वापसी मैच में विटाली बिगडैश ने तीसरे राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की

FanRong VitalyBigdash 1920X1280 WINTERWARRIORSII 17 768x512

विटाली बिगडैश को सर्कल में कदम रखे 3 साल हो चुके थे, लेकिन इस शुक्रवार रूसी एथलीट ने ऐसे फाइट की, जैसे उन्होंने एक भी दिन मिस ना किया हो।

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन ने “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग को तीसरे राउंड में सबमिशन से हराकर अपने 90 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को और भी बेहतर किया।

FanRong VitalyBigdash 1920X1280 WINTERWARRIORSII 19

शुरुआत से ही 37 वर्षीय बिगडैश ने आक्रामक रुख अपनाया, जिन्होंने दमदार लेग किक्स लगाकर अपने विरोधी के अटैक को कमजोर किया और 2 बार शानदार टेकडाउन डिफेंस भी किया।

उसके बाद उन्होंने चीनी एथलीट को स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाई, जिसने “किंग कोंग वॉरियर” को झकझोर कर रख दिया। रोंग ने 2 किक्स के रूप में जवाबी हमला किया, जिनमें से एक रूसी एथलीट की लीड लेग और एक पेट के हिस्से पर लगी। बिगडैश ने दूसरी किक को पकड़कर फैन को स्वीप कर टेकडाउन स्कोर किया।

मगर इस दौरान BJJ स्पेशलिस्ट ने अपने विरोधी के हाथ को जकड़कर आर्मबार लगा दिया, लेकिन रूसी एथलीट बच निकले। कुछ समय के लिए स्टैंड-अप फाइटिंग के बाद उन्होंने एक और टेकडाउन स्कोर किया और राउंड के अंत में टॉप पोजिशन में रहकर कई दमदार स्ट्राइक्स लगाईं।

FanRong VitalyBigdash 1920X1280 WINTERWARRIORSII 11

पूर्व चैंपियन द्वारा दूसरे राउंड की शुरुआत में लगाई गई स्पिनिंग हील किक ने उनके प्रतिद्वंदी की पसलियों के हिस्से को काफी क्षति पहुंचाई।

राउंड में 2 मिनट ही बीते थे, तभी Akhmat Fight Team के स्टार ने एक और टेकडाउन स्कोर किया, लेकिन रोंग ने इसे सबमिशन मूव में तब्दील कर दिया।

इस बार बिगडैश हील हुक से बचने के बाद माउंट पोजिशन में आए, जहां से उन्होंने रोंग के सिर पर एल्बोज़ और पसलियों पर खतरनाक पंच लगाए।

FanRong VitalyBigdash 1920X1280 WINTERWARRIORSII 18

तीसरे राउंड की शुरुआत में “किंग कोंग वॉरियर” के चेहरे पर निराशा के भाव नजर आने लगे थे। वो जानते थे कि उन्हें अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने के लिए इस फाइट को फिनिश करना होगा।

बिगडैश को लेफ्ट हुक-राइट जैब लगाने के बाद चीनी एथलीट ने राइट पंच के बाद डबल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया। उनका टेकडाउन सफल रहा, लेकिन बिगडैश ने रोंग की गर्दन को जकड़ लिया था।

यहां से पूर्व चैंपियन ने अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी और गिलोटीन चोक लगने से रोंग ने तीसरे राउंड में 41 सेकंड पर टैप आउट कर दिया।

इस जीत के साथ बिगडैश का रिकॉर्ड 11-2 का हो गया है और ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को चैलेंज करने के बेहद करीब आ पहुंचे हैं।

VitalyBigdash FangRong 1920X1280 WINTERWARRIORSII 1

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS II – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)