रीनियर डी रिडर का इंवर्टेड ट्रायंगल चोक बना ONE का 2022 MMA सबमिशन ऑफ द ईयर

Reinier De Ridder Vitaly Bigdash ONE159 1920X1280 27 768x511

ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर 17 करियर बाउट्स में शायद ही कभी अपने आसान, लेकिन असरदार गेम प्लान में कुछ बदलाव लाए हों। इसमें शानदार टेकडाउन, दबदबे वाली पोजिशन हासिल करना और मुकाबला खत्म कर देने वाले सबमिशन में दूसरे एथलीट को फंसाए रखना शामिल रहता है।

लेकिन साल 2022 में “द डच नाइट” ने एक ऐसा फिनिश हासिल किया, जो इतना सनसनीखेज था कि वो किसी भी दूसरे सबमिशन से कहीं ज्यादा बेहतरीन साबित हुआ।

ONE 159 के मेन इवेंट में विटाली बिगडैश के खिलाफ डी रिडर द्वारा पहले राउंड में लगाया गया बेहतरीन इंवर्टेड ट्रायंगल चोक आने वाले कई सालों तक के लिए हाइलाइट रील्स में बना रहेगा। अब इसे आधिकारिक रूप से साल 2022 के लिए ONE का MMA सबमिशन ऑफ द ईयर चुना गया है।

32 साल के डच एथलीट का मुकाबला 22 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में बिगडैश से हुआ था, जिसमें दूसरी बार वो अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड कर रहे थे।

ऐसे में काफी लोगों को हैरान करते हुए पहले रूसी एथलीट फाइट को कैनवास पर ले गए। उन्होंने पीछे रहते हुए विरोधी पर शुरुआत में ही एक गिलोटिन लगाने की कोशिश कर डाली। इसे देख ऐसा लगने लगा था कि डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन मुश्किल में आ गए।

BJJ ब्लैक बेल्ट एथलीट इस शुरुआती हमले से बच निकले और वो बिगडैश के गार्ड के काफी करीब पहुंच गए थे। विरोधी को ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाने के साथ डी रिडर ने जल्दी से हाफ गार्ड पास करते ही किमूरा से हमला करना शुरू कर दिया।

बिगडैश इस सबमिशन के प्रयास से बच निकले, लेकिन टॉप पोजिशन के जाल में फंस गए। ऐसे में बिगडैश कुछ सेकंड से ज्यादा का फायदा नहीं उठा सके और मिडलवेट किंग ने जल्द ही अपने विरोधी की गर्दन व कंधे को मजबूत इंवर्टेड ट्रायंगल चोक में फंसा लिया।

पारंपरिक ट्रायंगल चोक से उलट “द डच नाइट” ने इंवर्टेड ट्रायंगल चोक में अपने लेग की पोजिशन को बदला, ताकि वो चोक लगाने की प्रक्रिया में विरोधी की गर्दन पर जोरदार दबाव बना सकें।

कुछ ही सेकंड तक जोर लगाने के बाद डी रिडर ने बिगडैश को अपने जाल में फंसाते हुए निढाल कर दिया। रूसी एथलीट कुछ सोचकर टैप कर पाते इससे पहले ही रेफरी ने बाउट को खत्म करने का इशारा कर दिया था।

इस शानदार फिनिश के साथ Combat Brothers के प्रतिनिधि ने अपना ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल बरकरार रखा और खुद को MMA के सबसे खतरनाक सबमिशन स्टाइलिस्ट के तौर पर स्थापित किया।

ये 2022 का सबसे बेहतरीन सबमिशन 2 वजहों से खास रहा। पहला ये कि इसकी तकनीक अपने आप में बहुत अनोखी थी।

ऐसा इसलिए क्योंकि इंवर्टेड ट्रायंगल को लगाना और उससे विरोधी को फिनिश करना दोनों ही काफी चुनौतीपूर्ण चीजें होती हैं, लेकिन डी रिडर एक दिग्गज BJJ ब्लैक बेल्ट एथलीट हैं, जो इस चोक की बारीकियों को समझते हैं। साथ ही उनके पास वो ताकत भी थी, जिसके चलते वो बिगडैश को बेहोशी की हालत में पहुंचा पाए।

दूसरा प्रमुख कारण ये था कि फिनिश कई सारे नाटकीय मोड़ के बाद आया।

मेन इवेंट के इस मुकाबले में डच सुपरस्टार का वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा था। चैलेंजर ने कुछ क्षण पहले अपने सबमिशन में उन्हें फंसा लिया था, लेकिन कुछ ही क्षणों में चीजें बदलीं और इसके चलते ये एक यादगार पल बन गया।

ONE में 2022 के अन्य शानदार MMA सबमिशन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19