ONE: FULL CIRCLE को हेडलाइन करेंगी 3 वर्ल्ड टाइटल फाइट्स और होगा आंग ला Vs. बिगडैश III मुकाबला

Reinier De Ridder Kiamrian Abbasov 768x512

शुक्रवार, 25 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE: FULL CIRCLE के कार्ड में 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों के अलावा भी कई बड़े मुकाबले शामिल किए गए हैं।

पहले हो चुकी घोषणा के अनुसार, मेन इवेंट में 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड करना होगा।

को-मेन इवेंट्स में 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होंगे, जिनका फैंस कई सालों से इंतज़ार कर रहे हैं।

Roman Kryklia and Murat Aygun headline ONE: NEXTGEN

उनमें से एक मैच में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ, मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे।

दोनों स्ट्राइकर्स की भिड़ंत असल में दिसंबर 2020 में होने वाली थी, लेकिन COVID-19 स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल के कारण क्रीकलिआ को मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा। हालांकि, उसके बाद इस मैच को कई बार शेड्यूल और कई बार आगे के लिए स्थगित किया, लेकिन अब आखिरकार 25 फरवरी को दोनों भिड़ने को तैयार हैं।

इसके अलावा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी को #1 रैंक के कंटेंडर जमाल “खेरौ” युसुपोव के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना होगा।

इन दोनों का मैच फरवरी 2020 में डिविजन की पहली बेल्ट के लिए होने वाला था, लेकिन चोट के कारण युसुपोव को मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा। अब रूसी एथलीट उबर चुके हैं और उन्हें जबरदस्त लय भी हासिल है, जिसकी मदद से वो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना चाहेंगे।

Petchmorakot Petchyindee Academy Vs. Jamal Yusupov could happen in 2021

फैंस को इसके साथ पूर्व मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियंस आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग और विटाली बिगडैश की तीसरी भिड़ंत देखने को मिलेगी।

दोनों की पहली भिड़ंत जनवरी 2017 में हुई, जिसमें रूसी एथलीट ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर अपने ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल को रिटेन किया था। मगर उसके 5 महीने बाद बिगडैश को हराकर “द बर्मीज़ पाइथन” म्यांमार में खेलों के इतिहास के सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन बने।

अब 25 फरवरी को वो इस प्रतिद्वंदिता को अंतिम रूप देना चाहेंगे और इस मैच का विजेता दोबारा टाइटल हासिल करने के एक कदम करीब पहुंच जाएगा।

यहां देखिए ONE: FULL CIRCLE के पूरे बाउट कार्ड को।

ONE: FULL CIRCLE का मेन कार्ड

  • (c) रीनियर डी रिडर vs. कियामरियन अबासोव (ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) रोमन क्रीकलिआ vs. मुरात आयगुन (ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) पेटमोराकोट पेटयिंडी vs. जमाल युसुपोव (ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • आंग ला न संग vs. विटाली बिगडैश (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • एनरिको केह्ल vs. टायफुन ओज़्कान (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • फैब्रिसियो एंड्राडे vs. जेरेमी पाकाटिव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ONE: FULL CIRCLE का लीड कार्ड

  • लिएंड्रो अटाईडिस vs. डेविड ब्रांच (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • ग्युटो इनोसेंटे vs. ब्रूनो सुसानो (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. वालमीर डा सिल्वा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • क्रिस शॉ vs. व्लादिमीर कुज़मिन (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • डियांड्रा मार्टिन vs. स्मिला संडेल (मॉय थाई – 58 किलोग्राम कैचवेट)
  • यूरी सिमोइस vs. दानियल जैनालोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • जिदुओ यिबु vs. डेनियल पुएर्तस (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • राहुल राजू vs. ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)

ये भी पढ़ें: ONE X में किकबॉक्सिंग ग्रां प्री फाइनल, होल्ज़कन-मुर्ताज़ेव मैच को जोड़ा गया

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400