मंसूर मलाचिएव का कहना है कि वो वर्ल्ड टाइटल के मौके से केवल एक जीत दूर – ‘बेल्ट के लिए लड़ने का हकदार हूं’

Mansur Malachiev Yosuke Saruta ONE Fight Night 19 71 scaled

मंसूर मलाचिएव की नजरें ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप पर टिकी हैं, लेकिन कोई उनके रास्ते में खड़ा है।

रूसी स्टार इस शनिवार, 5 अक्टूबर को ONE Fight Night 25: Nicolas vs. Eersel II के एक निर्णायक मुकाबले में #2 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने से भिड़ेंगे और बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाला ये मैच अगले वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर का चुनाव कर सकता है।

मलाचिएव अपने ट्रेनिंग कैंप के आखिरी चरण में हैं। 32 वर्षीय फाइटर ने स्वीकार किया कि उन्हें इस बात की ज्यादा चिंता नहीं है कि दक्षिण अफ्रीकी धुरंधर कैसी चुनौती पेश करेंगे।

#5 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर ने onefc.com को बताया:

“सच कहूं तो मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। लेकिन मैं उन एथलीट का सामना करके बहुत खुश हूं, जो डिविजन में नंबर दो पर हैं क्योंकि इस तरह की फाइट मुझे टाइटल हासिल करने के अपने सपने के करीब ले जाती है।”

बेशक, मलाचिएव जानते हैं कि “लिटल जायंट” कई बार के अफ्रीकी रेसलिंग चैंपियन और एक विस्फोटक टेकडाउन आर्टिस्ट हैं, जो अपने प्रोफेशनल MMA करियर में केवल एक बार हारे हैं।

फिर भी उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स है। और भले ही अगर ये एक रेसलिंग मैच होता तो उन्हें विश्वास है कि उनकी दागेस्तानी रेसलिंग और ग्रैपलिंग अटैक उनसे बेहतर हैं।

रूसी एथलीट ने कहा:

“उनकी ताकत उनकी शक्तिशाली रेसलिंग है, लेकिन मुझे यकीन है कि वो मुझे अन्य पहलुओं में आश्चर्यचकित कर सकते हैं। MMA हमेशा अप्रत्याशित चीजों से भरा होता है और कुछ भी उम्मीद की जा सकती है। मुझे यकीन है कि मैं रेसलिंग और स्टैंड-अप (फाइटिंग) दोनों में अपने प्रतिद्वंदी से बेहतर होऊंगा।”

चाहे कुछ भी हो, मलाचिएव का ध्यान बस जीतने पर है। और वो जानते हैं कि मासूनयाने के खिलाफ यहां एक मजबूत प्रदर्शन उन्हें गोल्डन बेल्ट के अवसर की ओर ले जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा:

“मुझे फाइट से पहले ज्यादा बात करना पसंद नहीं है, लेकिन मैं इस फाइट को जीतने के लिए सब कुछ करूंगा। मेरे लिए उन्हें जल्दी फिनिश करना महत्वपूर्ण नहीं है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये मुकाबला जीतना है और साबित करना है कि मैं सर्वश्रेष्ठ हूं।

“जीत के बाद मैं बेल्ट के लिए लड़ने का हकदार हूं और ये उचित होगा क्योंकि बोकांग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं।”

मंसूर मलाचिएव ‘असली चैंपियन’ जैरेड ब्रूक्स का सामना करना चाहते हैं

भले ही ONE Fight Night 25 में बोकांग मासूनयाने पर जीत मंसूर मलाचिएव को वर्ल्ड टाइटल का रास्ता खोल सकती है, लेकिन ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप की तस्वीर इतनी आसान नहीं है।

मौजूदा चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ चोट के कारण एक्शन से दूर हैं, जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ने पिछले अगस्त में गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट पर एक दमदार सबमिशन जीत के साथ अंतरिम बेल्ट को अपने नाम किया।

उस जीत ने ब्रूक्स को एक वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच दिलाया, लेकिन पैचीओ के अनिश्चित काल के लिए बाहर होने से अमेरिकी स्टार संभावित रूप से इस बीच अपने अंतरिम ताज का बचाव कर सकते हैं।

ऐसी स्थिति में मलाचिएव, ब्रूक्स को डिविजन के सच्चे वर्ल्ड चैंपियन के रूप में देखते हैं और इसी कारण से वो पहले उनका सामना करना चाहेंगे और फिर उन्हें हराने वाले एकमात्र व्यक्ति पैचीओ से बदला लेना पसंद करेंगे।

रूसी स्टार ने कहा:

“मुझे लगता है कि ब्रूक्स ही असली चैंपियन हैं, पैचीओ नहीं। इसलिए मैं उनसे सबसे ज्यादा फाइट करना चाहता हूं।

“उनका मजबूत पक्ष उनकी रेसलिंग है। बेशक, आप उनके स्टैंड-अप गेम को भी कम नहीं आंक सकते क्योंकि उन्होंने दिखाया है कि वो सभी पहलुओं में अच्छे हैं, स्टैंड-अप और रेसलिंग दोनों में। लेकिन मुझे यकीन है कि मेरे पास कई क्षेत्रों में बढ़त है और जब हम लड़ेंगे तो मैं बेहतर होऊंगा। मुझे यकीन है कि ये फैंस के लिए एक बहुत ही मनोरंजक फाइट होगी।”

ब्रूक्स कभी भी अपने संभावित विरोधियों का अपमान और आलोचना करने से नहीं कतराते हैं और इस मामले में मलाचिएव भी उनसे कम नहीं हैं।

रूसी एथलीट का कहना है कि एक दिन ब्रूक्स को उनकी बेकार बातों का भुगतान करना पड़ेगा:

“मेरी राय में सोशल मीडिया पर हमारे द्वारा बोले गए कड़े शब्दों को देखते हुए ब्रूक्स कभी भी मेरे कौशल की बहुत प्रशंसा नहीं करेंगे। उनकी सबसे बड़ी गलती ये है कि वो बहुत अधिक बोलते हैं। एक दिन मैं उन्हें ये साबित कर दूंगा कि वो गलत हैं और वो सिर्फ एक बड़बोले हैं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)