ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के 4 सबसे यादगार मुकाबले

Roman-Kryklia-defeats-Tarik-Khbabez-at-ONE-AGE-OF-DRAGONS

ONE Super Series में किकबॉक्सिंग के इतिहास के कई सबसे दिलचस्प मैच देखने को मिले हैं और जल्द ही एक धमाकेदार लाइट हेवीवेट मैच इस लिस्ट से जुड़ सकता है।

शुक्रवार, 4 दिसंबर को ONE: BIG BANG में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

इससे पहले ये मैच शुरू हो यहां आप देख सकते हैं ONE Super Series लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के 4 सबसे यादगार मुकाबले।

#1 तारिक खबाबेज़ Vs. आंद्रेई स्टोइका

मार्च 2019 में हुए ONE: REIGN OF VALOR में तारिक “द टैंक” खबाबेज़ और आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका की भिड़ंत हुई, जो ONE Super Series इतिहास के सबसे दिलचस्प किकबॉक्सिंग मुकाबलों में से एक साबित हुआ।

पहले राउंड में स्टोइका ने अपनी रीच (पहुंच) का फायदा उठाया और इस बीच खबाबेज़ के शॉट्स के प्रभाव को भी झेलते रहे। रोमानियाई एथलीट ने इस दौरान एक खतरनाक अपरकट लगाते हुए मैट पर भी गिरा दिया था।

लेकिन जैसे ही खबाबेज़ स्टैंड-अप गेम में वापस आए, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर बॉडी शॉट्स और अपरकट्स से प्रहार करना शुरू कर दिया।

स्टोइका को मजबूरन डिफेंसिव गेम अपनाना पड़ा। हालांकि, वो आखिरी राउंड के अंत तक खुद को नॉकआउट होने से बचाने में सफल रहे, लेकिन खबाबेज़ की आक्रामकता को देख तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

#2 आंद्रेई स्टोइका Vs. इब्राहिम एल बूनी

खबाबेज़ के खिलाफ हार के बाद ONE: ROOTS OF HONOR में स्टोइका को “मिस्टर कूल” इब्राहिम एल बूनी के खिलाफ जीत की लय में वापस आने का अवसर मिला।

एल बूनी को भी इससे पहले खबाबेज़ के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी इसलिए वो खुद वापसी के मौके की तलाश में थे। आक्रामक लाइट हेवीवेट स्ट्राइकर्स का ये मुकाबला और भी ज्यादा खास बन चुका था।

स्टोइका को बढ़त मिल चुकी थी और वो लगातार अपने प्रतिद्वंदी को किक्स और पंच लगाकर क्षति पहुंचा रहे थे।

“मिस्टर कूल” झुकने को तैयार नहीं थे और जबरदस्त तरीके से राइट हैंड्स लगाए, लेकिन स्टोइका को इनसे कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। 3 राउंड्स के तगड़े एक्शन के बाद “मिस्टर KO” ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त कर जीत की लय दोबारा प्राप्त की।



#3 एंडरसन सिल्वा Vs. बेबुलट इसाएव

सितंबर 2019 में हुए ONE: IMMORTAL TRIUMPH में एंडरसन सिल्वा अपने किकबॉक्सिंग करियर में तीसरी बार सर्कल में उतरे, जहां उनका सामना WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बेबुलट इसाएव से हुआ।

इसाएव को शुरुआती बढ़त मिली, हेड मूवमेंट करते हुए खुद को बचा रहे थे और इस बीच उन्होंने आक्रामक अंदाज में कई बॉडी शॉट्स भी लगाए।

लेकिन सिल्वा ने एक बार लय प्राप्त करने के बाद पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। राइट हैंड्स से इसाएव को क्षति पहुंचाने के बाद “ब्रेडॉक” ने 2 खतरनाक राइट हैंड्स और एक अपरकट लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया।

इसाएव भी सिल्वा को ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहे, लेकिन इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती ही चली गईं और अंत में रेफरी को पहले ही राउंड में मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी।

इस जीत ने सिल्वा को लाइट हेवीवेट डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक बना दिया था।

#4 रोमन क्रीकलिआ Vs. तारिक खबाबेज़

नवंबर 2019 में हुए ONE: AGE OF DRAGONS में अपने डेब्यू मैच में रोमन क्रीकलिआ ने पहले ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में खबाबेज़ को चुनौती दी थी।

उससे 8 महीने पहले खबाबेज़ ने स्टोइका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। इसलिए अधिकतर फैंस का मानना था कि वो आसानी से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने वाले हैं।

लेकिन पहले क्षण से ही सामने आ चुका था कि क्रीकलिआ एक अलग तरह के प्रतिद्वंदी हैं। “द टैंक” उससे पहले लंबे एथलीट्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर चुके थे, लेकिन यूक्रेनियाई एथलीट के खिलाफ उन्हें बढ़त मिल ही नहीं पाई।

पहले क्रीकलिआ ने दूर रहकर खबाबेज़ को जैब्स, राइट हैंड्स और स्टेप-इन नी-स्ट्राइक्स लगाकर क्षति पहुंचाई।

दूसरे राउंड में क्रीकलिआ ने डच-मोरक्कन एथलीट को हाई किक और अपरकट लगाकर मैट पर गिराया, जिसके बाद मैच का परिणाम भी लगभग नजर आने लगा था।

“द टैंक” स्टैंड-अप गेम में वापस आए, लेकिन यूक्रेनियाई एथलीट ने एक बार फिर उन्हें क्षति पहुंचाई, जिसके कारण खबाबेज़ के खिलाफ 8-काउंट भी शुरू हुआ। अंत में क्रीकलिआ द्वारा निरंतर हो रहे अटैक के बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

क्रीकलिआ नए वर्ल्ड चैंपियन बने और अब वो आयगुन के खिलाफ पहली बार अपने ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: शानदार डेब्यू के बाद क्रीकलिआ पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के लिए हैं तैयार

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)