जेनेट टॉड 5 राउंड तक चली फाइट को जीतकर 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनीं

Janet Todd Lara Fernandez ONE159 1920X1280 1 768x511

बीते शुक्रवार से पहले ONE Championship की केवल एक ही एथलीट 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बन पाई थीं। मगर 22 जुलाई को ONE 159: De Ridder vs. Bigdash के को-मेन इवेंट में जेनेट “JT” टॉड ने भी इस उपलब्धि को हासिल कर इतिहास रच दिया है।

ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने स्पेन की लारा फर्नांडीज को हराते हुए ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

पहले राउंड की शुरुआत में टॉड ने अपनी प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाते हुए दमदार पंच और लो किक्स लगाईं। अमेरिकी स्टार की आक्रामकता फर्नांडीज के लिए मुश्किलें पैदा कर रही थी। वहीं “JT” ने हमेशा अपनी ठोड़ी को अपने कंधों के पीछे छुपाए रखा इसलिए उनपर अटैक कर पाना काफी मुश्किल रहा।

टॉड का प्रभुत्व दूसरे राउंड में भी बरकरार रहा, जहां उन्होंने स्पैनिश स्टार के पंचों को राइट हैंड्स से काउंटर किया। दूसरी ओर, फर्नांडीज सफलता प्राप्त नहीं कर पा रही थीं। हालांकि वो किकबॉक्सिंग क्वीन के अटैक से बचने में सफल हो रही थीं, लेकिन अच्छी लय प्राप्त नहीं कर पाईं।

Janet Todd Lara Fernandez ONE159 1920X1280 46

तीसरे राउंड में WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन फर्नांडीज ने ज्यादा आक्रामक रुख अपनाते हुए अटैक किया। उन्होंने टॉड पर दबाव बनाते हुए बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगाए, जिससे अमेरिकी स्टार बैकफुट पर चली गई थीं।

फर्नांडीज का आत्मविश्वास चौथे राउंड में ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आया, पंच और किक्स लगाते हुए उनपर दबाव बनाया। अमेरिकी एथलीट भी फाइट में बनी हुई थीं क्योंकि वो मौका मिलते ही अपनी विरोधी के मूव्स को काउंटर कर रही थीं।

After five rounds of action, Janet Todd left the Circle with the ONE Interim Atomweight Muay Thai World Title.

अंतिम राउंड में फाइट किसी भी ओर जा सकती थी और दोनों एथलीट्स इस बात से वाकिफ थीं। फर्नांडीज ने अपनी लय को कायम रखने की कोशिश की, लेकिन टॉड ने दिखाया कि वो क्यों ONE वर्ल्ड चैंपियन हैं।

टॉड ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्पैनिश फाइटर पर खतरनाक राइट हैंड्स लगाए और फाइट के अंतिम क्षणों में मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ा।

Janet Todd Lara Fernandez ONE159 1920X1280 74

अंत में तीनों जजों ने टॉड के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन घोषित किया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 39-11 का हो गया है और अब लोगों को “JT” और एलिसिया हेलन रोड्रिगेज के ONE एटमवेट मॉय थाई यूनिफिकेशन मैच का इंतज़ार रहेगा।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30