ONE 159 के स्टार्स द्वारा किए गए 4 सबसे शानदार सबमिशन

Vitaly Bigdash ASH 3302 768x511

पिछले एक दशक में ONE के MMA सुपरस्टार्स ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में कई शानदार सबमिशन फिनिश किए हैं और ONE 159: De Ridder vs. Bigdash में भी ये सिलसिला जारी रह सकता है।

क्रिएटिव डबल सबमिशन हो या सिंगल सबमिशन, 22 जुलाई को सर्कल में परफॉर्म करने वाले एथलीट्स जानते हैं कि उन्हें किस तरह से फैंस का मनोरंजन करना है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में लाइव एक्शन शुरू होने से पहले यहां जानिए ONE 159 के MMA स्टार्स द्वारा किए गए 4 सबसे शानदार सबमिशन फिनिश के बारे में।

बिगडैश ने एक साथ 2 सबमिशन लगाकर निमूरा को फिनिश किया

विटाली बिगडैश ने ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में यूकी “यू-किंग” निमूरा को मिडलवेट MMA बाउट में एक साथ 2 सबमिशन लगाकर पहले राउंड में फिनिश किया था।

शुरुआत में निमूरा ने बिगडैश के टॉप पोजिशन में आने तक बढ़त बनाए रखी। पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन ने दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए निमूरा की बैक को निशाना बनाकर रिवर्स ट्रायंगल चोक लगा दिया।

जब “यू-किंग” ने चोक के खिलाफ हार नहीं मानी, तब बिगडैश ने आर्मबार लगा दिया और दोनों सबमिशंस से अत्यधिक दबाव बनाकर अपने विरोधी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

बिगडैश अब ONE 159 के मेन इवेंट में 2-डिविजन किंग रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को हराकर दोबारा ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेंगे।

आंग ला न संग को हराकर मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बने डी रिडर

पूर्व डबल चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को 2 मैचों में हराकर डी रिडर 2-डिविजन के वर्ल्ड चैंपियन बने थे और ONE: INSIDE THE MATRIX में जीत दर्ज कर मिडलवेट टाइटल अपने नाम किया था।

पहले राउंड में एक्शन की शुरुआत तब हुई, जब BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने आंग ला न संग को मैट पर गिराकर बैक कंट्रोल प्राप्त किया। उन्होंने सीट-बेल्ट ग्रिप लगाई और उसके बाद धीरे-धीरे रीयर-नेकेड चोक के दबाव को बढ़ाते गए।

इस जीत के साथ डी रिडर नए ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बने, जिसे उन्होंने इस साल फरवरी में कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ डिफेंड किया था।

अब अपराजित डच एथलीट, बिगडैश के खिलाफ अपने मिडलवेट टाइटल को दूसरी बार डिफेंड करने वाले हैं।

गफूरोव ने उरूतिया को सबमिशन से मात दी

पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव ने ONE: HEROES OF HONOR में एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया के गार्ड को भेदते हुए उनपर खतरनाक सबमिशन मूव लगाया था।

“कोबरा” ने उरूतिया के गेम को परखा और जब अमेरिकी एथलीट ने किक लगाई, तभी गफूरोव ने उसे पकड़कर सिंगल-लेग टेकडाउन स्कोर किया और फाइट को ग्राउंड पर लेकर गए।

ग्राउंड गेम में अधिकांश समय पर उरूतिया ने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन पर बढ़त बनाए रखी, लेकिन इस बीच गफूरोव ने बच निकलने के बाद साइड कंट्रोल प्राप्त किया। उसके बाद उन्होंने आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर अत्यधिक दबाव बनाते हुए अपने विरोधी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

अब ONE 159 में गफूरोव का सामना लाइटवेट MMA बाउट में एरियल “टारज़न” सेक्सटन से होगा।

सेक्सटन ने शिमोइशी पर डबल सबमिशन लगाया

सेक्सटन को चाहे ONE: POWER OF PURSUIT में कोटा “कोंग” शिमोइशी को फिनिश करने में 3 राउंड्स लगे हों, लेकिन उन्होंने पूरी फाइट के दौरान अपने प्रतिद्वंदी की बुरी हालत कर दी थी।

सेक्सटन ने अपने विरोधी को शुरू से डोमिनेट किया और 2 बार उन्हें फिनिश करने के करीब आ गए थे। वहीं तीसरे राउंड में BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने “कोंग” को राइट हैंड और नी स्ट्राइक लगाकर नॉकडाउन किया।

कुछ समय बाद उन्होंने अपने विरोधी पर ट्रायंगल चोक लगाया और सबमिशन मूव के दबाव को बढ़ाते हुए अमेरिकाना भी लगाया, जिसके कारण शिमोइशी को टैप आउट करना पड़ा।

अब ONE 159 में सेक्सटन की भिड़ंत लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में गफूरोव से होगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19