ONE Fight Night 1 में बुशेशा की अपराजित स्ट्रीक जारी, अलीअकबरी ने अपनी पहली जीत दर्ज की

Marcus Almeida Kirill Grishenko ONE on Prime Video 1 1920X1280 16 768x512

दो रोमांचक हेवीवेट MMA फाइट्स के साथ ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II के मेन कार्ड की धमाकेदार शुरुआत हुई।

शुक्रवार, 26 अगस्त को उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम टेलीविजन पर इवेंट के मेन कार्ड की शुरुआत दो हेवीवेट एथलीट्स ने एक के बाद एक फिनिश से की और इसके साथ ही डिविजन के बाकी एथलीट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

आइए एक नज़र डालें सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए इन दो हेवीवेट मुकाबलों के एक्शन पर।

‘बुशेशा’ ने किरिल ग्रिशेंको को 64 सेकंड में सबमिट करवाया

अपनी विश्वस्तरीय रेसलिंग के साथ किरिल ग्रिशेंको को मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा की अब तक की सबसे कठिन परीक्षा माना जा रहा था। लेकिन 17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन ने बिना कोई समय गवाएं एक और प्रतिद्वंदी को हराकर सर्कल के अंदर अपना रिकॉर्ड 4-0 का कर लिया है।

अल्मेडा ने अपनी सुधरी हुई स्ट्राइकिंग की एक छोटी सी झलक दिखाई, जब उन्होंने पूर्व ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को एक लो किक से उनका संतुलन बिगाड़ा। लेकिन पहले मिनट के स्टैंड-अप के दौरान स्ट्राइक्स के आदान-प्रदान के बावजूद दोनों में से कोई भी अपना दबदबा नहीं बना पाया।

मैच की गति अचानक से तब बदली, जब “बुशेशा” ने एक टेकडाउन को अंजाम दिया।

जैसे ही BJJ आइकॉन को ये अहसास हुआ कि वो टॉप पोजिशन नहीं पा सकेंगे तो उन्होंने फुर्ती से अपने विरोधी के पैरों को जकड़ कर एक आउटसाइड हील हुक लगा दिया। “बुशेशा” ने अपने प्रतिद्वंदी पर चंगुल कस दिया, जिससे ग्रिशेंको ने लेटकर छूटने की कोशिश तो की पर केवल 64 सेकंड में उन्हें टैप आउट करना पड़ा।

अमीर अलीअकबरी ने खुद को जीत के पायदान पर पाया

जब ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी ने मॉरो सेरिली के खिलाफ सर्कल में कदम रखा तो उनको पता था कि शायद ये मुकाबला उनके लिए करो या मरो की स्थिति से कम नहीं था और उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन दिखाया।

इटालियन महाबली के समक्ष इस MMA मुकाबले में ईरानी पावरहाउस ने अपनी बुनियादी कौशल सहारा लिया और ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग की बदौलत ONE Championship में अपनी पहली जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत से ही अलीअकबरी ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के बीच की दूरी को घटाकर सेरिली की पीठ पर कब्ज़ा जमाया और फिर ग्राउंड-एंड-पाउंड से कई वार किए। इटालियन एथलीट के लिए चीज़ें वहां से आसान नहीं हुई, जैसे ही अलीअकबरी ने खुद को क्रूसीफिक्स पोजिशन में पाया, उन्होंने शॉट्स की बरसात कर दी जब तक राउंड का अंत नहीं हुआ।

हालांकि, “द हैमर” ने दूसरे राउंड में कोशिश जरूर की। उन्होंने एक पैने राइट हुक से वार कर अलीअकबरी के माउथपीस को निकाल दिया। लेकिन AAA Team के प्रतिनिधि ने चालाकी से पूरी तरह स्ट्राइकिंग अटैक को टाला और एक सिंगल-लेग टेकडाउन के जरिए फाइट को ग्राउंड पर ले आए।

उसके बाद एक और क्रूसीफिक्स पोजिशन में आकर उन्होंने कई और स्ट्राइक्स बरसाईं। उसके कुछ देर बाद रेफरी हर्ब डीन के पास दूसरे राउंड के 4:02 पर बाउट को रोकने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।

अपनी लय को पाकर फाइट के बाद के इंटरव्यू में अलीअकबरी ने अपने पुराने प्रतिद्वंदियों को ललकारा और कांग जी वॉन एवं ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन से फाइट की मांग की।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35