कैटलन की चुनौती के लिए तैयार हैं मासूनयाने: ‘नए अफ्रीकी स्टार से सभी को सावधान हो जाना चाहिए’

Bokang Masunyane defeats Ryuto Sawada at ONE MARK OF GREATNESS DC 1261 768x512

बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने का मानना है कि वो स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक हैं और शुक्रवार, 4 दिसंबर को रेने “द चैलेंजर” कैटलन के खिलाफ उनके पास खुद को टॉप लेवल का एथलीट साबित करने का मौका होगा।

दक्षिण अफ्रीकी स्टार ONE: BIG BANG में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को हराकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं।

मासूनयाने ने कहा, “मैं हमेशा कहता आया हूं कि मुझे बेस्ट एथलीट्स का सामना करना है और कैटलन डिविजन के टॉप 3 एथलीट्स में से एक हैं।”

“उनके पास काफी अनुभव है और उन्हें हराना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि के समान होगा और मैं वर्ल्ड टाइटल मैच प्राप्त करने के एक कदम करीब पहुंच सकता हूं।”


जोहानसबर्ग निवासी एथलीट ने दिसंबर 2019 में ONE: MARK OF GREATNESS में ग्लोबल स्टेज पर एंट्री ली थी। जहां उन्हें रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

सवाडा अभी तक लगातार 3 सबमिशन जीत हासिल कर चुके हैं – 2 रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में और एक ONE Championship रोस्टर में आने के बाद अपने डेब्यू मैच में। “लिटल जायंट” को उस मैच में एकतरफा अंदाज में जीत मिली थी।

“ड्रैगन बॉय” के खिलाफ मासूनयाने की जीत ने काफी फैंस को चौंका दिया था क्योंकि लोगों ने उन्हें इससे पहले रिंग में उतरते नहीं देखा था।

मासूनयाने ने कहा, “वो मेरे सबसे कठिन मुकाबलों में से एक रहा। एशियाई एथलीट्स का स्टैंड-अप गेम आमतौर पर बेहतरीन होता है और सवाडा के ग्राउंड गेम ने भी मुझे चौंका दिया था, लेकिन मेरे स्किल सेट ने मुझे जीत दर्ज करने में मदद की।”

“मैं अपने डिविजन के हर एक एथलीट का सम्मान करता हूं और मुझे हराना आसान नहीं है। डेब्यू मैच में जीत दर्ज कर अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया था। जो भी मेरे सामने आएगा उसे कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।”



अगले मैच में कैटलन संभव ही उनकी कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

“द चैलेंजर” अभी तक स्ट्रॉवेट डिविजन के कई टॉप एथलीट्स का सामना कर चुके हैं जिनमें जोशुआ “द पैशन” पैचीओ, एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा, योशिताका “नोबिता” नाइटो और डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक यानी 4 वर्ल्ड चैंपियंस भी शामिल हैं।

मासूनयाने को अपने प्रतिद्वंदी के रिकॉर्ड को देख कोई घबराहट नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, “ये कैटलन का दुर्भाग्य है कि उनका सामना मुझसे हो रहा है, मुझे केवल उन्हें हराकर चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के करीब पहुंचना है।”

“उनकी स्किल्स अच्छी हैं लेकिन सच कहूं तो मुझे अपने प्रतिद्वंदियों से कभी डर नहीं लगा। मैंने उनके मैचों की वीडियो देख उनकी ताकत के बारे में पता लगाया और अभी तक कैटलन ही नहीं बल्कि मुझे किसी के खिलाफ मैच को लेकरडर का अहसास नहीं हुआ।

“मुझे लगता है कि मैं एक अलग दर्जे का एथलीट हूं और मैं अपनी राह पर आगे बढ़ते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनने वाला हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन उनका सामना अभी तक मेरे जैसे एथलीट से नहीं हुआ है और मैं उन्हें आखिरी समय तक क्षति पहुंचाता रहूंगा।”

मासूनयाने को खुद पर भरोसा है, उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 7-0 का है और एमेच्योर लेवल पर भी अपराजित रहे थे।

कैटलन किसी के लिए आसान शिकार नहीं हैं लेकिन #3 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर के पास एक ऐसी चीज है जिसे “लिटल जायंट” हासिल करना चाहते हैं। वो है ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह बनाना।

रेसलिंग स्पेशलिस्ट सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से जीत दर्ज कर ही बाहर निकलना चाहेंगे, इसी के साथ उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।

मासूनयाने ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि कैटलन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि मुझे हराने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। मैं इस मैच में खुद को हारता हुआ बिल्कुल भी नहीं देख रहा हूं।”

“मैं हार नहीं मानने वाला क्योंकि मैं जानता हूं कि मुझे आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन बनना है। अफ्रीकी स्टार से अब सभी को सावधान हो जाना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: मत्सुशीमा के खिलाफ अपने शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सफर को जारी रखना चाहते हैं टोनन

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.