ONE: BIG BANG से बोकांग मासूनयाने vs रेने कैटलन मैच को जोड़ा गया

Bokang Masunyane fights Rene Catalan at ONE: BIG BANG

ONE Championship द्वारा शुक्रवार, 4 दिसंबर को होने वाले इवेंट में आखिरी समय में बड़ा बदलाव हुआ है।

ONE: BIG BANG में काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव और डैनी “द किंग” किंगड का सामना सामना होना था लेकिन Team Lakay के स्टार को COVID-19 पॉज़िटिव पाए जाने की वजह से मैच को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस मैच की जगह स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच होगा, जिसमें अपराजित दक्षिण अफ्रीकी स्टार बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने का सामना #3 रैंक के कंटेंडर रेने “द चैलेंजर” कैटलन से होगा।

Bokang “Little Giant” Masunyane drops ground strikes on Ryuto Sawada

जोहनिसबर्ग निवासी मासूनयाने ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत में लगातार 6 जीत दर्ज की थीं।

पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपना ONE डेब्यू किया और रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा को हराकर फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे। दक्षिण अफ्रीकी स्टार ने अपने रेसलिंग गेम, ताकत और अनोखे मूव्स का इस्तेमाल कर जापानी एथलीट के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

अब मासूनयाने का सामना पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर से होगा और उनके प्रतिद्वंदी को काफी ज्यादा अनुभव प्राप्त है। एक बड़ी जीत “लिटल जायंट” को ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश दिला सकती है।

Wushu World Champion Rene Catalan throws a left hook

लेकिन “द चैलेंजर” भी किसी का आसान शिकार नहीं बनना चाहेंगे।

41 वर्षीय वुशु वर्ल्ड चैंपियन ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की खराब शुरुआत के बाद अब जीत की लय प्राप्त की।

लगातार 6 मैचों में आई जीत के दौरान वो पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन और #2 रैंक के कंटेंडर योशिताका “नोबिता” नाइटो को फिनिश करने वाले पहले एथलीट बने।

इस जीत के बाद उन्हें ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिला लेकिन कैटलन, चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को हराने में नाकाम रहे।

फिलीपीनो एथलीट अभी भी ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं और 4 दिसंबर को मासूनयाने को हराकर वो वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में दोबारा शामिल हो सकते हैं।

Bokang Rene Catalan ONE Big Bang.jpg

ONE: BIG BANG के लाइव अपडेट्स पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहें।

ये भी पढ़ें: ONE लाइट हेवीवेट डिविजन के 4 सबसे यादगार मुकाबले

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.