ONE 159 में सिंसामट, गफूरोव, डा सिल्वा ने अपने प्रतिद्वंदियों को धमाकेदार अंदाज में फिनिश किया

Sinsamut Klinmee Liam Nolan ONE159 1920X1280 20 768x512

ONE 159: De Ridder vs. Bigdash के शुरुआती 3 मुकाबलों में जबरदस्त फिनिश देखने को मिले हैं।

शुक्रवार, 22 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला। एक परफेक्ट नॉकआउट, एक ग्राउंड-एंड-पाउंड स्टॉपेज और एक सबमिशन फिनिश देखा गया।

यहां जानिए “द लॉयन सिटी” में हुए ONE 159 के लीड कार्ड में किन एथलीट्स ने जीत दर्ज की है।

सिंसामट ने नोलन को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर चौंकाया

सिंसामट क्लिनमी ने ONE Championship में लाइटवेट मॉय थाई स्पेशलिस्ट लियाम नोलन को हराकर लगातार दूसरी फाइट को नॉकआउट से जीता है।

नोलन ने पहले राउंड में पुश किक्स लगाकर सिंसामट को खुद से दूर रखा और जब थाई पावरहाउस ने करीब आने की कोशिश की, तभी ब्रिटिश स्टार ने क्लिंच करते हुए उन्हें नीचे गिरा दिया। क्लिनमी अपने शॉट्स को लैंड नहीं करवा पा रहे थे, लेकिन नोलन उन्हें हेड किक्स लगाकर निरंतर क्षति पहुंचा रहे थे।

दूसरे राउंड में काफी कुछ बदला हुआ नजर आया। नोलन ने एक और हेड किक लगाने की कोशिश की, मगर सिंसामट ने परफेक्ट टाइमिंग के साथ लेफ्ट हुक लगाकर अपने विरोधी को नीचे गिरा दिया। रेफरी ने दूसरे राउंड में केवल 5 सेकंड बाद मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया।

इस जीत के साथ सिंसामट का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 80-16-3 का हो गया है, जिसने उन्हें लगातार दूसरा 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस दिलाया।

गफूरोव ने सेक्सटन को फिनिश किया

2 बेहतरीन ग्रैपलर्स के बीच हुए लाइटवेट MMA मुकाबले में मरात गफूरोव ने एरियल सेक्सटन को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया है।

पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, सेक्सटन को टेकडाउन करते हुए ग्राउंड फाइटिंग में बढ़त बनाए रखी। इस बीच माउंट पोजिशन में रहते उन्होंने कोस्टा रिकन-कनाडाई एथलीट को एकसाथ कई पंच लगाकर झकझोरा। वहीं साइड कंट्रोल प्राप्त करते हुए उन्होंने सेक्सटन के सिर पर नी स्ट्राइक्स लगाईं।

गफूरोव की आक्रामकता तीसरे राउंड में रंग लाई क्योंकि उन्होंने सेक्सटन पर बॉडी ट्रायंगल लगाते हुए पंचों की बरसात कर दी। इस वजह से राउंड में 4:15 मिनट पर रेफरी को मैच समाप्त करना पड़ा। इस जीत के साथ दागेस्तानी एथलीट का रिकॉर्ड 19-4 का हो गया है।

डा सिल्वा ने जिन के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर दी मात

वालमीर डा सिल्वा और जिन टे हो के मैच से फैंस को धमाकेदार एक्शन की उम्मीद थी और दोनों MMA वेल्टरवेट एथलीट्स ने किसी को निराश घर नहीं लौटाया।

दोनों ने स्ट्राइकिंग की, लेकिन शुरुआती बढ़त ब्राजीलियाई एथलीट ने बनाई। डा सिल्वा ने राइट हैंड्स और लो किक्स लगाकर पहले राउंड में अपने विरोधी को झकझोरा और दूसरे राउंड में भी बढ़त को कायम रखा।

सिल्वा ने अपने दक्षिण कोरियाई विरोधी के किमूरा लॉक से बचते हुए राइट लो किक लगाकर उन्हें नीचे गिराया। “जूनियर” ने अपने विरोधी की खराब हालत को भांपते हुए गिलोटीन चोक लगाकर उन्हें दूसरे राउंड में 4:55 मिनट पर फिनिश किया।

ये डा सिल्वा की ONE में पहली जीत रही और उनका करियर रिकॉर्ड 9-2 का हो गया है।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.