5 बड़ी बातें जो हमें ONE 159: De Ridder vs. Bigdash से पता चलीं

Reinier De Ridder Vitaly Bigdash ONE159 1920X1280 34 768x511

शुक्रवार, 22 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE 159: De Ridder vs. Bigdash के सभी 9 मुकाबलों में फैंस को धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

इवेंट में खतरनाक नॉकआउट्स, सबमिशंस और एक्शन से भरपूर मुकाबलों ने ग्लोबल फैनबेस का खूब मनोरंजन किया।

अब प्रोमोशन के अगले बड़े इवेंट से पहले यहां जानिए उन 5 बातों के बारे में जो हमें ONE 159 से पता चली हैं।

डी रिडर को रोक पाना मुश्किल

ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को देखकर “परफेक्शन” सबसे पहले जेहन में आता है।

उनका करियर रिकॉर्ड 16-0 और MMA रिकॉर्ड 7-0 का है। उनका फिनिशिंग रेट 87 प्रतिशत है और अभी तक कोई उन्हें कड़ी चुनौती नहीं दे पाया है।

ONE 159 में वो विटाली बिगडैश को सबसे कम समय में फिनिश करने वाले एथलीट बने। उन्होंने रूसी स्टार को पहले राउंड में इनवर्टेड ट्रायंगल चोक लगाकर 3 मिनट 29 सेकंड के समय पर फिनिश किया। इस जीत के साथ उन्होंने अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड किया और 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता।

हालांकि, “द डच नाइट” 2-डिविजन किंग हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वो अपने करियर के चरम समय में प्रवेश कर रहे हैं। 31 वर्षीय स्टार को कोई नहीं हरा पाया है और उनकी पिछली जीत ने साबित किया कि क्यों वो इस समय दुनिया के सबसे बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड MMA स्टार्स में से एक हैं।

टॉड ने रचा इतिहास

ONE में आने के बाद से ही जेनेट “JT” टॉड मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती थीं। अब ONE 159 में आखिरकार मॉय थाई टाइटल को जीतने के बाद वो 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं।

लारा फर्नांडीज के खिलाफ ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की शुरुआत में टॉड ने अपनी विरोधी पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, अगले राउंड्स में स्पैनिश स्टार ने जबरदस्त वापसी की, जिससे मैच का रुख उनकी ओर जाने लगा था।

अंतिम राउंड में टॉड को बताया गया कि वो स्कोरकार्ड्स में पिछड़ रही हैं, जिसके बाद उन्होंने एक चैंपियन जैसा प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त वापसी की।

उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए फाइट का कंट्रोल अपने हाथ में लिया और अंतिम राउंड के समाप्त होने के बाद तीनों जजों ने अमेरिकी स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतकर टॉड ने अपने 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को पूरा किया है। अब 2 खेलों की एथलीट्स ने उन्हें अपना टारगेट बनाया हुआ है इसलिए भविष्य में उन्हें ज्यादा कठिन चुनौतियों का सामना करना है।

झांग हो सकते हैं ONE के अगले युवा सनसनी

बीते शुक्रवार “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान ने #2 रैंक के स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर असलानबेक ज़िक्रीव को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अपने रिकॉर्ड को 16-1-1 पर पहुंचा दिया है।

3 राउंड तक चले मुकाबले में “फाइटिंग रूस्टर” ने अपनी स्पीड और बेहतरीन स्ट्राइक्स की मदद से ज़िक्रीव को झकझोरा और ONE में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

झांग के स्किल सेट से ज्यादा उनकी उम्र आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चीनी एथलीट अभी केवल 18 साल के हैं और प्रोमोशन के अन्य युवा स्टार की तरह वो भी बहुत कम उम्र में ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

“अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की भाई-बहन की जोड़ी और स्मिला “द हरिकेन” संडेल ने 20 से कम की उम्र में वर्ल्ड टाइटल जीता हुआ है और अब झांग भी इस लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं।

ONE 159 में उनकी #2 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ जीत उन्हें टॉप-5 में जगह दिला सकती है इसलिए उनका वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है।

स्ट्रॉवेट डिविजन के उभरते हुए स्टार हैं विलियम्स

“लिल गन” ज़ेलांग झाशी के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कर “मिनी टी” डेनियल विलियम्स ने ना केवल 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीता बल्कि ONE के स्ट्रॉवेट डिविजन में अपनी शानदार लय को भी कायम रखा।

इस समय वो 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। वहीं किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में एकसाथ फाइट करने की काबिलियत उन्हें एक दिलचस्प और खतरनाक एथलीट बना रही है।

ONE 159 में जीत के बाद उन्होंने ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी को ललकारा है। इसके अलावा उन्होंने ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को भी चैलेंज करने की इच्छा जाहिर की है।

उनके शानदार स्किल सेट को देखते हुए उन्हें जल्द ही दोनों में से किसी एक के खिलाफ जल्द ही टाइटल शॉट मिल सकता है।

2022 के ब्रेकआउट स्टार बन सकते हैं सिंसामट

ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू मैच में एक लैजेंड को हराकर 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीतना किसी भी फाइटर के लिए एक बेहद खास लम्हा होगा। वहीं उसके बाद सिंसामट क्लिनमी ने अपने दूसरे मैच में एक उभरते हुए स्टार को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर एक और बोनस जीता है।

ONE 159 से पहले सिंसामट के प्रतिद्वंदी लियाम नोलन लाइटवेट मॉय थाई डिविजन के बड़े स्टार्स में शामिल थे। मगर उनका शानदार सफर तब समाप्त हो गया, जब वो थाई एथलीट के लेफ्ट हुक के प्रभाव से दूसरे राउंड में नॉकआउट हो गए थे।

ये ONE में सिंसामट की लगातार दूसरी नॉकआउट जीत और दूसरा बोनस भी रहा। Venum Training Camp के स्टार ने 2022 का ब्रेकआउट स्टार बनने के दावे को मजबूत कर दिया है।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty