ONE: BIG BANG के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Three-time Kickboxing World Champion Marat Grigorian trains on the heavybag

ONE: BIG BANG अब दूर नहीं हैं और ऐसे कई कारण हैं कि क्यों फैंस को इस इवेंट को जरूर देखना चाहिए।

मेन इवेंट में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

मेन इवेंट मैच के अलावा कार्ड में कई बड़े नाम भी शामिल हैं और ग्लोबल स्टेज पर कुछ उभरते हुए स्टार्स भी जीत दर्ज करने का प्रयास करते नजर आएंगे।

ONE: BIG BANG के उन 3 मैचों के बारे में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

मरात ग्रिगोरियन Vs. इवान कोंद्रातेव

201204 SG MU 1920x1080px GrigorianVSKondratev.jpg

मरात ग्रिगोरियन को दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड फोर पाउंड किकबॉक्सर्स में से एक माना जाता है। यही चीज उनके ONE Super Series डेब्यू को खास बना रही है, जहां उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

3 बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अपने दमदार शॉट्स से मैच को फिनिश करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इवान कोंद्रातेव भी उन शॉट्स को झेलने के लिए तैयार हैं।

रूस में किकबॉक्सिंग के मास्टर कोंद्रातेव बॉक्सिंग में कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं और उन्हें करीब से पंच लगाना बहुत पसंद है।

एक तरफ ग्रिगोरियन का स्टाइल आक्रामक है और फ्रंट-फुट पर रहकर स्ट्राइक्स लगाते हैं, दूसरी ओर रूसी एथलीट भी मूव्स को काउंटर करना अच्छे से जानते हैं। इसलिए इस मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।



कोयोमी मत्सुशीमा Vs. गैरी टोनन

koyomi matsushima vs garry tonon one championship trailer.jpg

को-मेन इवेंट में #3 रैंक के कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा और #5 रैंक के कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के बीच फेदरवेट कॉन्टेस्ट होगा और विजेता को ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिल सकता है।

मत्सुशीमा इससे पहले भी वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन पिछले अगस्त में उस समय रहे चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” के खिलाफ उन्हें हार मिली। उन्होंने फरवरी में “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग को हराकर जीत की लय में वापसी की थी।

जापानी स्टार ने उस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में कई अलग-अलग तरह के मूव्स से बढ़त बनाई और अब टॉप लेवल के ग्रैपलर के खिलाफ भी उन्हें उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

टोनन जरूर ग्राउंड गेम में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे, ग्राउंड एंड पाउंड अटैक या सबमिशन भी लगाने का प्रयास करेंगे। दूसरी ओर मत्सुशीमा अपने फुटवर्क, पंचों की ताकत और रेसलिंग गेम पर निर्भर रहने वाले हैं।

अमेरिकी एथलीट इसे एक चुनौती के रूप में देख रहे हैं, जिसे उन्हे पार करना है और वो जानते हैं कि उनका एक दमदार शॉट मैच का रुख बदल सकता है। ठीक उसी तरह जिस तरह उन्होंने योशिकी नाकाहारा के खिलाफ 55 सेकंड में नॉकआउट जीत दर्ज कर किया था।

इस फेदरवेट कॉन्टेस्ट की भविष्यवाणी करना भी बेहद कठिन है।

बोकांग मासूनयाने Vs रेने कैटलन

Bokang Rene Catalan ONE Big Bang.jpg

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर रेने “द चैलेंजर” कैटलन ग्लोबल स्टेज के उभरते हुए स्टार्स में से एक रहे हैं। चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के हाथों मिली हार से संभव ही उन्हें ONE: BIG BANG में और भी अच्छा प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिला होगा।

वर्ल्ड टाइटल मैच में हार से पहले कैटलन ने लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज की थी, जिनमें उनकी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन योशिताका “नोबिता” नाइटो के खिलाफ जीत भी शामिल रही। लेकिन बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने का मानना है उनकी स्किल्स उन्हें टॉप पर पहुंचाने में सक्षम हैं।

दक्षिण अफ्रीकी स्टार एक वर्ल्ड-क्लास रेसलर हैं और अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।

उन्हें कैटलन की बेहतरीन स्ट्राइकिंग से पार पाना होगा, लेकिन मासूनयाने भी निडर होकर रिंग में उतरते हैं। एमेच्योर और प्रोफेशनल लेवल पर उन्हें अभी तक हार नहीं मिली है इसलिए उनका आत्मविश्वास जरूर सातवें आसमान पर होगा।

कैटलन के शरीर को भी क्षति पहुंचाना आसान नहीं है और उनका सामना अब “लिटल जायंट” से होगा और दोनों ही वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: BIG BANG को मिस नहीं करना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400