अगले महीने ONE: BIG BANG में होगा ऋतु फोगाट का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच

Matshima Grigorian Tonon ONE Big Bang 1200X800 768x512

ONE Championship अब साल 2020 के आखिरी महीने की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने के लिए तैयार है।

अगला इवेंट ONE: BIG BANG है, जिसका आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा और मेन इवेंट में वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

शुक्रवार, 4 दिसंबर को ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को डच स्टार मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

मेन इवेंट मैच चाहे सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला मैच हो, लेकिन कार्ड में कई अन्य टॉप कंटेंडर्स भाग ले रहे हैं, कुछ स्टार्स का प्रोमोशनल डेब्यू भी देखने को मिलेगा और विमेंस एथलीट्स भी 2021 में होने वाली ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह बनाने का प्रयास करेंगी।

Koyomi Matsushima celebrates his win against Kim Jae Woong ONE WARRIOR'S CODE

को-मेन इवेंट में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और #3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा जीत प्राप्त कर चैंपियनशिप मैच हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मत्सुशीमा का रिकॉर्ड 12-4 का है और उनके ONE के सफर की शुरुआत काफी अच्छी रही। सितंबर 2018 में उन्होंने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव को नॉकआउट किया और उसके बाद जून 2019 में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

2 महीने बाद उन्हें उस समय फेदरवेट चैंपियन रहे मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के खिलाफ हार मिली। लेकिन इस साल फरवरी में उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी कर “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग को नॉकआउट किया।

जापानी स्टार की ग्रैपलिंग स्किल्स की अगले मैच में गैरी “द लॉयन किलर” टोनन कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

Garry Tonon DC 3094.jpg

टोनन का नाम सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स और सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में गिना जाता है।

Danaher Death Squad के सदस्य का रिकॉर्ड 64-23 का है और कई बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं।

टोनन ने कड़ी ट्रेनिंग कर अपनी स्किल्स में सुधार किया और मार्च 2018 में अपने गेम में बड़ा बदलाव कर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने का फैसला लिया।

उसके बाद सर्कल में उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है, जिनमें मई 2019 में योशिकी नाकाहारा के खिलाफ 55 सेकंड में आई जीत भी शामिल है। इसी जीत ने उन्हें फेदरवेट डिविजन में #5 रैंक का कंटेंडर भी बनाया।

4 दिसंबर को टोनन का सामना अभी तक के अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंदी से होगा, लेकिन इस जीत के साथ वो थान ली को ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने के करीब पहुंच जाएंगे।

को-मेन इवेंट के जबरदस्त मैच के अलावा ONE: BIG BANG में टॉप कंटेंडर्स की भिड़ंत भी देखने को मिलेगी। #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड का सामना #3 रैंक के कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव से होगा।

शो में इसके अलावा मरात ग्रिगोरियन, अमीर अलीअकबरी, इस्लाम अबासोव और इवान कोंद्रातेव अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे हैं।

अंत में अपराजित रेसलिंग स्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट फिलीपींस की जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन” टोरेस को हराकर ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

प्रोमोशन ने ONE: INSIDE THE MATRIX की कामयाबी के बाद ONE: BIG BANG के लिए सिंगापुर की सरकार के साथ मिलकर लाइव इवेंट्स की वापसी का प्लान तैयार किया है।

ONE: BIG BANG में “सुपरफैन” टिकट खरीदने वाले 250 लोगों को इवेंट लाइव देखने का मौका मिलेगा और हर एक टिकट की कीमत 188 सिंगापुर डॉलर होगी। टिकट की खरीद करने वाले फैंस को आरामदायक सीट, सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाएगा और 80 सिंगापुर डॉलर की ONE मर्चेंडाइज़ भी मिलेगी।

ये ऑफर सीमित समय तक है और आप ticketmaster.sg पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

Ritu Phogat fights Nou Srey Pov in a mixed martial arts battle at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE: BIG BANG का पूरा कार्ड

  • रोमन क्रीकलिआ vs. मुरात आयगुन (ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • कोयोमी मत्सुशीमा vs. गैरी टोनन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • मरात ग्रिगोरियन vs. इवान कोंद्रातेव (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • काइरत अख्मेतोव vs. डैनी किंगड (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • अमीर अलीअकबरी vs. इस्लाम अबासोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • ऋतु फोगाट vs. जोमारी टोरेस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: नोंग-ओ vs रोडलैक, क्रीकलिआ vs आयगुन दिसंबर में होने वाले शोज को हेडलाइन करेंगे

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.