आंग ला न संग ने लिएंड्रो अटाईडिस को पहले राउंड में नॉकआउट कर अपनी ताकत साबित की

Aung La N Sang Leandro Ataides BATTLEGROUND 1920X1280 30 768x511

अपने दो वर्ल्ड टाइटल हारने के बावजूद आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने दिखाया कि उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर अभी खत्म नहीं हुआ है।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन ने शुक्रवार, 30 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: BATTLEGROUND के को-मेन इवेंट मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस को पहले राउंड में नॉकआउट किया।

Aung La N Sang Leandro Ataides BATTLEGROUND 1920X1280 19.jpg

95.8 किलोग्राम कैचवेट मुकाबले की शुरुआत से ही “द बर्मीज़ पाइथन” ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने हेड किक और आगे बढ़ते हुए तगड़े पंच लगाते हुए शुरुआत की। अटाईडिस के भी कुछ पंच उनके प्रतिद्वंदी पर लगे।

अपने फेमस कोच हेनरी हूफ्ट से सीखी गई खतरनाक स्ट्राइकिंग की मदद से उन्होंने लगातार ताबड़तोड़ कॉम्बिनेशन लगाए और “वुल्फ़” को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

अटाईडिस ने म्यांमार के सुपरस्टार की गति को थोड़ा कम करवाने का प्रयास किया। उन्होंने भी रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर की तरह ही आंग ला न संग को ग्राउंड गेम पर लेकर कामयाबी हासिल करने के बारे में सोचा, इसी तरह “द बर्मीज़ पाइथन”को अपने दोनों वर्ल्ड टाइटल गंवाने पड़े थे।

लेकिन इस बार आंग ला न संग पूरी तरह से तैयार थे। दोनों सर्कल वॉल की तरफ कुछ समय तक टेकडाउन के प्रयास में लगे रहे, फिर दोनों ने हटकर गेम को स्टैंड-अप में शुरु किया।

Aung La N Sang Leandro Ataides BATTLEGROUND 1920X1280 20.jpg

यहां से स्थिति पूरी तरह से म्यांमार के सुपरस्टार के पक्ष में चली गई।

कुछ पंचों की अदला-बदली के बाद उन्होंने अटाईडिस को हेड किक मारकर धकेला और बॉडी शॉट लगाना शुरु कर दिया। एक जबरदस्त लेफ्ट हैंड के दम पर अटाईडिस सर्कल वॉल की तरफ चले गए और क्लिंच करते हुए बचने की कोशिश की।

Sanford MMA टीम के स्टार यहीं नहीं रहे। वो नी (घुटना) लगाकर क्लिंच से निकले और धमाकेदार 8-पंच कॉम्बिनेशन लगाया। इस कॉम्बिनेशन का आखिरी पंच, एक जबरदस्त राइट हुक, ब्राजीलियाई स्टार के जबड़े पर जाकर लगा और पहले राउंड के 3:45 पर मैच खत्म हुआ।

इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आंग ला न संग ने सबको बताया कि उनका समय अभी किसी भी हालत में खत्म नहीं हुआ है।

म्यांमार के दिग्गज ने मिच चिल्सन के साथ मैच के बाद इंटरव्यू में कहा, “उन्होंने किसी इंटरव्यू में कहा था कि मैं उनसे फाइट करते हुए डर महसूस कर रहा हूं। मैं दिखाना चाहता था कि मुझे किसी का भी डर नहीं है। मिडलवेट डिविजन में किसी से भी नहीं डरता। मैं हर किसी के लिए तैयार हूं।”

 

“द बर्मीज़ पाइथन” फाइट के बाद बहुत ही ज्यादा उत्साहित थे और तुरंत सर्कल के बाहर गए और ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग के साथ कुछ बातचीत की।

आंग ला न संग से जब इस बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, “मैंने कहा, मैं किसी से भी मुकाबले के लिए तैयार हूं।”

“मैं यहीं हूं। जब मैं चैंपियन था तो काफी लोगों ने मुझे फाइट के लिए चैलेंज किया। यहां तक कि वेल्टरवेट चैंपियन (कियामरियन अबासोव) भी मुझे चैलेंज कर रहे थे और कह रहे थे कि मैं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं। मैं कहता हूं चलिए, ये फाइट करते हैं।”

उनकी बात यहीं खत्म नहीं हुई और म्यांमार के सुपरस्टार ने विटाली बिगडैश और युशिन “थंडर” ओकामी के साथ मैच की बात भी कही।

उन्होंने कहा, “युशिन ओकामी भी मेरे साथ फाइट चाहते हैं। बिगडैश (तीसरी बाउट), हमारे पास काफी दिलचस्प फाइट हैं। चलिए ये फाइट करते हैं।”

Aung La N Sang Leandro Ataides BATTLEGROUND 1920X1280 31.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए Vs. प्राजनचाई

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5