ONE X में होने वाले सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

Reinier De Ridder Kiamrian Abbasov FULL CIRCLE 1920X1280 66 768x512

ONE Championship मार्शल आर्ट्स के सभी रूपों का एक उत्सव है और ONE को अपने इवेंट्स में मार्शल आर्ट्स की विभिन्न शैलियों जैसे किकबॉक्सिंग, मॉय थाई और MMA का प्रदर्शन करने पर गर्व की अनुभूति होती है।

कुछ ऐसा ही शानदार प्रदर्शन शनिवार, 26 मार्च को देखने को मिलेगा, जब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा अपने 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ONE X का आयोजन किया जाएगा।

फैंस को इस ऐतिहासिक इवेंट से धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए। दूसरी ओर, ये इवेंट इसलिए भी खास होगा क्योंकि 2018 के बाद ONE में पहली बार हाई लेवल के सबमिशन ग्रैपलिंग मैच भी देखने को मिलेंगे।

रीनियर डी रिडर का आंद्रे गल्वाओ को चैलेंज

ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर ONE X: पार्ट I में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु लैजेंड आंद्रे गल्वाओ का सामना करेंगे।

डी रिडर अभी तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपराजित रहे हैं, उनका रिकॉर्ड 15-0 का है और इस दौरान उन्होंने अपने 3 मैचों को नॉकआउट और 10 को सबमिशन से जीता है। ONE: FULL CIRCLE में हुए अपने हालिया मुकाबले में उन्होंने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन अबासोव को आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर सबमिशन से हराया है।

एक तरफ डी रिडर MMA के खतरनाक एथलीट बने रहे हैं, दूसरी ओर गल्वाओ एक दशक से भी ज्यादा समय से दुनिया के टॉप ग्रैपलिंग कॉम्पिटिशन में अच्छा करते आ रहे हैं। गल्वाओ 4-डिग्री BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर, कई बार पैन-अमेरिकन और ADCC चैंपियन रहे हैं। अब वो ONE X: पार्ट I में अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

डेनियल केली की भिड़ंत मेई यामागुची से होगी

कार्ड में उभरती हुई BJJ स्टार डेनियल केली भी शामिल हैं, जो अपने ONE Championship डेब्यू में जापानी MMA सुपरस्टार मेई यामागुची का सामना करेंगी।

केली, BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और न्यू जर्सी में स्थित Silver Fox Brazilian Jiu-Jitsu में ट्रेनिंग करती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ग्रैपलिंग कॉम्पिटिशंस जीते हैं, जिनमें उनकी सोफिया अमारांटे और सिंथिया काल्वियो जैसी बड़ी सुपरस्टार एथलीट्स के खिलाफ जीत भी शामिल हैं।

यामागुची भी BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और इन्हीं शानदार स्किल्स की मदद से उन्होंने MMA में सफलता पाई है।

इसके अलावा जापानी फाइटर DEEP Jewels चैंपियन, 2 बार की पूर्व ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर भी रही हैं और उन्होंने दोनों मौकों पर मौजूदा चैंपियन एंजेला ली की स्किल्स की कड़ी परीक्षा ली थी।

ONE Championship के सबमिशन ग्रैपलिंग नियम

Japanese MMA fighter Mei Yamaguchi submits Laura Balin

मैचों में 12 मिनट का एक ही राउंड होगा, जिसमें कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। फाइट केवल सबमिशन फॉर्मेट पर आधारित होगी, जिसमें कोई एथलीट टैपआउट, वर्बल टैपआउट या फिर किसी खतरे की वजह से रेफरी द्वारा स्टॉपेज की घोषणा से जीत दर्ज कर सकता है।

फाइट के दौरान एथलीट्स थ्रो लगा सकते हैं, टेकडाउन करने के अलावा स्टैंडिंग और ग्राउंड सबमिशन मूव्स भी लगा सकते हैं।

अगर 12 मिनट का राउंड के समाप्त होने से पहले कोई सबमिशन नहीं लग पाया तो मैच को ड्रॉ घोषित किया जाएगा।

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21