इन 5 कारणों से आपको ONE: Eersel vs. Sadikovic इवेंट जरूर देखना चाहिए

Jarred Brooks Lito Adiwang NEXTGENIII 1920X1280 7 768x511

शुक्रवार, 22 अप्रैल को ONE: Eersel vs. Sadikovic के रूप में ONE Championship एक और धमाकेदार इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

इवेंट में कई टॉप फाइटर्स परफॉर्म करेंगे, जहां वर्ल्ड टाइटल्स और रैंकिंग्स में पहला स्थान दांव पर लगा होगा। इसके अलावा कई फाइटर्स ग्लोबल स्टेज पर खुद को बड़े स्टार के रूप में स्थापित करना चाहेंगे।

इस इवेंट में 4 खेलों से जुड़ी बाउट्स शामिल हैं और फैंस को जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में जिनसे आपको ONE: Eersel vs. Sadikovic इवेंट जरूर देखना चाहिए।

#1 रेगिअन इरसल को मिला एक नया वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर

रेगिअन इरसल चौथी बार अपने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने उतरेंगे, जहां उनकी भिड़ंत जर्मन स्टार आरियन सादिकोविच से होगी और ये मुकाबला बहुत यादगार बन सकता है।

डच-सूरीनामी एथलीट काफी समय से डिविजन के टॉप पर बने हुए हैं, ONE में सभी 6 फाइट्स को जीता है और कुल मिलाकर लगातार 18 मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। मगर “गेम ओवर” की डेब्यू मैच में पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मुस्तफा हैडा के खिलाफ जीत दर्शा रही है कि वो डिफेंडिंग चैंपियन के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

फैंस को इस बाउट में बहुत जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए, जिसमें “द इम्मोर्टल” के आक्रामक स्टाइल की भिड़ंत सादिकोविच के खतरनाक बॉक्सिंग स्टाइल से होगी।

इरसल की रीच (पहुंच) लंबी है इसलिए उनके पंच और लॉन्ग नी स्ट्राइक्स भी खतरनाक रहने वाली हैं, लेकिन उनके चैलेंजर के हाथों में गज़ब की ताकत है और प्रभावशाली नी स्ट्राइक्स उनके स्टाइल को अधिक खतरनाक बनाती है।

कुछ लोग मान सकते हैं कि “द इम्मोर्टल” एक समय पर कमजोर पड़ने लगेंगे, लेकिन वो अपने 2 पिछले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से संतुष्ट नहीं थे और इस बार बेहतर अंदाज में अपनी बेल्ट को डिफेंड करना चाहेंगे।

दूसरी ओर, सादिकोविच के अंदर वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह उन्हें पीछे हटने से रोक रही होगी। 

#2 विमेंस मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए युवा स्टार्स की टक्कर

को-मेन इवेंट में जैकी बुंटान और स्मिला संडेल के पास मौका होगा कि वो सबसे पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचें।

बुंटान का ONE रिकॉर्ड 3-0 का है और पिछले मैचों में उन्होंने अपनी स्किल्स, टाइमिंग और पावर से सभी को प्रभावित किया है।

24 वर्षीय अमेरिकी एथलीट Boxing Works के साथ एक और ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल को जोड़ना चाहती हैं, जहां एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन जेनेट टॉड पहले से मौजूद हैं।

वहीं स्मिला ने फरवरी में अपने डेब्यू मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए डियांड्रा मार्टिन को तीसरे राउंड में फिनिश किया था।

हालांकि, 17 वर्षीय स्टार सर्कल से बाहरी दुनिया में शर्मीले स्वभाव वाली हैं, लेकिन उनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और अक्सर अपनी विरोधी पर निरंतर दबाव बनाए रखते हुए जीत दर्ज करती हैं।

इस जीत के साथ संडेल, ONE इतिहास की सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बन सकती हैं और वो ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

24 वर्षीय बुंटान मानती हैं कि फाइट नाइट में वो अपनी युवा प्रतिद्वंदी पर भारी पड़ेंगी, लेकिन संडेल इस बात से सहमत नहीं हैं और 5 राउंड्स तक अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगी।

#3 वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए टॉप स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स आमने-सामने होंगे

रैंकिंग्स में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद बोकांग मासूनयाने और जैरेड ब्रूक्स के मध्य होने वाले मुकाबले का विजेता ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ का अगला चैलेंजर होगा।

दोनों मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स का ONE रिकॉर्ड अभी 2-0 का है, जिनमें उन्होंने फिनिश करने के साथ कड़े मुकाबलों में भी अपने विरोधियों को मात दी है।

दोनों रेसलिंग स्पेशलिस्ट्स एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन इस वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर बाउट से पूर्व दोनों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

ब्रूक्स को टॉप लेवल पर परफॉर्म करने का ज्यादा अनुभव है, वहीं “लिटल जायंट” का स्टाइल खतरनाक है और 8-0 के रिकॉर्ड के साथ अभी तक अपराजित हैं।

फाइट में दांव पर लगा वर्ल्ड टाइटल शॉट और उनकी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स इस ओर संकेत दे रही हैं कि फैंस को उनसे बहुत धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

#4 सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में युवा स्टार की भिड़ंत लैजेंड से होगी

ONE X में सबमिशन ग्रैपलिंग की वापसी के बाद फैंस अन्य ग्राउंड स्पेशलिस्ट्स को भी इस तरह के मैचों में भिड़ते देखना चाहते हैं।

अगले शुक्रवार 5 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची अपने डेब्यू मैच में जापानी आइकॉन मासाकाज़ू इमानारी से भिड़ेंगे, जिसमें 12 मिनट का एक राउंड होगा।

25 वर्षीय मुसुमेची इस समय गी और नो-गी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और वो नई जनरेशन के टॉप ग्रैपलर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने ग्रैपलिंग वर्ल्ड में धमाल मचा दिया है।

दूसरी ओर, 46 वर्षीय इमानारी अभी तक MMA और ग्रैपलिंग मैचों में दुनिया के टॉप एथलीट्स का सामना कर चुके हैं और अपने लंबे करियर में उन्होंने ढेरों उपलब्धियां हासिल की हैं।

फैंस भी जानने के इच्छुक होंगे कि 2 अलग पीढ़ियों के एथलीट्स में से कौन बेहतर साबित होगा।

#5 डिमिट्रियस जॉनसन के शिष्य की वापसी

जेम्स यांग MMA लैजेंड डिमिट्रियस जॉनसन के साथ ट्रेनिंग करते हैं और उनसे फेदरवेट डिविजन में सभी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

“माइटी माउस” ने यांग की काफी तारीफ की है और मानते हैं कि AMC Pankration टीम के स्टार ONE Championship पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

डेब्यू मैच में रोल रोसौरो पर बड़ी जीत के बाद अब किआनू सूबा के रूप में उन्हें एक और अनुभवी एथलीट के खिलाफ मैच मिला है।

मलेशियाई स्टार की स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग स्किल्स अच्छी हैं, जो यांग की कड़ी परीक्षा ले रही होंगी। उन्हें सर्कल में फाइट का ज्यादा अनुभव है।

अगर यांग को सूबा पर जीत मिली तो अगले मैचों में उन्हें डिविजन के टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ मैच मिल सकते हैं, लेकिन सूबा के लिए भी जीत महत्वपूर्ण है, जो हार के दौर को भुलाते हुए जीत की लय वापस पाना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty