3 हथियार जो विटाली बिगडैश को ONE 159 में रीनियर डी रिडर पर जीत दिलाने में मददगार हो सकते हैं

Aung La N Sang Vitaly Bigdash FULL CIRCLE 1920X1280 2 768x512

विटाली बिगडैश मानते हैं कि वो 2-डिविजन किंग रीनियर डी रिडर को MMA में हराने वाले पहले एथलीट बन सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CeEh2nRM4B7/?hl=en

रूसी स्टार, डी रिडर के अभी तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी हैं और शुक्रवार, 22 जुलाई को ONE 159 में उन्हें ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी होगी।

यहां जानिए बिगडैश के ऐसे 3 खतरनाक हथियारों के बारे में जो उन्हें “द डच नाइट” को हराकर दोबारा मिडलवेट चैंपियन बनने में मददगार साबित हो सकते हैं।

#1 दमदार स्ट्राइकिंग

https://www.instagram.com/p/Ce-Qh3WhQgj/?hl=en

बिगडैश ने अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत कराटे से की थी और उसके बाद बॉक्सिंग और मॉय थाई में भी सफलता पाई। इसलिए उनके स्ट्राइकिंग गेम का मजबूत होना लाजिमी है, जिसे वो डी रिडर की सबसे बड़ी कमजोरी मानते हैं।

Akhmat Fight Team और Tiger Muay Thai टीम के स्टार अपने हाथों से हल्के-फुल्के मूव्स नहीं लगाते, लेकिन उनके पंच इतने खतरनाक होते हैं, जो उनके विरोधी पर हमेशा गहरा प्रभाव छोड़कर जाते हैं।

उन्हें अक्सर आउटसाइड अटैक्स करते हुए कॉम्बिनेशंस लगाते देखा जाता है। उन्हें मजबूत ठोड़ी और जबरदस्त स्टैमिना के लिए जाना जाता है। चूंकि बिगडैश अपने विरोधी की स्ट्राइक्स को कमजोर मानते हैं इसलिए उन्हें पंच लगाने में आसानी हो सकती है।

37 वर्षीय स्टार शायद किक्स का अधिक इस्तेमाल ना करें, जिससे उन्हें डी रिडर के टेकडाउंस से बचने में आसानी होगी, लेकिन वो हाई किक्स के जरिए जरूर अपने प्रतिद्वंदी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

#2 शानदार क्लिंच गेम

Pictures from the fight between Vitaly Bigdash and Fan Rong from ONE: WINTER WARRIORS II

डी रिडर जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और उनका क्लिंच गेम बहुत शानदार है। वहीं बिगडैश ऐसे एथलीट हैं, जिनकी टॉप लेवल की रेसलिंग स्किल्स का अभी तक “द डच नाइट” ने सामना नहीं किया है।

रूसी एथलीट अपने प्रतिद्वंदियों को सर्कल वॉल की तरफ धकेल कर दबाव बनाते हैं और इस दौरान उनकी एल्बोज़ और नी स्ट्राइक्स प्रभावशाली रही हैं।

बिगडैश मानते हैं कि वो शारीरिक ताकत के मामले में डी रिडर से बेहतर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पूर्व मिडलवेट किंग अपने प्रतिद्वंदी के करीब जाकर अटैक कर पाएंगे या नहीं।

अगर बिगडैश अपने प्रतिद्वंदी को अपने शॉट्स से परेशान कर पाए तो उनके पास फाइट को ग्राउंड पर ले जाकर बढ़त बनाने का मौका होगा।

#3 टॉप पोजिशन में रहकर खतरनाक अटैक

https://www.instagram.com/p/CKmE4JGIZ6b/?hl=en

बिगडैश जानते हैं कि डी रिडर टॉप पोजिशन में रहकर बहुत खतरनाक साबित होते आए हैं, लेकिन उनका मानना है कि डिफेंडिंग चैंपियन ने कभी बॉटम पोजिशन में रहकर कुछ खास नहीं किया है।

दूसरी ओर, रूसी एथलीट टॉप पोजिशन में आकर खतरनाक अटैक करते हैं और “द डच नाइट” को बॉटम पोजिशन में लाकर उनकी कड़ी परीक्षा लेना चाहेंगे।

दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के दम पर चैलेंजर खुद को बॉटम पोजिशन में लाने से बचाते हुए दमदार पंच और एल्बोज़ लगा सकते हैं।

डी रिडर ने अभी तक अपनी ब्लैक बेल्ट BJJ स्किल्स से अपने अधिकांश प्रतिद्वंदियों को डोमिनेट किया है, लेकिन बिगडैश का सबमिशन गेम भी बहुत खतरनाक है।

ये उन्हें डिफेंडिंग चैंपियन के अटैक्स से बचाएगा और साथ ही अटैक करने के मौके भी प्रदान करेगा।

बिगडैश का पहला प्लान अपने विरोधी को सबमिशन से फिनिश करना तो नहीं होगा, लेकिन उनके पास कई अलग तरह के सबमिशन मूव्स मौजूद हैं। अगर उनके प्रतिद्वंदी बच निकलने की कोशिश करते हैं, तब उन्हें दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करना भी पसंद है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19