगाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन क्रीकलिआ को उनसे कुछ खास फर्क नहीं पड़ा।

पहले राउंड में कई दमदार स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलने के बाद भी दूसरे राउंड में क्रीकलिआ बहुत तरोताजा नजर आ रहे थे।

दूसरे राउंड में क्रीकलिआ ने राइट हैंड, उसके बाद राइट हेड किक और दमदार लेफ्ट हैंड्स लगाकर खबाबेज़ को मैट पर गिराया।

SB Gym के एथलीट अभी भी हार मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन स्टैंड-अप गेम में वापसी के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। यूक्रेनियाई एथलीट ने नी और पंच लगाए, जिसके कारण रेफरी को स्टैंडिंग 8-काउंट शुरू करना पड़ा।

“द टैंक” अब भी हार नहीं मान रहे थे, लेकिन क्रीकलिआ जानते थे कि मैच का अंत नजदीक है। उन्होंने एकसाथ कई दमदार पंच लगाते हुए स्टॉपेज से अपनी जीत सुनिश्चित की।

Gridin Gym अभी भी हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप पर बने हुए हैं और अगले मैच में मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे।

#4 पेटमोराकोट ने दमदार एल्बो लगाकर हैरिसन को फिनिश किया

दिसंबर 2018 में हुए ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में ब्रिटिश स्टार लियाम “हिटमैन” हैरिसन की दमदार स्ट्राइक्स से बचने के बाद पेटमोटाकोट पेटयिंडी ने अपने करियर की सबसे शानदार नॉकआउट जीतों में से एक दर्ज की थी।

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन और उसके बाद लेफ्ट हाई किक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को पीछे धकेला। इसके बाद “हिटमैन” ने 3-पंच कॉम्बिनेशन से जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन ये पेटमोराकोट को पीछे धकेलने के लिए काफी नहीं था।

थाई स्टार ने इस बीच हैरिसन के चेहरे पर जैब लगाया और उसके बाद Bad Company टीम के एथलीट के दाएं हाथ को नीचे धकेला।

पेटमोराकोट के पास अटैक करने का सुनहरा मौका था, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने खतरनाक लेफ्ट एल्बो लगाकर हैरिसन को मैट पर गिरा दिया। “हिटमैन” ने दोबारा स्टैंड-अप गेम में वापसी की कोशिश की, लेकिन रेफरी तब तक मैच समाप्ति की घोषणा कर चुके थे।

#5 युसुपोव ने एक लैजेंड को चौंकाया

ONE: FULL CIRCLE में पेटमोराकोट पेटयिंडी को जमाल “खेरौ” युसुपोव के खिलाफ अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है।

नवंबर 2019 में हुए ONE: AGE OF DRAGONS में रूसी एथलीट ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में महान स्ट्राइकर “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को हराया था।

योडसंकलाई के लिए शुरुआत अच्छी रही और काफी लोगों का मानना था कि ज्यादा अनुभव उन्हें जीत दिलाने में मददगार साबित होगा। मगर “खेरौ” किसी के लिए आसान शिकार नहीं बनना चाहते थे।

दूसरे राउंड में उनके एक्शन ने रफ्तार पकड़ी और जब थाई एथलीट ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, तब युसुपोव ने स्ट्रेट लेफ्ट लगाकर उन्हें नॉकडाउन किया।

“द बॉक्सिंग कंप्यूटर” 8-काउंट का जवाब देकर मैच में बने रहे और अगले ही पल आक्रामक अंदाज में अटैक करने की कोशिश की, लेकिन ये रणनीति उनपर भारी पड़ी। दूसरी ओर, युसुपोव के दमदार लेफ्ट हैंड निरंतर अपने टारगेट पर लैंड हो रहे थे।

अंत में एक लेफ्ट हैंड योडसंकलाई के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ, जिससे थाई लैजेंड मैट पर जा गिरे और युसुपोव ने धमाकेदार जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें: मालिकिन, हैगर्टी और वू ने ONE: BAD BLOOD में बोनस जीते

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty