ONE Fight Night 25 में शामिल हुए मासूनयाने vs. मलाचिएव, कोंगथोरानी vs. खलीलोव मुकाबले

Bokang Masunyane Keito Yamakita ONE 165 26 scaled

ONE Fight Night 25: Nicolas vs. Eersel II ने आकार लेना शुरू कर दिया है और चार दावेदारों को इस कार्ड में शामिल किया गया है।

अलेक्सिस निकोलस और रेगिअन इरसल के बीच एक दिलचस्प ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल रीमैच से हेडलाइन कर रहा ये इवेंट शनिवार, 5 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी स्टेडियम से प्रसारित होगा।

इन फाइट्स में से एक में दो रोमांचक स्ट्राइकर्स ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि वे फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक हैं। पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई खतरनाक रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट “सामिंगप्री” तगीर खलीलोव से भिड़ेंगे।

अपने ताकतवर पंच और सटीक तकनीक के लिए प्रसिद्ध कोंगथोरानी ने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने दस में से आठ मुकाबलों में जीत हासिल कर ONE Championship के साथ छह अंकों की धनराशि का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और ONE के ग्लोबल रोस्टर में स्थान बनाया।

उस दौरान उन्होंने अविश्वसनीय सात जीतों का सिलसिला कायम किया था, लेकिन 27 वर्षीय स्टार हाल ही में मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ जजों के निर्णय से हार गए थे।

कोंगथोरानी को अब वापसी करने और अपनी जबरदस्त बढ़त फिर से शुरू करने की उम्मीद है, लेकिन खलीलोव के खिलाफ उन्हें एक कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा।

खतरनाक फिनिशिंग वाले स्ट्राइकर “सामिंगप्री” ने ONE में सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स से मुकाबला किया है, जिसमें सुपरलैक और लंबे समय के ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन शामिल हैं।

अपने आगामी प्रतिद्वंदी की तरह खलीलोव एक कठिन हार के बाद इस प्रतियोगिता में प्रवेश करेंगे, लेकिन वो जानते हैं कि ONE Fight Night 25 में एक मजबूत प्रदर्शन उन्हें टॉप-5 कंटेंडर्स में से एक बना सकता है।

इसके अलावा इस कार्ड में टॉप-5 स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने और मंसूर मलाचिएव एक निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

डिविजन में #2 स्थान पर बने हुए दक्षिण अफ्रीका के मासूनयाने अपने करियर में सिर्फ एक बार हारे हैं और वो हार उन्हें मौजूदा अंतरिम चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ मिली थी।

अनडिस्प्यूटेड गोल्डन बेल्ट के लिए ब्रूक्स का सामना भविष्य में ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ से होने की उम्मीद है और मासूनयाने खुद को अगले चैलेंजर के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

अपने दाहिने हाथ में चौंकाने वाली ताकत वाले एक विस्फोटक रेसलर “लिटल जायंट” अब दागेस्तानी धुरंधर के खिलाफ एक रोमांचक चुनौती के लिए तैयार हैं।

दक्षिण अफ्रीकी एथलीट की तरह मलाचिएव के करियर की एकमात्र हार ONE में स्ट्रॉवेट MMA टाइटल विजेता के खिलाफ आई थी, जब वो पिछले अक्टूबर में आयोजित हुए ONE Fight Night 15 में पैचीओ के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में जजों के निर्णय से हार गए थे।

इसके बाद वो पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन योसूके सारूटा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ शीर्ष फॉर्म में लौटे और अपनी गोल्डन बेल्ट की चाह को जीवित रखा एवं डिविजनल रैंकिंग में #5वां का स्थान अर्जित किया।

यदि वो 5 अक्टूबर को अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल कर पाते हैं तो मलाचिएव संभावित वर्ल्ड टाइटल मौके के लिए खुद को अच्छी स्थिति में पाएंगे।

उनकी विशिष्ट टेकडाउन और ग्रैपलिंग क्षमता को देखते हुए रूसी एथलीट और मासूनयाने खतरनाक तरीके से एक-दूसरे का सामना करेंगे, जिससे फैंस को एक शानदार फाइट की उम्मीद होगी।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.